Wagner Group Mutiny: पुतिन के खिलाफ़ अपनी ही आर्मी के उतरने की चार वजहें जानिए, पुतिन की प्राइवेट आर्मी है वैगनर ग्रुप

Wagner Group Mutiny: वैगनर ग्रुप के चीफ येवगीनी प्रिगोज़न के बगावत के एलान के बाद रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में जंग शुरू हो गई है। पश्चिमी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि वैगनर ग्रुप ने रूस के रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही रूस की कई बड़ी इमारतों में वैगनर के लड़ाके घुस गए हैं। येवगीनी प्रिगोज़न ने ऐलान कर दिया है कि रूस की सेना ने जो गुस्ताखी की है उसका उसे जवाब मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें।

Wagner Group Mutiny: रूस में तख्तापलट जैसे हालात बने हुए हैं। वैगनर ग्रुप ने रूस की कई बड़ी इमारतों पर कब्ज़े का दावा किया है। वैगनर प्रमुख येवगीनी और रूसी सेना में विवाद आज का नहीं है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत से ही दोनों में अनबन दिखने लगी थे। इतना ही नहीं वैगनर ग्रुप, रूस की सेना पर हथियार की सप्लाई नहीं करने का आरोप भी लगा चुकी है।

राष्ट्रपति भवन की ओर कूच

वैगनर ग्रुप के चीफ येवगीनी प्रिगोज़न के बगावत के एलान के बाद रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के लड़ाकों में जंग (Wagner Group Mutiny) शुरू हो गई है। पश्चिमी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि वैगनर ग्रुप ने रूस के रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही रूस की कई बड़ी इमारतों में वैगनर के लड़ाके घुस गए हैं। कई रास्तों पर वैगनर ने अपना ठिकाना बना लिया है और क्रेमलिन की तरफ अब वैगनर लड़ाके आगे बढ़ रहे हैं। येवगीनी प्रिगोज़न ने ऐलान कर दिया है कि रूस की सेना ने जो गुस्ताखी की है उसका उसे जवाब मिलेगा।

जानिए बगावत की वजह

लेकिन रूस वैगनर से वापस लौटने की बात कह रहा है। इसके साथ ही यूक्रेन के खिलाफ लड़ने की अपील कर रहा है। वैगनर के बगावत आज की नहीं है। इसकी शुरुआत और रूस में गृहयुद्ध के आसार तो यूक्रेन से युद्ध के बाद से लगाए जा रहे थे। इस कलह के पीछे कोई एक वजह नहीं है। येवेगनी से छिनते कई ऐसे अधिकार हैं, जिन्होंने वैगनर ग्रुप को आज रूसी सेना के ही खिलाफ खड़ा कर दिया है।

‘प्रहार’ की पहली वजह (Wagner Group Mutiny)

महायुद्ध की वजह से रूसी सेना में सैनिकों की कमी आई थी। नतीजा ये रहा कि रूस ने पुतिन की प्राइवेट आर्मी को सेना में मिलाने का फ़ैसला लिया। जिसके बाद कहा जाने लगा कि रक्षा मंत्रालय वैगनर ग्रुप पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वैगनर चीफ़ ने रक्षा मंत्रालय के फ़ैसले का विरोध किया और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू के फ़ैसले पर येवगीनी ने विद्रोही तेवर दिखाए। इस पर सर्गेई ने वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को जबरन शामिल करने को कहा। जिस पर येवगीनी प्रीगोज़न रूस के रक्षा मंत्रालय के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, तिरंगामय हुआ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क, UN मुख्यालय में योगा दिवस की धूम

https://www.jaijanta.com/pm-modi-us-visit-pm-modis-grand-welcome-in-america-yoga-day-celebrated-at-un-headquarters/

‘दंगल’ की दूसरी वजह (Wagner Group Mutiny)

