Modi Address In US Parliament: अबतक 11 देशों के संसद में मोदी का संबोधन,भारत के किस PM ने कब और कहां के संसद को संबोधित किया?

Modi Address In US Parliament: 2014 से लेकर पीएम मोदी ने अब तक 11 देशों की संसद को संबोधित किया है। इन देशों में एक ऐसा देश भी है जिसने कभी किसी दूसरे देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के लिए अपनी संसद के दरवाजे नहीं खोले। लेकिन उस देश ने पीएम मोदी का दिल खोलकर स्वागत किया। पहली बार अपनी संसद को संबोधित करने का सम्मान किसी विश्व नेता को दिया।

इसे जरूर पढ़ें।

Modi Address In US Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी संसद में दूसरी बार संबोधन कई मायनों में ऐतिहासिक है। ऐसा करने वाले वो देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। अब तक अमेरिकी संसद को पीएम मोदी समेत कुल 6 भारतीय प्रधानमंत्री ने संबोधित किया है। लेकिन पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें दूसरी बार ऐसा मौका मिला।

Modi Address In US Parliament
व्हाइट हाउस में पीएम मोदी और बाइडन

Modi Address In US Parliament: 11 विदेशी संसद में संबोधन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट की संयुक्त बैठक में दूसरी बार संबोधन (Modi Address In US Parliament) नया इतिहास है। एक ऐसा कीर्तिमान जिससे पीएम मोदी का नाम इतिहास में दर्ज हो गया। ऐसा 12वीं बार है, जब पीएम मोदी का किसी विदेशी संसद में संबोधित है। अब तक के अपने 9 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी को 11 देशों की संसद को संबोधित करने का सम्मान मिल चुका है। ये भारत के किसी प्रधानमंत्री के, विदेशी संसद को संबोधित करने की सबसे बड़ी संख्या है।

PM MODI IN US
पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने स्वागत किया

विदेशी संसद में संबोधन वाले पीएम

डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 7 बार विदेशी संसद को संबोधित किया। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में 4 बार विदेशी संसद को संबोधित किया। तो उनके पिता और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 3 बार विदेशी संसद को संबोधित किया था। वहीं इंदिरा गांधी के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को 2 बार विदेशी संसद को संबोधित करने का मौक़ा मिला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी 2 बार ही विदेशी संसद को संबोधित किया।

अमेरिकी संसद में भारतीय पीएम का संबोधन

वहीं मोरारजी देसाई और पीवी नरसिम्हा राव जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों को केवल एक बार ऐसा करने को मिला। भारत के सभी प्रधानमंत्री में से पीएम मोदी, पंडित नेहरू, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह को भी अमेरिकी संसद को संबोधित करने का मौका मिल चुका है। लेकिन इनमें से पीएम मोदी को छोड़कर दूसरा कोई ऐसा प्रधानमंत्री नहीं है जिन्हें दो बार अमेरिकी संसद को संबोधित करने का अवसर मिला हो। 22 जून को पीएम मोदी (Modi Address In US Parliament) ऐसा करने वाले भारत के इकलौते प्रधानमंत्री हो गए।

Modi Address In US Parliament
व्हाइट हाउस में पीएम मोदी को सलामी दी गई

इसे भी पढ़ें (अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, तिरंगामय हुआ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क, UN मुख्यालय में योगा दिवस की धूम)

https://www.jaijanta.com/pm-modi-us-visit-pm-modis-grand-welcome-in-america-yoga-day-celebrated-at-un-headquarters/

Modi Address In US Parliament: मोदी का विदेशी संसद में संबोधन

2014 में जब नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने नेबर्स फर्स्ट पॉलिसी को आगे बढ़ाते हुए सबसे पहली विदेश यात्रा पर भूटान गए। जहां उन्होंने जून 2014 में भूटानी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। अगस्त 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल का दौरा किया और वहां की संसद-सह-संविधान सभा को संबोधित किया। उसी साल नवंबर 2014 में पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए और ऑस्ट्रेलियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ऑस्ट्रेलियाई संसद में पहला संबोधन था। नवंबर 2014 में पीएम मोदी ने फिजी की संसद को भी संबोधित किया। फिजी की संसद में ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री और किसी भी विश्व नेता का पहला संबोधन था।

PM MODI IN US
व्हाइट हाइस में PM मोदी का स्वागत करते जो बाइडन और जिल बाइडन

पहली बार किन देशों के संसद में भारतीय PM का संबोधन?

