Russia Wagner Rebel: जिसने पुतिन को यूक्रेन पर जीत का दिखाया सपना, उसी वैगनर ग्रुप ने रूसी सेना के मुख्यालय पर किया कब्जा

पुतिन जिसे अपनी प्राइवेट आर्मी कहते थे। जिसके सरदार को अपना राइट हैंड कहते थे। पुतिन के ख्वाब को पूरा करना जिसका मकसद था। यूक्रेन पर परचम लहराने की जिसने कसम खाई थी। वो येवेगनी अब क्रेमलिन पर चढ़ाई (Russia Wagner Rebel) के लिए मॉस्को की सड़कों पर बख्तरबंद वाहन और टैंक लेकर घुस चुका है।

इसे जरूर पढ़ें।

Russia Wagner Rebel: यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सबसे बड़े संकट में घिर गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि रूस में तख्तापलट हो सकता है। पुतिन की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने पुतिन के खिलाफ ही विद्रोह कर दिया है। इसी के साथ क्रेमलिन की सुरक्षा के लिए मॉस्को में टैंकों की तैनाती किए जाने की सूचना मिली है।

Russia Wagner Rebel: राइट हैंड ने की बगावत

पुतिन जिसे अपनी प्राइवेट आर्मी कहते थे। जिसके सरदार को अपना राइट हैंड कहते थे। पुतिन के ख्वाब को पूरा करना जिसका मकसद था। यूक्रेन पर परचम लहराने की जिसने कसम खाई थी। वो येवेगनी अब क्रेमलिन पर चढ़ाई (Russia Wagner Rebel) के लिए मॉस्को की सड़कों पर बख्तरबंद वाहन और टैंक लेकर घुस चुका है। कल तक पुतिन के लिए जान कुर्बान करने वाले वैगनर के लड़ाके अब पुतिन के खिलाफ ही सड़कों पर उतरे हैं। जंग का मैदान छोड़कर पुतिन के किले में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

Russia Wagner Rebel: पुतिन को तख्तापलट का डर

पश्चिमी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि करीब 30 हज़ार लड़कों के साथ येवेगनी ने यूक्रेन नहीं रूस के खिलाफ ही बिगुल (Russia Wagner Rebel) फूंक दिया है। जो वैगनर ग्रुप पुतिन के एक इशारे पर बेगुनाहों का कब्रिस्तान बना देता था। एक ही झटके में लाशों का अंबार लगा देता था। जिसके सिपाही किसी जॉम्बी से कम नहीं हैं। वो वैगनर गुप अब पुतिन को ही अपना दुश्मन बता रहा है। ऐसे में अब पुतिन तो तख्तापलट का डर सताने लगा है। उन्होंने क्रेमलिन की सुरक्षा के लिए मॉस्को में टैंकों की तैनाती का आदेश दिया है

Russia Wagner Rebel: वैगनर ग्रुप ने क्यों किया विद्रोह?

दुनिया जानती है कि येवेगनी के सिपाही खूंखार है। मौत की बारिश उनके लिए आम है। ऐसे में पुतिन को डर सता रहा है कि कहीं उनकी प्राइवेट आर्मी उन्हें सत्ता से ही ना उखाड़ फेंके। महायुद्ध के बीच ऐसे पहली बार है कि मॉस्को की सड़कों पर टैंक दौड़ रहे हैं। क्रेमलिन के बाहर पहले ही भी कहीं ज़्यादा फोर्स की तैनाती है। वैगनर चीफ प्रिगोझिन का दावा है कि वैगनर के एक कैंप पर रूस की सेना ने हमला कर दिया था। जिसमें वैगनर के कई लड़ाकों की मौत हो गई। उसके बाद वैगनर के सिपाहियों ने कसम खा ली है। अपने एक एक सिपाही की मौत का बदला रूस की सेना से लेगा। जिसकी शुरूआत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें पुतिन के खिलाफ़ अपनी ही आर्मी के उतरने की चार वजहें जानिए, पुतिन की प्राइवेट आर्मी है वैगनर ग्रुप

https://www.jaijanta.com/wagner-group-mutiny-know-the-four-reasons-why-your-own-army-is-against-putin/

