ORANGE PURPLE CAP: पाकिस्तानी के नाम पहला पर्पल कैप, आरेंज कैप में आस्ट्रेलियन का दबदबा

इसे जरूर पढ़ें।

ORANGE PURPLE CAP: IPL 2024 में मैच दर मैच रिकार्ड बन रहे हैं। छक्का लगाने का, सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड लगातार टूट और बन रहा है। लेकिन IPL में आरेंज और पर्पल टोपी का क्रेज अलग ही लेवल का है। हालांकि IPL इतिहास में पर्पल और आरेंज कैप पर विदेशियों का कब्जा ज्यादा रहा है। लेकिन इस बार ये दोनों कप भारतीय के नाम होने की संभावना ज्यादा है।

आरेंज में आस्ट्रेलियन प्लेयर भारी

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। IPL के इतिहास में पहले आरेंज कैप पर आस्ट्रेलयन प्लेयर शॉन मार्श (SWAN MARSH) ने कब्जा जमाया था। उसके बाद 2009 में भी आस्ट्रेलिया के ही मैथ्यू हेडन (MATHUE HAYDEN) ने 572 रन बनाकर आरेंज कैप अपने नाम किया था। हालांकि अगले साल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) ने इस आरेंज कैप पर कब्जा किया। उन्होंने मुम्बई के लिए खेलते हुए 2010 में 618 रन बनाए थे। हालांकि उसके बाद लगातार दो साल वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल (CHRIS GAYLE) ने बेंगलौर की तरफ से खेलते हुए आरेंज कैप अपने नाम किया।

आरेंज कैप पर कब्जा

  • 2008- शॉन मार्श- पंजाब- 616 रन
  • 2009- मैथ्यू हेडन- चेन्नई- 572 रन
  • 2010 सचिन तेंदुलकर- मु्म्बई- 618 रन
  • 2011- क्रिस गेल- बंगलौर- 608 रन
  • 2012- क्रिस गेल- बंगलौर- 733 रन
  • 2013-माइकल हसी- चेन्नई- 733 रन
  • 2014-रॉबिन उथप्पा-KKR-660 रन
  • 2015- डेविड वॉर्नर- SRH- 562 रन
  • 2016-विराट कोहली-RCB-973 रन
  • 2017-डेविड वॉर्नर- SRH- 641 रन
  • 2018-केन विलियम्सन- SRH- 735 रन
  • 2019-डेविड वॉर्नर- SRH- 692 रन
  • 2020- केएल राहुल- किंग्स इलेवन पंजाब-670 रन
  • 2021-ऋतुराज गायकवाड़- CSK-635 रन
  • 2022-जोस बटलर-RR- 863
  • 2023-शुभमन गिल-GT-890 रन

तेंदुलकर के नाम आरेंज कैप

हालांकि भारतीय खिलाड़ियों का भी IPL में अपनी चमक बिखेड़ी है। भारतीय खिलाड़ी ने अबतक आरेंज कैप (ORANGE PURPLE CAP) पर कब्जा किया है। जिसमें बेंगलौर के खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने 2016 में 973 रन बनाए थे।

भारतीय प्लेयर के नाम आरेंज कैप

  • 2010 सचिन तेंदुलकर- मु्म्बई- 618 रन
  • 2014-रॉबिन उथप्पा-KKR-660 रन
  • 2016-विराट कोहली-RCB-973 रन
  • 2020- केएल राहुल- किंग्स इलेवन पंजाब-670 रन
  • 2021-ऋतुराज गायकवाड़- CSK-635 रन
  • 2023-शुभमन गिल-GT-890 रन

