Pm Modi Yoga In UN: अमेरिका में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, तिरंगामय हुआ वाशिंगटन और न्यूयॉर्क, UN मुख्यालय में योगा दिवस की धूम

PM MODI: नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिन की यात्रा पर हैं। न्यूयॉर्क पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। व्हाइट हाउस के बाहर जगह जगह भारतीय झंडे लहरा रहे हैं। जिसे देखकर वहां मौजूद भारतीय गदगद हैं। इसे नए भारत की ताक़त बता रहे हैं। पीएम मोदी इस बार अमेरिका के राजकीय यात्रा पर हैं। जहां वो राष्ट्रपति बाइडेन के चीफ़ गेस्ट होंगे। अमेरिका में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इस बार अमेरिका में रह रहे भारतीय ने पीएम मोदी के वेलकम सेरेमनी की भव्य तैयारी की है।

इसे जरूर पढ़ें।

Pm Modi US Visit अमेरिका में छाए पीएम मोदी

दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे (Pm Modi US Visit) पर हैं। पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए, उनकी ऐतिहासिक आगवानी के लिए अमेरिका पलक पावड़े बिछाकर इंतज़ार कर रहा था। अमेरिका में व्हाइट हाउस से लेकर अलग अलग शहरों और राज्यों में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। वहीं, वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर भारतीय तिरंगे को लहराता देखकर वहां रह रहे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा है। अमेरिकी झंडे के साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज एक नहीं बल्कि कई जगहों पर शान से लहरा रहा है। ये देखकर वहां रह रहे और अमेरिका घूमने गए भारतीयों को नए भारत की ताक़त और शान का एहसास हो रहा है। Pm Modi Yoga In UN

Pm Modi Yoga In UN भारतीय को गर्व की अनुभूति

अमेरका में रह रहे भारतीय जे. एस. नायरने कहा कि “वाशिंगटन डीसी में तिरंगे को देखकर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। पूरे अमेरिका में तिरंगा लहराया जा रहा है लेकिन यहां व्हाइट हाउस के सामने तिरंगे का लहराना भारत के लिए शान की बात है।” वहीं एक और भारतीय ध्रुव ने कहा कि “अचानक यहां हर तरफ तिरंगा लहराता देखकर बहुत भारतीय होने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यहां तिंरगा देखकर बहुत ही सुखद एहसास हो रहा है। ये लाजवाब है। मैं इसे लेकर आशान्वित हूं।”

PM मोदी का यात्रा यादगार बनाने की कोशिश

अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोग पीएम मोदी के दौरे (Pm Modi US Visit) को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इसीलिए वो पीएम मोदी के इस दौरे को यादगार बनाने के लिए उनके भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। पीएम मोदी को अपने देश की संस्कृति से बहुत लगाव है। लिहाज़ा उनके स्वागत की तैयारी भी कुछ उसी अंदाज में की जा रही है। वंदे मातरम गाकर पीएम मोदी का स्वागत करने वाली टोली में छोटी छोटी बच्चियां और बच्चे हैं। जो पीएम मोदी के स्वागत के लिए बहुत उत्साहित नज़र आ रही है। एक बच्ची सिरेखा ने कहा कि हम PM मोदी के स्वागत के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम दोनों देशों के राष्ट्रगीत की प्रैक्टिस कर रहे हैं।

पीएम मोदी के 25 अलग-अलग कार्यक्रम

वाशिंगटन डीसी में रह रहे भारतीय श्रीनाथ ने कहा कि “मुझे 21 जून को अमेरिका में PM मोदी को आमंत्रित करने वाले एक विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। इसलिए हमारे पास क़रीब 25 अलग-अलग कार्यक्रम हैं। जिसमें 15 से ज़्यादा विभिन्न सांस्कृतिक टीमों ने भाग लिया है। जो कई राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी संस्कृतियां, संपूर्ण भारतीय संस्कृति का भी प्रतिनिधित्व करती हैं। पीएम मोदी राष्ट्रभक्त होने के साथ साथ भगवान के भी बड़े भक्त हैं। आध्यात्म में उनकी गहरी आस्था और लगाव को देखते हुए इस्कॉन के कृष्ण भक्त भी वेलकम सेरेमनी में उनके लिए कीर्तन करने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़े- Pm Modi US Visit: अमेरिका में PM मोदी की धूम, देशभर के नेताओं ने दिया अपने राज्य-शहर में आने का न्यौता, सोशल मीडिया पर मोदी-मोदी ( https://www.jaijanta.com/pm-modi-us-visit-leaders-from-all-over-the-country-invited-to-visit-their-state-city-modi-modi-on-social-media/ )

