VAISHALI LOK SABHA: रघुवंश सिंह के दबदबे को LJP ने खत्म किया, अभी भी BJP के लिए अबूझ पहेली वैशाली

इसे जरूर पढ़ें।

VAISHALI LOK SABHA: बिहार की वैशाली लोक सभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। यहां NDA और महागठबंधन प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर है। वैशाली लोक सभा सीट पर एक तरफ NDA उम्मीदवार वीणा देवी हैं तो दूसरी तरफ महागठबंधन प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला। वीणा देवी एलजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं तो मुन्ना शुक्ला आरजेडी के टिकट पर जीत का दावा ठोक रहे हैं।

2024 में वैशाली सीट पर टक्कर

  • वीणा देवी (लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास)
  • मुन्ना शुक्ला (राष्ट्रीय जनता दल RJD)

वीणा देवी गांव गांव घूमकर वोटरों से मिल रही हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उनसे वोट की अपील कर रही हैंछ। वहीं मुन्ना शुक्ला नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं और महागठबंधन के पक्ष में चुनावी माहौल का दावा कर रहे हैं।

दोनों उम्मीदवार कर रहे जीत का दावा

चुनावी मैदान में वीणा देवी और मुन्ना शुक्ला पहले भी आमने सामने आ चुके हैं। इस बार वैशाली (VAISHALI LOK SABHA) की धरती पर दोनों एक बार फिर एक दूसरे के लिए चुनौती बने हुए हैं। हालांकि दोनों ही उम्मीदवार एक दूसरे को अपने लिए चुनौती नहीं मान रहे हैं। वीणा देवी मोदी लहर में 400 पार का दावा कर रही हैं तो मुन्ना शुक्ला वोटिंग ट्रेंड का हवाला देकर कह रहे हैं कि बीजेपी इस बार 200 पार भी नहीं जा पाएगी।

रघुवंश सिंह का रहा है दबदबा

बिहार की वैशाली लोक सभा सीट (VAISHALI LOK SABHA) लंबे समय तक आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का सियासी गढ़ रहा है। लेकिन 2014 में मोदी लहर में रघुवंश प्रसाद सिंह भी अपनी सीट बचा नहीं पाए। मुन्ना शुक्ला की पत्नी ने भी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार इस सीट से 2014 में किस्मत आजमाई थी लेकिन वो तीसरे नंबर पर रहीं।

वैशाली सीट से अबतक सांसद

  • 1952: दिग्विजय नारायण सिंह, कांग्रेस
  • 1957: दिग्विजय नारायण सिंह, कांग्रेस
  • 1962: दिग्विजय नारायण सिंह, कांग्रेस
  • 1967: दिग्विजय नारायण सिंह, कांग्रेस
  • 1971: दिग्विजय नारायण सिंह, कांग्रेस
  • 1977: दिग्विजय नारायण सिंह, भारतीय लोक दल
  • 1980: किशोरी सिन्हा, जनता पार्टी
  • 1984: किशोरी सिन्हा, कांग्रेस
  • 1989: उषा सिन्हा, जनता दल
  • 1991: शिव शरण सिंह, जनता दल
  • 1994: लवली आनंद, समता पार्टी (उपचुनाव)
  • 1996: रघुवंश प्रसाद सिंह, जनता दल
  • 1998: रघुवंश प्रसाद सिंह, RJD
  • 1999: रघुवंश प्रसाद सिंह, RJD
  • 2004: रघुवंश प्रसाद सिंह, RJD
  • 2009: रघुवंश प्रसाद सिंह, RJD
  • 2014: राम किशोर सिंह, LJP
  • 2019: वीना देवी, LJP

2014 से LJP जीत रही वैशाली

पिछले 10 साल से वैशाली की सीट (VAISHALI LOK SABHA) पर NDA का कब्जा है। 2014 में इस सीट पर एलजेपी के रामा किशोर सिंह ने 33% वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। जबकि 2019 में एलजेपी के टिकट पर वीणा देवी ने 59.9% वोट के साथ धमाकेदार जीत हासिल की थी। यही वजह है कि इस बार भी वीणा देवी को पूरा भरोसा है कि मोदी सरकार की योजनाओं और इलाके में हुए विकास कार्यों के चलते जनता उन्हें दोबारा चुनेगी। जबकि मुन्ना शुक्ला को अपने जनाधार गठबंधन दलों के एकमुशत वोटबैंक के चलते जीत की उम्मीद है।

2014 लोक सभा चुनाव

  • राम किशोर सिंह 99,267 वोटों से जीते थे
  • राम किशोर सिंह को 32.99 % वोट शेयर के साथ 305,450 वोट मिले थे
  • RJD उम्मीदवार Raghuvansh Prasad Singh को 206,183 वोट (22.27 %) मिले

2019 लोक सभा चुनाव

  • वीणा देवी 2,34,584 वोटों से जीतीं
  • वीणा देवी को 53.00 % वोट शेयर के साथ 568,215 वोट मिले थे
  • रघुवंश प्रसाद सिंह को 333,631 वोट (31.04 %) मिले थे

मुन्ना शुक्ला का असली नाम विजय कुमार शुक्ला है। बिहार की लालगंज सीट से मुन्ना शुक्ला तीन बार विधायक रहे। अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए उन्होंने अपराध की दुनिया में कदम रखा। इलाके में उन्हें बाहुबली नेता के तौर पर जाना जाता है। हत्या के जुर्म में जेल की सजा काट चुके मुन्ना शुक्ला ने साल 2000 में राजनीति में कदम रखा। बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के साथ उनकी नज़दीकी जगजाहिर है। मुन्ना शुक्ला ने पहली बार में जेल में रहते हुए ही विधान सभा का चुनाव लड़ा और भारी वोटों से जीत दर्ज की। जेल में रहते हुए ही उन्होंने अपनी पीएचडी भी की।

इसे भी पढ़िए:SURAT ARREST: नूपुर शर्मा, टी राजा को मारने की साजिश रचने का भंडाफोड़, एक करोड़ की सुपारी देने वाला मौलाना गिरफ़्तार

वैशाली (VAISHALI LOK SABHA) से चुनाव मैदान में उतरने के बाद एक बार फिर मुन्ना शुक्ला चर्चा में है। देखना होगा कि इस बार वैशाली की जनता किसे चुनती है वीणा देवी को या फिर मुन्ना शुक्ला को।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article