IPL RECORDS: एक पारी और मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकार्ड, नेपाल टीम का रिकार्ड टूटने से बचा

इसे जरूर पढ़ें।

IPL RECORDS: 26 अप्रैल को कोलकाता में खेला गया IPL का 42वां मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। ये मैच पंजाब और कोलकाता की टीम के बीत खेला गया। इस दौरान दोनों ओर कुल 42 छक्के मारे गए, जो आज तक किसी भी एक T20 मैच में सबसे ज्यादा है।

  • पंजाब VS केकेआर- (कोलकाता)- 42 छक्के- IPL 2024
  • हैदराबाद VS मुम्बई (हैदराबाद)- 38 छक्के- IPL 2024
  • बैंगलौर VS हैदराबाद (बैंगलौर)- 38 छक्के- IPL 2024
  • बल्ख लीजेंड्स VS काबुल जवानन (शारजाह)- 37 छक्के – APL 2018/19
  • SKNP बनाम JT (बासेटेर)- 37 छक्के- CPL 2019

पंजाब का रिकार्ड

इस मैच में पंजाब की ओर से 24 छक्के लगे, वहीं कोलकाता (KKR) की टीम ने 18 छक्के लगे। इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 261 रन बनाए। 262 रनों को पीछे करते हुए पंजाब ने 24 छक्कों की बदौलत मैच जीत लिया। IPL इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर का पीछा करते हुए जीतने का पंजाब ने रिकार्ड (IPL RECORDS) बनाया। इस तरह से एक ही मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 523 रन बनाए। जो किसी भी मैच में बना दूसरा सबसे ज्यादा रन था।

इस मैच में पंजाब की ओर से कुल 24 छक्के लगए। जो IPL में किसी एक पारी में लगा सबसे ज्यादा छक्का है। इससे पहले ये रिकार्ड हैदराबाद (SRH) टीम के पास था, जिसने इसी साल बेंगलूरु (RB) टीम के खिलाफ 22 छक्के लगाए थे। किसी एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकार्ड (IPL RECORDS) नेपाल के पास है। जिसने 2023 में एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के लगाए थे।

इसे भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के घर बड़ा हादसा, बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर

IPL RECORDS: IPL 2024 में बने थे रिकार्ड

इससे पहले एक मैच में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकार्ड हैदराबाद और मुम्बई (MI) टीम के नाम था। इसी IPL में हैदराबाद और मुम्बई टीम ने 38 छक्के लगाए थे। हैदराबाद ने 22 तो मुम्बई टीम ने 16 छक्के लगाए थे

इसी तरह IPL 2024 में ही बैंगलौर और हैदराबाद के मैच में भी 38 छक्के लगे थे। जिसमें हैदराबाद ने 22 और बेंगलोर ने 16 छक्के लगाए थे। इस तरह से IPL 2024 में मैच दर मैच रिकार्ड ही बनते जा रहे हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article