पीएम मोदी ने मार्च 2015 में श्रीलंका की संसद को संबोधित किया। वहां भी ये पहली बार था जब किसी भारतीय पीएम को श्रीलंकाई संसद को संबोधित करने का विशेषाधिकार दिया गया। मई 2015 में, पीएम मोदी ने मंगोलिया की संसद को संबोधित किया। मंगोलिया में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली यात्रा थी। वहीं नवंबर 2015 में, पीएम मोदी ने यूके की संसद को भी संबोधित किया। यहां भी किसी भारतीय प्रधानमंत्री का ब्रिटिश संसद में ये पहला संबोधन था। जबकि दिसंबर 2015 में, प्रधानमंत्री मोदी ने पड़ोसी मित्र देश अफ़ग़ानिस्तान की संसद को संबोधित किया।

Pm Modi US Visit
अमेरिका में पीएम मोदी से टेस्ला और ट्वीटर के मालिक एलन मस्क ने मुलाकात की

Modi Address In US Parliament: ढ़ाई साल में ही 8 विदेशी संसद में संबोधन

पीएम मोदी को अपने क़रीब ढाई साल के कार्यकाल के दौरान ही 8 विदेशी संसद को संबोधित करने का सम्मान मिला। जून 2016 में, पीएम मोदी का अमेरिका दौरा निर्धारित हुआ। जहां उन्हें अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित (Modi Address In US Parliament) करने का सम्मान दिया गया। इसके बाद जुलाई 2018 में, पीएम मोदी ने युगांडा की संसद को संबोधित किया। वहां भी ये पहली बार था जब किसी भारतीय पीएम ने युगांडा की संसद को संबोधित किया। जबकि जून 2019 में, पीएम मोदी ने मालदीव की संसद को संबोधित किया।

ये दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ही जादू है। जो उन्हें विदेशी संसद को संबोधित करने के मामले में भारतीय प्रधानमंत्रियों की सूची में सबसे आगे रखता है। प्रधानमंत्री मोदी की ये उपलब्धि भारत के बढ़ते कद और पीएम मोदी के बढ़ते प्रभाव की मिसाल है।

इसे भी पढ़ें (अमेरिका में PM मोदी की धूम, देशभर के नेताओं ने दिया अपने राज्य-शहर में आने का न्यौता, सोशल मीडिया पर मोदी-मोदी)

https://www.jaijanta.com/pm-modi-us-visit-leaders-from-all-over-the-country-invited-to-visit-their-state-city-modi-modi-on-social-media/

बाइडन फैमिली को PM मोदी का गिफ्ट

PM MODI IN US
PM मोदी ने बाइडन फैमिली को कई सारी बहुमूल्य चीजें भेंट की

अमेरिकी दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने आज बाइडन फ़ैमिली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन को कई तोहफ़े भी दिए। आइए अब आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री ने गिफ़्ट में बाइडन फैमिली को क्या क्या भेंट दिया।

PM MODI IN US
पीएम मोदी ने जिल बाइडन को ग्रीन हीरा गिफ्ट किया

क्या क्या दिया गिफ्ट में?

  • 7.5 कैरेट का ग्रीन डायमंड
  • चाँदी की गणेश प्रतिमा और दीपक
  • उत्तर प्रदेश से जुड़ा श्लोक लिखा हुआ ताम्र पत्र
  • राजस्थान में बनीं चांदी की 10 छोटी डिब्बियाँ
  • बंगाल में बना चाँदी का नारियल
  • कर्नाटक के मैसूर का चंदन दिया
  • चंदन का ये डिब्बा जयपुर में बना थआ
  • तमिल नाडु के सफ़ेद तिल
  • राजस्थान में बना सोने का सिक्का
  • पंजाब का घी
  • झारखंड का तसर सिल्क का कपड़ा
  • उत्तराखंड का चावल
  • महाराष्ट्र का गुड़
    • राजस्थान में बने 99.5% शुद्ध चाँदी का सिक्का
  • गुजरात का नमक
PM MODI IN US
पीएम ने गणेश की प्रतिमा और दीया भी गिफ्ट की

इसे भी पढ़ें (दुनिया ने पीएम मोदी को माना बॉस, विश्व के हर एक मंच पर PM मोदी का बढ़ा क्रेज, बाइडेन भी मोदी के हुए फैन)

https://www.jaijanta.com/pm-modi-in-america-the-world-considered-pm-modi-as-the-boss-biden-also-became-a-fan-of-modi/

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिव

Pm Modi US Visit
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग करते पीएम मोदी

वहीं, अमेरिकी यात्रा के दूसरे दिन 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में पीएम मोदी के साथ कई नामचीन हस्तियों ने भी योगा किया। जिसमें कई राजनेता, लेखक और ऐक्टर भी शामिल थे। हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे, UNGA के अधिकारी, अमेरिकी भारतीय लेखक के साथ ही न्यूयॉर्क के मेयर ने भी योगा किया।

Pm Modi US Visit
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग करते लोग

UN कार्यालय में योग उत्सव में कौन कौन शामिल हुआ?

कसाबा कोरोसी
प्रेसिडेंट, UNGA

अमीना जे. मोहम्मद
डिप्टी सेक्रेटरी, UNGA

रिचर्ड गेरे
ऐक्टर, अमेरिका

वाला अफ़शार
अमेरिकी लेखक

जय शेट्टी
ब्रिटिश लेखक

माइक हायस
लेखक

विकास खन्ना
भारतीय शेफ़

कॉलीन सेडमैन यी
योगा इंस्ट्रक्टर

रॉडनी यी
अमेरिकी योगा इंस्ट्रक्टर

रिकी केज
ग्रैमी अवॉर्ड विनर

मेरी मिलबेन
सिंगर

एरिक एडम्स
मेयर, न्यू यॉर्क

Pm Modi US Visit
PM मोदी के साथ भारतीय सहित संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article