IPL 2023: फैंस को धोनी ने दिया एक और बड़ा तोहफा, पहले ही अगले IPL में खेलने का कर चुके हैं ऐलान

इसे जरूर पढ़ें।

IPL 2023 के फाइनल मुक़ाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को हरा दिया। डकवर्थ लुईस नियम के मुताबिक़, चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुक़ाबले में बारिश की वजह से रुकावट आई। जिसके बाद ओवर कम कर दिए गए। चेन्नई को 15 ओवर ने 171 रन का टारगेट दिया गया। जिसे पूरा कर चेन्नई ने 5वीं बार ख़िताब अपने नाम कर लिया। इसके बाद धोनी ने अभी IPL में संन्यास नहीं लेने वाले का ऐलान कर दिया।

CSK ने पांचवीं बार IPL ट्राफी जीता
CSK ने पांचवीं बार IPL ट्राफी जीता

चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने अगले सीजन में खेलने का भी ऐलान कर दिया। मैच के बाद बात करते हुए धोनी ने कहा कि रिटायरमेंट का ऐलान करने के लिए ये सबसे अच्छा समय है। लेकिन आने वाले 9 महीनों में वो और मेहनत करेंगे और अगले सीजन में फिर खेलेंगे। ये उनकी तरफ़ से उनके फैंस के लिए एक तोहफा है। इससे दो दिन पहले ही धोनी ने इस बात का संकेत दे दिया था कि वो अभी IPL में संन्यास लेने वाले नहीं हैं। उन्होंने तब कहा था कि वो आठ-नौ महीने बाद रिटायरमेंट पर फैसला करेंगे। लेकिन एक बार फिर से IPL ट्राफी जीतने के बाद फैंस को बड़ा तोहफा दिया। धोनी ने ऐलान कर दिया और कहा कि वो अगले साल भी IPL में खेलेंगे।

IPL 2023 के फाइनल मुक़ाबले में महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत हासिल की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुक़ाबले में सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को हरा दिया। और IPL 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। गुजरात टाइटन्स ने पहले बेटिंग करते हुए 214 बनाए थे। लेकिन चेन्नई की टीम जैसे ही मैदान पर आई बारिश होने लगी और मैच रोकना पड़ गया। जिसके बाद रात 12 बजकर 10 मिनट पर जब मैच फिर शुरू हुआ तो ओवर कम कर दिए गए। और अब चेन्नई को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन बनाने का टारगेट मिला। जिसके जवाब में चेन्नई ने अपने 5 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

हालांकि, इस मैच के हीरो रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने आख़िरी दो गेद में पहले छक्का और फिर चौका मारकर मैच जीता दिया। धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं बार ये ख़िताब अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के पांचवी बार IPL ट्राफी जीतने पर CSK फैंस झूमते नजर आए। उनक चेहरे पर अपनी टीम की जीत की खुशी साफ साफ दिखी। जिसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर CSK फैंस नाचते गाते दिखे। इस दौरान वो धोनी धोनी चिल्लाते दिखे। चैन्नई की जीत के बाद उनके समर्थक एक बार फिर से धोनी की और जडेजा की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ करते दिखे।

इससे पहले चैन्नई की जीत के बाद कप्तान धोनी ने जडेजा को गोद में उठा लिया, ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं, BCCI के सचिव जय शाह ने जीत के लिए चैन्नई सुपरकिंग्स और कप्तान धोनी को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने गुजारत टाइटन्स को उपविजेता, शुभमन गिल को ऑरेंज कप और मोहम्मद शमी को पर्पल कैप के लिए बधाई दी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article