दरअसल महायुद्ध में उतरे येवगीनी प्रीगोज़न ने कई बार हथियार की कमी का दावा किया था। उन्होंने रूस की तरफ से हथियार नहीं मिलने का आरोप लगाया था। जब हथियार की कमी पूरी नहीं हुई तो उन्होंने मैदान छोड़ने तक का ऐलान कर दिया था। जिस पर रूसी रक्षा मंत्री ने नाराज़गी जताई थी और येवगीनी के फैसले को रूस के ख़िलाफ़ बताया था।

‘तख़्तापलट’ की तीसरी वजह (Wagner Group Mutiny)

महायुद्ध के बीच रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्ज़ा कर लिया था। इसके साथ ही कई इलाकों पर जल्द कब्ज़ा करने का दावा किया था। हालांकि यूक्रेनी इलाक़ों में जीत का श्रेय रूसी सेना ने ले लिया। रूसी सेना के श्रेय लेने पर वैगनर चीफ़ ने आपत्ति ज़ाहिर की और इसे वैगनर सिपाहियों के साथ धोखा बताया।

चढ़ाई की चौथी वजह (Wagner Group Mutiny)

महायुद्ध के बीच येवगीनी और सर्गेई के बीच तकरार चरम पर पहुंच गई। येवगीनी प्रीगोज़न ने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू पर पुतिन से झूठ बोलने का आरोप लगाया। इसके साथ ही पुतिन को युद्ध की सही जानकारी नहीं देने की बात कही। इतना ही नहीं रक्षा मंत्री और सेना के अफ़सरों पर कई गड़बड़ियां करने का आरोप लगाया। और गड़बड़ियों की जानकारी और दस्तावेज़ अपने पास होने का दावा किया।

हालात ऐसे हैं कि आज मॉस्को की सड़कों पर टैंक दौड़ रहे हैं। प्राइवेट आर्मी रूस की कई बड़ी इमारतों में घुस गई है। कई मुख्यालयों पर कब्ज़े का दावा किया जा रहा है। रूस में हालात बिगड़ते जा रहे हैं और पुतिन मीटिंग पर मीटिंग ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

(दुनिया ने पीएम मोदी को माना बॉस, विश्व के हर एक मंच पर PM मोदी का बढ़ा क्रेज, बाइडेन भी मोदी के हुए फैन)

https://www.jaijanta.com/pm-modi-in-america-the-world-considered-pm-modi-as-the-boss-biden-also-became-a-fan-of-modi/

अब बताते हैं कि पुतिन के खिलाफ किसने बगावत की है?

पुतिन की ‘प्राइवेट ब्रिगेड’

  • वैगनर ग्रुप की स्थापना दिमित्री यूटकिन ने की थी
  • हिटलर के संगीतकार रिचर्ड वैगनर के नाम पर ग्रुप
  • अभी येवगीनी प्रीगोज़न वैगनर ग्रुप के प्रमुख हैं
  • ग्रुप पर हर महीने 8 अरब 28 करोड़ से ज़्यादा ख़र्च
  • वैगनर ग्रुप में 90% लड़ाके पूर्व कै़दी
  • वैगनर ग्रुप में हत्यारे, बलात्कारी, ड्रग्स माफ़िया शामिल
  • यूक्रेन में 50 हज़ार से ज़्यादा लड़ाके शामिल हुए
  • सीरिया युद्ध में भी शामिल रहा वैगनर ग्रुप​

आखिर येवगनी ने ये बगावत क्यों की इसके पीछे की वजह बताते हैं।

बग़ावत की वजह

  • वैगनर ग्रुप के कैम्प पर हमला हुआ
  • वैगनर ग्रुप को रूसी सेना में मिलाने का दबाव
  • प्राइवेट आर्मी को ख़त्म करने की कोशिश
  • रूसी सेना और वैगनर ग्रुप में अनबन
  • सर्गेई शोइगू और येवगीनी प्रीगोज़न में तकरार
  • वैगनर ग्रुप को हथियारों की कम सप्लाई
  • यूक्रेनी इलाक़ों पर जीत का रूसी सेना ने लिया श्रेय

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article