IPL 2024: CSK को मिला नया कप्तान,धोनी की जगह इस युवा को मिली कप्तानी

इसे जरूर पढ़ें।

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2024 में नए कप्तान के साथ उतरने को तैयार है। एक युवा प्लेयर को टीम की जिम्मेदारी दी गई है, जो खेलों के इस महाकुंभ में एक बार फिर से चेन्नई की बादशाहत को बरकरार रखने की कोशिश करेगा।

ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्तान का फोटो सेशन करवाया गया। जिसमें धोनी नजर नहीं आए। फोटो सेशन में धोनी की जगह युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड दिखे। ट्रॉफी के एकदम पास ऋतुराज गायकवाड पीली जर्सी में दिखे। धोनी ने टीम के नेतृत्व करने की जगह युवा को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इस प्लान के तहत ऋतुराज गायकवाड को टीम का कप्तान बनाया गया है।

इसे भी पढ़िए: इंस्टाग्राम पर कोहली का धमाल, दुनिया के तीसरे और पहले एशियाई बने

IPL 2024: गायकवाड नए कप्तान

ऋतुराज गायकवाड आईपीएल के स्टार बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। 27 साल के ऋतुराज गायकवाड अब CSK का नेतृत्व करेंगे। गायकवाड 2020 में चेन्नई से जुड़े थे। अबतक 52 मैचों में उन्होंने 1797 रन बनाए हैं।

IPL में गायकवाड का प्रदर्शन

  • मैच- 52
  • रन- 1797
  • 100/50- 1/14
  • स्ट्राइक रेट- 135.5

धोनी की कप्तानी में चेन्नई पांच बार IPL की ट्राफी जीत चुकी है। हालांकि इससे पहले 2022 में भी धोनी कप्तानी छोड़ चुके थे, लेकिन टीन के खराब प्रदर्शन के बाद जडेजा की जगह उन्हें फिर से कप्तान बना दिया गया था। जिसके बाद 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई पांचवीं बार IPL का चैंपियन बना था।

धोनी की कप्तानी में CSK बना चैंपियन
2010
2011
2018
2021
2023

अब देखिए IPL 2024 के मैचों का शेड्यूल:

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article