Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के घर बड़ा हादसा, बहनोई की मौत, बहन की हालत गंभीर

0
206
Pankaj Tripathi:
Pankaj Tripathi:

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड ऐक्टर पंकज त्रिपाठी के घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सड़क हादसे में पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।

पूरी घटना झारखंड के धनबाद की है। शनिवार शाम 4 बजे पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई गाड़ी से जा रहे थे। धनबाद के निरसा चौक के पास कार हादसे का शिकार हो गई। सड़क हादसे में पंकज त्रिपाठी की बहन सविता तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका इलाज SNMMCH अस्पताल में चल रहा था। इब उन्हें बेहतर इलाज के लिये कोलकाता बीएन बिड़ला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं उनके जीजा की हादसे में मौत हो गई।

इसे भी पढ़े: Bengal Lok Sabha: पहले प्यार अब ‘वॉर’, पति-पत्नी के बीच दिलचस्प मुकाबला, BJP से पति सांसद

जीजा की मौत, बहन गंभीर स्थिति में

धनबाद जिले के निरसा थाना अंतर्गत निरसा बाजार में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता तिवारी और बहनोई मुन्ना उर्फ राजेश तिवारी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। घटना में राजेश तिवारी की मौत हो गई है। वहीं बहन सरिता तिवारी गम्भीर रूप से घायल हुई है। घायल सरिता तिवारी की SNMMCH अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद कोलकाता बीएन बिड़ला अस्पताल डॉक्टर ने रेफर कर दिया है।

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की घायल बहन सबिता तिवारी को SNMMCH अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।सबिता देवी को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता बीएम बिरला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस और अस्पताल प्रबंधन पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया में जुटी है।

Pankaj Tripathi: बंगाल जाने के दौरान हादसा

बताया गया कि पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा बिहार के गोपालगंज से चितरंजन जा रहे थे। पंकज त्रिपाठी के जीजा खुद गाड़ी चला रहे थे। धनबाद से बंगाल जाने के दौरान NH 19 पर निरसा बाजार के पास कार हादसे का शिकार हो गई। उनकी कार तीन फीट के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में डिवाइडर कार की बोनट को चीरते हुए ड्राइविंग सीट से कार के पीछले सीट तक जा पहुंची। जहां कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं गाड़ी में सवार पंकज त्रिपाठी की बहन और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पास के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, लेकिन जीजा की मौत हो गई। पंकज त्रिपाठी के जीजा बंगाल के चितरंजन में रेल में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी रेलवे के जीएम ऑफिस में थी और वो गोपालगंज से वहीं जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी सुबह करीब 3:00 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधे बीएम बिरला अस्पताल पहुंचेंगे। अस्पताल पहुंचकर अपनी बहन सविता तिवारी से मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here