ORANGE CAP: वार्नर के नाम सबसे ज्यादा आरेंज कैप, गेल और सचिन के नाम भी रिकार्ड

इसे जरूर पढ़ें।

ORANGE CAP: आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी आरेंज कैप अपने नाम करते हैं। अबतक सबसे ज्यादा आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने तीन बार आरेंज कप अपने नाम किया है। वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने दो बार आरेंज कैप पर कब्जा किया है।

शुरुआत में आस्ट्रेलियन प्लेयर पड़े भारी

IPL के इतिहास में पहले आरेंज कैप (ORANGE CAP) पर आस्ट्रेलयन प्लेयर शॉन मार्श ने कब्जा जमाया था। पंजाब के लिए खेलते हुए शॉन मार्श ने 616 रन बनाकर आरेंज कैप पर कब्जा किया था। वहीं उसके बाद 2009 में भी आस्ट्रेलिया के ही मैथ्यू हेडन ने 572 रन बनाकर आरेंज कैप अपने नाम किया था। मैथ्यू हेडन चेन्नई के लिए IPL में ओपनिंग की थी। हालांकि अगले साल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस आरेंज कैप पर कब्जा किया। उन्होंने मुम्बई के लिए खेलते हुए 2010 में 618 रन बनाए थे। हालांकि उसके बाद लगातार दो साल वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने बेंगलौर की तरफ से खेलते हुए आरेंज कैप अपने नाम किया।

आरेंज कैप पर कब्जा

  • 2008- शॉन मार्श- पंजाब- 616 रन
  • 2009- मैथ्यू हेडन- चेन्नई- 572 रन
  • 2010 सचिन तेंदुलकर- मु्म्बई- 618 रन
  • 2011- क्रिस गेल- बंगलौर- 608 रन
  • 2012- क्रिस गेल- बंगलौर- 733 रन
  • 2013-माइकल हसी- चेन्नई- 733 रन
  • 2014-रॉबिन उथप्पा-KKR-660 रन
  • 2015- डेविड वॉर्नर- SRH- 562 रन
  • 2016-विराट कोहली-RCB-973 रन
  • 2017-डेविड वॉर्नर- SRH- 641 रन
  • 2018-केन विलियम्सन- SRH- 735 रन
  • 2019-डेविड वॉर्नर- SRH- 692 रन
  • 2020- केएल राहुल- किंग्स इलेवन पंजाब-670 रन
  • 2021-ऋतुराज गायकवाड़- CSK-635 रन
  • 2022-जोस बटलर-RR- 863
  • 2023-शुभमन गिल-GT-890 रन

भारतीय पर भारी आस्ट्रेलियन

IPL के इतिहास में आरेंज कैप (ORANGE CAP) पर आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी का दबदबा रहा है। 2028 से 2023 तक आस्ट्रेलिया के 6 खिलाड़ी ने आरेंज कैप अपने नाम किया है। उसमें भी वार्नर ने सबसे ज्यादा तीन बार आरेंज कैप पर कब्जा किया।

इसे भी पढ़ें: ORANGE PURPLE CAP: पाकिस्तानी के नाम पहला पर्पल कैप, आरेंज कैप में आस्ट्रेलियन का दबदबा

आस्ट्रेलियन प्लेयर के नाम आरेंज कैप

  • 2008- शॉन मार्श- पंजाब- 616 रन
  • 2009- मैथ्यू हेडन- चेन्नई- 572 रन
  • 2013-माइकल हसी- चेन्नई- 733 रन
  • 2015- डेविड वॉर्नर- SRH- 562 रन
  • 2017-डेविड वॉर्नर- SRH- 641 रन
  • 2019-डेविड वॉर्नर- SRH- 692 रन

हालांकि भारतीय खिलाड़ियों का भी IPL में अपनी चमक बिखेड़ी है। भारतीय खिलाड़ी ने अबतक आरेंज कैप (ORANGE CAP) पर कब्जा किया है। जिसमें बेंगलौर के खिलाड़ी विराट कोहली ने 2016 में 973 रन बनाए थे।

भारतीय प्लेयर के नाम आरेंज कैप

  • 2010 सचिन तेंदुलकर- मु्म्बई- 618 रन
  • 2014-रॉबिन उथप्पा-KKR-660 रन
  • 2016-विराट कोहली-RCB-973 रन
  • 2020- केएल राहुल- किंग्स इलेवन पंजाब-670 रन
  • 2021-ऋतुराज गायकवाड़- CSK-635 रन
  • 2023-शुभमन गिल-GT-890 रन

इसे भी पढ़ें:

26 अप्रैल को कोलकाता में खेला गया IPL का 42वां मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। ये मैच पंजाब और कोलकाता की टीम के बीत खेला गया। इस दौरान दोनों ओर कुल 42 छक्के मारे गए, जो आज तक किसी भी एक T20 मैच में सबसे ज्यादा है। आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें IPL RECORDS: एक पारी और मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकार्ड, नेपाल टीम का रिकार्ड टूटने से बचा

IPL में आरेंज और पर्पल टोपी का क्रेज अलग ही लेवल का है। हालांकि IPL इतिहास में पर्पल और आरेंज कैप पर विदेशियों का कब्जा ज्यादा रहा है। लेकिन इस बार ये दोनों कप भारतीय के नाम होने की संभावना ज्यादा है। विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें: ORANGE PURPLE CAP: पाकिस्तानी के नाम पहला पर्पल कैप, आरेंज कैप में आस्ट्रेलियन का दबदबा

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article