SAMASTIPUR LOK SABHA: बेटा-बेटी की ख़ातिर दो मंत्री आमने सामने, BJP का अबतक नहीं खुला है खाता

इसे जरूर पढ़ें।

SAMASTIPUR LOK SABHA: बिहार की समस्तीपुर लोक सभा सीट नीतीश कैबिनेट में शामिल JDU के दो मंत्रियों अशोक चौधरी और महेश्वर हज़ारी के बीच नाक की लड़ाई बन गई है। दोनों ने सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी ताक़त झोंक दी। क्योंकि अशोक चौधरी की बेटी, तो महेश्वर हज़ारी के बेटे समस्तीपुर से मैदान में खड़े हैं।

आमने सामने नीतीश के दो मंत्री!

बिहार की समस्तीपुर सीट (SAMASTIPUR LOK SABHA) नीतीश कैबिनट के मंत्रियों अशोक चौधरी और महेश्वर हज़ारी की सियासी ताक़त का अखाड़ा बन गई है। चुनाव जीतने के लिए पार्टियाँ हर पैंतरा, हर तिकड़म भिड़ाती हैं। इसी चक्कर में समस्तीपुर में कुछ ऐसा हुआ कि बिहार में मिलकर नीतीश कुमार की सरकार चला रहे अशोक चौधरी और महेश्वर हज़ारी आमने सामने आ गए।

अशोक चौधरी की बेटी शाम्भवी चौधरी NDA के लिए समस्तीपुर जीतने की कोशिश में लगी हैं। शाम्भवी चौधरी को LJP ने उम्मीदवार बनाया है। तो उनके ख़िलाफ़ JDU नेता और बिहार सरकार में मंत्री महेश्वर हज़ारी के बेटे सनी हज़ारी को कांग्रेस ने सियासी रण में उतरा है।

कौन हैं शाम्भवी चौधरी?

  • शाम्भवी चौधरी मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं
  • महावीर मंदिर के कर्ताधर्ता आचार्य किशोर कुणाल की बहू हैं
  • चिराग पासवान ने शाम्भवी को समस्तीपुर से उतारा है

सरकार में साथ, समस्तीपुर में सियासी संग्राम

शाम्भवी चौधरी और सनी हज़ारी की इस लड़ाई (SAMASTIPUR LOK SABHA) ने बिहार कैबिनेट के दो दिग्गजों को आमने सामने खड़ा कर दिया है। शाम्भवी चौधरी के पिता अशोक चौधरी बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री हैं। वहीं सनी हज़ारी के पिता महेश्वर हज़ारी बिहार सरकार में सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री हैं। महेश्वर हज़ारी और अशोक चौधारी दोनों JDU में हैं। मगर महेश्वर हजारी के बेटे ने हाल ही में महागठबंधन का दामन थामा है और कांग्रेस में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़िए:SURAT ARREST: नूपुर शर्मा, टी राजा को मारने की साजिश रचने का भंडाफोड़, एक करोड़ की सुपारी देने वाला मौलाना गिरफ़्तार

कौन हैं सनी हजारी?

  • सन्नी हजारी मंत्री महेश्वर हज़ारी के बेटे हैं
  • समस्तीपुर की राजनीति में सक्रीय हैं
  • हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे

अशोक चौधरी और महेश्वर हज़ारी, दोनों नीतीश कैबिनेट के बड़े चेहरे हैं। दोनों राजनीतिक परिवार से हैं और दोनों दलित नेता भी हैं। ऐसे में समस्तीपुर (SAMASTIPUR LOK SABHA) में दोनों की साख दाँव पर लगी है। इस वजह से समस्तीपुर (SAMASTIPUR LOK SABHA) की लड़ाई दिलचस्प हो गई है। सनी हज़ारी इलाक़े में स्थानीय बनाम बाहरी उम्मीदवार का मुद्दा उठा रहे हैं। तो शाम्भवी चौधरी को पीएम के किए विकास कार्यों के बूते जीत की उम्मीद है।

अबतक समस्तीपुर से सांसद

  • 1952: सत्य नारायण सिन्हा, कांग्रेस
  • 1957: सत्य नारायण सिन्हा, कांग्रेस
  • 1962: सत्य नारायण सिन्हा, कांग्रेस
  • 1962: यमुना प्रसाद मंडल, कांग्रेस
  • 1967: यमुना प्रसाद मंडल, कांग्रेस
  • 1971: यमुना प्रसाद मंडल, कांग्रेस
  • 1977: कर्पूरी ठाकुर, जनता पार्टी
  • 1978-उपचुनाव: अजीत कुमार मेहता , जनता पार्टी
  • 1980: अजीत कुमार मेहता, जनता पार्टी (एस)
  • 1984: रामदेव राय, कांग्रेस
  • 1989: संजय लाल कुशवाहा, जनता दल
  • 1991: संजय लाल, जनता दल
  • 1996: अजीत कुमार मेहता कुशवाहा, जनता दल
  • 1998: अजीत कुमार मेहता कुशवाहा, RJD
  • 1999: संजय लाल, JDU
  • 2004: आलोक कुमार मेहता, RJD
  • 2009: महेश्वर हजारी, JDU
  • 2014: राम चंद्र पासवान, LJP
  • 2019: राम चंद्र पासवान, LJP
  • 2020- उपचुनाव: प्रिंस राज, LJP

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article