रक्षा मंत्री को फांसी पर लटकाने की कसम

पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैगनर ग्रुप के प्रमुख प्रिगोजिन का दावा है कि उनके लड़ाकों ने तीन रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। येवेगिनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि “देश के सैन्य नेतृत्व की तरफ से किए गए इस हमले का बदला लिया जाएगा। इसके साथ ही रूस के रक्षा मंत्री शोइगू को रेड स्क्वायर पर फांसी दी जाएगी। और लेनिन के साथ ही उसकी कब्र तैयार की जाएगी। हमने राज्य की सीमाएं पार कर ली हैं। हम रास्ते में आने वाली किसी भी चीज़ को नष्ट कर देंगे। उन्होंने हमारे सिपाहियों को मारा है, जिसका हम बदला लेंगे।”

वैगनर चीफ को मार गिराने का आदेश

येवेगनी की इस धमकी के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने वैगनर चीफ की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। वहीं वैगनर का दावा है कि रूसी रक्षा मंत्री ने नागरिक कारों में सफर कर रहे वैगनर के काफिलों पर बमबारी करने के आदेश दिए हैं। वैगनर की इस बगावत पर रूसी सेना ने प्रगोज़िन को चेताया और वापस लौटने के आदेश दिए हैं। वैगनर सैनिक रूस के रोस्तोव ऑन डॉन में सैन्य मुख्यालय के बाहर इकट्ठा हो रहे हैं। जिनका अब क्रेमलिन की तरफ बढ़ने का दावा किया जा रहा है। रूसी सेना ने वैगनर लड़ाकों से (Russia Wagner Rebel) सेना के नियम मानने की अपील की है। वैगनर समूह की धमकी के बाद मॉस्को में कथित तौर पर सैन्य वाहनों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें

(दुनिया ने पीएम मोदी को माना बॉस, विश्व के हर एक मंच पर PM मोदी का बढ़ा क्रेज, बाइडेन भी मोदी के हुए फैन)

https://www.jaijanta.com/pm-modi-in-america-the-world-considered-pm-modi-as-the-boss-biden-also-became-a-fan-of-modi/

अब बताते हैं कि पुतिन के खिलाफ किसने बगावत की है?

पुतिन की ‘प्राइवेट ब्रिगेड’

  • वैगनर ग्रुप की स्थापना दिमित्री यूटकिन ने की थी
  • हिटलर के संगीतकार रिचर्ड वैगनर के नाम पर ग्रुप
  • अभी येवगीनी प्रीगोज़न वैगनर ग्रुप के प्रमुख हैं
  • ग्रुप पर हर महीने 8 अरब 28 करोड़ से ज़्यादा ख़र्च
  • वैगनर ग्रुप में 90% लड़ाके पूर्व कै़दी
  • वैगनर ग्रुप में हत्यारे, बलात्कारी, ड्रग्स माफ़िया शामिल
  • यूक्रेन में 50 हज़ार से ज़्यादा लड़ाके शामिल हुए
  • सीरिया युद्ध में भी शामिल रहा वैगनर ग्रुप​

आखिर येवगनी ने ये बगावत क्यों की इसके पीछे की वजह बताते हैं।

बग़ावत की वजह

  • वैगनर ग्रुप के कैम्प पर हमला हुआ
  • वैगनर ग्रुप को रूसी सेना में मिलाने का दबाव
  • प्राइवेट आर्मी को ख़त्म करने की कोशिश
  • रूसी सेना और वैगनर ग्रुप में अनबन
  • सर्गेई शोइगू और येवगीनी प्रीगोज़न में तकरार
  • वैगनर ग्रुप को हथियारों की कम सप्लाई
  • यूक्रेनी इलाक़ों पर जीत का रूसी सेना ने लिया श्रेय

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article