Manish Kashyap: अब ‘माननीय’ हो जाएंगे मनीष कश्यप, BJP ने दिया बड़ा ईनाम, विवादों की लंबी लिस्ट

इसे जरूर पढ़ें।

Manish Kashyap: सोशल मीडिया से बिहार सहित पूरे भारत में नाम कमाने वाले मनीष कश्यप ने बड़ा सियासी कदम उठाया है। मनीष कश्यप 25 अप्रैल को राष्ट्रीय पार्टी BJP में शामिल हो गए। इस दौरान मनीष कश्यप की मां भी उनके साथ मौजूद रहीं। बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप और उनकी मां ने कई बड़े दावे किए। इस दौरान मनीष कष्यप ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने बीजेपी को ही चुना। इसके साथ ही बीजेपी में शामिल होते ही ख़बर है कि उन्हें विधान परिषद भेजा जाएगा। इसका मतलब हुआ कि अब वो माननीय हो जाएंगे।MA

Manish Kashyap: मनोज तिवारी ने शामिल कराया

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी और राज्य सभा सांसद अनील बलूनी भी मौजूद रहे। मनोज तिवारी ने मनीष कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होते वक्त उनकी मां भी उनके साथ मंच पर मौजूद थीं। पार्टी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने बिहार को लेकर कई दावे किए। इस दौरान उन्होंने आरजेडी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। मनीष कश्यप ने आरजेडी पर उन्हें गंभीर मामलों में फँसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरजेडी और उनके नेता चाहते थे कि वो कभी भी जेल से बाहल ना आए। इसलिए उनके ऊपर राजद्रोह समेत कई गंभीर धारा में मामले दर्ज किए गए।

Manish Kashyap: कौन हैं मनीष कश्यप?

  • बिहार के चर्चित यूट्यूबर हैं मनीष कश्यप
  • ‘सन ऑफ़ बिहार’ के नाम से हैं लोकप्रिय
  • त्रिपुरारी कुमार तिवारी है असली नाम
  • बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं
  • 2016 में पुणे से इंजीनियरिंग की

निर्दलीय लड़ने का किया था ऐलान

मनीष कश्यप ने पश्चिमी चंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके साथ ही वो पिछले कई दिनों से गांव गांव घूमकर प्रचार भी कर रहे थे। प्रचार प्रसार करने का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। इसके साथ ही आछार संहिता उल्लंघन के मामले पर उनपर मामला भी दर्ज किया गया था। पश्चिमी चंपारण से बीजेपी के वर्तमान सांसद और पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को मैदान में उतारा है। लेकिन मनीष कश्यप के मैदान में उतरने के ऐलान के बाद बीजेपी का सियासी समीकरण बिगड़ने की आशंका जताई जा रही थी। हांलिक इससे पहले मनीष कश्यप 2020 में विधान सभा चुनाव लड़ चुके थे। चनपटिया से मनीश कश्यप ने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा थआ, जिसमें उनकी बुरी हार हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के घर बड़ा हादसा, बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर

Manish Kashyap: मनीष कश्यप और राजनीति

  • 2020 में चनपटिया विधान सभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े
  • बिहार के तत्कालीन डिप्टी CM तेजस्वी यादव को दी थी चुनौती
  • तेजस्वी यादव को दी थी सरकार गिराने की चुनौती
  • पश्चिमी चंपारण से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया था ऐलान

मनीष कश्यप का विवादों से नाता

मनीष कश्यप का विवादों से पुराना नाता है। हाल ही में तमिलनाडू में बिहार के मजदूरों के साथ हिंसा का फर्जी विडियो दिखाने पर वो गिरफ़्तार हुए थे। उनपर आरोप था कि उन्होंने विडियो को फ़र्ज़ी तरीक़े से यूट्यूब चैनल पर दिखाया था। जिसके बाद तमिलनाडू पुलिस ने विडियो को ग़लत और भ्रामक बताया था। उनपर तमिल नाडु में कई जगहों पर मामला दर्ज किया गया था। उनपर तमिल नाडु पुलिस ने NSA के तहत कार्रवाई की थी। जिसके बाद वो तमिल नाडु में कई महीनों तक जेल में बंद रहे। इसके साथ ही बिहार पुलिस ने भी मनीष कश्यप के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया था।

Manish Kashyap: मनीष कश्यप और तमिल नाडु विवाद?