पाकिस्तीन ने जीता पर्पल कैप

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्लेयर को पर्पल कैप (ORANGE PURPLE CAP) दिया जाता है। पहली बार पर्पल कैप पर पाकिस्तानी खिलाड़ी सोहेल तनवीर के (SOHAIL TANWIR) नाम रहा। उन्होंने 2008 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से खेलते हुए 22 विकेट लिए। उसके बाद लगातार दो साल भारतीय गेंदबाज ने पर्पल कैप पर कब्जा किया। अबतक आधी बार भारतीय गेंदबाज ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। इसका सीधा मतलब हुआ कि अबतक के 16 IPL सीजन में 8 बार भारतीय खिलाड़ी ने पर्पल कैप अपने नाम किया।

पर्पल कैप पर कब्जा

  • 2008- सोहेल तनवीर- राजस्थान रॉयल्स- 22 विकेट
  • 2009- आरपी सिंह- डेक्कन चार्जर्स- 23 विकेट
  • 2010- प्रज्ञान ओझा- डेक्कन चार्जर्स- 21 विकेट
  • 2011-लसिथ मलिंगा- मुम्बई इंडियंस- 28 विकेट
  • 2012- मार्ने मोर्केल- दिल्ली डेयर डेविल्स- 25 विकेट
  • 2013-ड्वेन ब्रावो- चेन्नई सुपर किंग्स- 32 विकेट
  • 2014-मोहित शर्मा- चेन्नई सुपर किंग्स- 23 विकेट
  • 2015-ड्वेन ब्रावो- चेन्नई सुपर किंग्स- 26 विकेट
  • 2016-भुवनेश्वर कुमार- सनराईजर्स हैदराबाद- 23 विकेट
  • 2017-भुवनेश्वर कुमार- सनराईजर्स हैदराबाद- 26 विकेट
  • 2018-एंड्रूयू टाय- किंग्स इलेवन पंजाब-24 विकेट
  • 2019-इमरान ताहिर- चेन्नई सुपर किंग्स- 26 विकेट
  • 2020-कलिगो रबाडा- दिल्ली कैपिटल्स-30 विकेट
  • 2021-हर्षल पटेल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर- 32 विकेट
  • 2022-युजवेंद्र चहल-राजस्थान रॉयल्स-27 विकेट
  • 2023-मोहम्मद शमी-गुजरात टाइटन्स- 28 विकेट

भारतीय का दबदबा

भारतीय गेंदबाजों का हमेशा से पर्पल कैप (ORANGE PURPLE CAP) पर दबदबा रहा है। सबसे पहले आरपी सिंह (RP SINGH) और उसके बाद प्रज्ञान ओझा (PRAGYAN OJHA) ने अपने नाम पर्पल कैप अपने नाम किया था। हालांकि IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCR) के हर्षल पटेल के नाम है, जिसने 2021 में 32 विकेट लिए थे। उसके बाद 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए युजवेंद्र चहल ने 27 विकेट लिए थे।

वो भारतीय जिसने जीता पर्पल कैप

  • 2009- आरपी सिंह- डेक्कन चार्जर्स- 23 विकेट
  • 2010- प्रज्ञान ओझा- डेक्कन चार्जर्स- 21 विकेट
  • 2014-मोहित शर्मा- चेन्नई सुपर किंग्स- 23 विकेट
  • 2016-भुवनेश्वर कुमार- सनराईजर्स हैदराबाद- 23 विकेट
  • 2017-भुवनेश्वर कुमार- सनराईजर्स हैदराबाद- 26 विकेट
  • 2021-हर्षल पटेल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर- 32 विकेट
  • 2022-युजवेंद्र चहल-राजस्थान रॉयल्स-27 विकेट
  • 2023-मोहम्मद शमी-गुजरात टाइटन्स- 28 विकेट

इसे भी पढ़ें:

26 अप्रैल को कोलकाता में खेला गया IPL का 42वां मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। ये मैच पंजाब और कोलकाता की टीम के बीत खेला गया। इस दौरान दोनों ओर कुल 42 छक्के मारे गए, जो आज तक किसी भी एक T20 मैच में सबसे ज्यादा है। आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें IPL RECORDS: एक पारी और मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकार्ड, नेपाल टीम का रिकार्ड टूटने से बचा

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article