  • बिहार के मजदूरों के साथ हिंसा का विडियो दिखाने पर गिरफ़्तारी हुई थी
  • विडियो को फ़र्ज़ी तरीक़े से यूट्यूब चैनल पर दिखाने का आरोप
  • तमिल नाडु पुलिस ने विडियो को ग़लत, भ्रामक बताया था
  • तमिल नाडु पुलिस ने NSA के तहत कार्रवाई की थी
  • बिहार पुलिस ने भी मनीष कश्यप के ख़िलाफ़ दर्ज की थी FIR

BJP में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा कि “हम एक दिन पहले ही मनोज तिवारी के साथ बिहार से दिल्ली आये थे। उनके कारण ही मैं जेल से रिहा हो सका और मेरे जीवन के बुरे दिन समाप्त हुए। इसलिए, मैं भाजपा में शामिल हो गया। हमें बिहार को मजबूत करना है। लालू परिवार ने बिहार को लूटा और बर्बाद किया। इसलिए, मैं भाजपा में शामिल हो गया। बीजेपी के साथ मिलकर बिहार को मजबूत करूंगा। मुझ पर आरोप लगाए गए लेकिन पटना कोर्ट ने न सिर्फ मुझे जमानत दे दी बल्कि बरी भी कर दिया। मुझ पर लगाया गया एनएसए वापस ले लिया गया। सनातन को बदनाम करने वालों और राष्ट्रवाद के खिलाफ रहने वालों के खिलाफ मेरी लड़ाई जारी रहेगी”

Manish Kashyap: सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप

  • सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं
  • यूट्यूब पर 87.5 लाख सब्सक्राइबर
  • फ़ेसबुक पर 48 लाख फ़ॉलोअर
  • ‘सन ऑफ़ बिहार’ के नाम से हैं लोकप्रिय
  • 2016-17 से स्थानीय मुद्दों पर विडियो बनाना शुरू किया
  • 2018 में यूट्यूब चैनल ‘सच तक न्यूज़’ की शुरुआत की
  • यू-ट्यूब पर विडियो डालने के बाद बढ़ी लोकप्रियता
  • बिहार की व्यवस्था के ख़िलाफ़ कई विडियो बनाए
  • विवादों में रही है मनीष कश्यप की रिपोर्टिंग

मनीष कश्यप ने बताया कि बीजेपी में शामिल होने के लिए उनके घर से काफी दवाब था। उन्होंने कहा कि उनकी मां चाहती थी कि वो बीजेपी में शामिल हो जाएं। इसके लिए उनके ऊपर मां काफी समय से दवाब बना रही थी। मनीष कश्यप ने बताया कि उनकी मां नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन है, इसलिए वो मां की बात को नहीं टाल पाए। और आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने मनोज तिवारी को भी इसका बड़ा श्रेय दिया। मनीष कश्यप ने कहा की मनोज तिवारी की वजह से ही वो आज जेल से बाहर हैं। जेल से बाहर निकालने में मनोज तिवारी ने उनकी खूब मदद की। इसलिए वो मनोज तिवारी की बात को टाल नहीं सके और पार्टी में शामिल हो गए।

Manish Kashyap: मां मोदी की बड़ी फैन

उन्होंने कहा कि “केवल भाजपा ही एक गरीब परिवार के बेटे को यह सम्मान दे सकती थी। बिहार में कुछ पार्टियां हैं जो आपको तब तक शामिल नहीं होने देतीं जब तक आप पूरे सूटकेस (नकद) के साथ नहीं आते। भाजपा गरीबों, महिलाओं, एक यूट्यूबर, एक मां का सम्मान करती है। इसलिए, भाजपा एक अलग पार्टी है और यही कारण है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी सक्षम पार्टी बनकर उभरी है। मैं राष्ट्रवाद के लिए काम करता रहूंगा जैसा कि मैंने हमेशा किया है।”

“जब मैं पहले ऐसा करता था तो कुछ पार्टियाँ मुझे फंसा देती थीं और जेल भेज देती थीं। बहुत सारे भाजपा नेताओं ने मेरा समर्थन किया। अगर मैं आज सुरक्षित रूप से जेल से बाहर हूं तो यह मेरी मां के आशीर्वाद और भाजपा नेताओं के समर्थन के कारण है। मैं जब जेल में था तो मेरे लिए मेरी मां लड़ रही थी। मेरी मां ने कहा की मनोज तिवारी की बात नहीं काटनी है , मां PM मोदी जी की बड़ी फैन हैं, हमेशा उनकी वीडियो देखती है , मां ने मुझे मोदी जी को सौंप दिया है।”

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article