Pm Modi Yoga In UN: UN मुख्यालय में योग दिवस

21 जून को पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम (Pm Modi Yoga In UN) में हिस्सा लिया। जिसमें दुनिया के अलग अलग 180 देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने ख़ुद योग आसन भी किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर भी पीएम मोदी के इस अमेरिकी दौरे को बहुत खास मान रहे हैं। उनका कहना है कि “पीएम मोदी का ये दौरा दोनों देशों के रिश्तों में नया आयाम स्थापित करने वाला होगा। दुनिया मे बहुत कम ऐसे नेता हैं जिन्हें दो बार ऐसा सम्मान मिला हो।”

Pm Modi US Visit
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग करते पीएम मोदी

अमेरिका से प्रगाढ़ होंगे रिश्ते- विदेश मंत्री

एस जयशंकर पीएम मोदी के दौरे को लेकर बहुत आशान्वित हैं। एस जयशंकर ने कहा कि “इस बार पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा (Pm Modi US Visit) का प्रोटोकॉल और सम्मान अलग लेवल पर है। वे स्टेट विजिट पर हैं। दुनिया में बहुत कम ऐसे नेता हैं जिन्हें दो बार ऐसा सम्मान मिला हो। हमारे रिश्ते अमरीका के साथ आगे बढ़ेंगे। मोदी जी की इस यात्रा के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मैं आश्वासन देना चाहता हूं कि मोदी जी की विदेश यात्रा के अच्छे परिणाम आएंगे। रुके काम बनेंगे। अमरीका से रिश्ते बढ़ेंगे।”

Pm Modi US Visit

वहीं, अमेरिकी यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम (Pm Modi Yoga In UN) में शामिल हुए। इस दौरान न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में पीएम मोदी के साथ कई नामचीन हस्तियों ने भी योगा किया। जिसमें कई राजनेता, लेखक और ऐक्टर भी शामिल थे। हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे, UNGA के अधिकारी, अमेरिकी भारतीय लेखक के साथ ही न्यूयॉर्क के मेयर ने भी योगा किया।

Pm Modi US Visit
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग करते लोग

UN कार्यालय में योग उत्सव में कौन कौन शामिल हुआ?(Pm Modi Yoga In UN)

कसाबा कोरोसी
प्रेसिडेंट, UNGA

अमीना जे. मोहम्मद
डिप्टी सेक्रेटरी, UNGA

रिचर्ड गेरे
ऐक्टर, अमेरिका

वाला अफ़शार
अमेरिकी लेखक

जय शेट्टी
ब्रिटिश लेखक

माइक हायस
लेखक

विकास खन्ना
भारतीय शेफ़

कॉलीन सेडमैन यी
योगा इंस्ट्रक्टर

रॉडनी यी
अमेरिकी योगा इंस्ट्रक्टर

रिकी केज
ग्रैमी अवॉर्ड विनर

मेरी मिलबेन
सिंगर

एरिक एडम्स
मेयर, न्यू यॉर्क

Pm Modi US Visit
PM मोदी के साथ भारतीय सहित संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी

अब आपको बताते हैं कि पीएम मोदी की यात्रा में ख़ास क्या है

Pm Modi US Visit
PM मोदी 20 जून को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर उतरे

PM मोदी की US यात्रा

  • 20 जून को सुबह में दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना हुए।
  • 20 जून को ही शाम में अमेरिका के न्यूयार्क में विमान की लैंडिंग हुई।
21 जून का कार्यक्रम
  • न्यू यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
  • -दुनिया के अलग अलग देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

22 जून का कार्यक्रम

  • व्हाइट हाउस में PM का सेरिमोनियल स्वागत होगा
  • बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे
  • अमेरिका के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे
  • अमेरिकी संसद के संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे
  • राजकीय रात्रिभोज में हिस्सा लेंगे PM मोदी
  • जो बाइडन और जिल बाइडन की तरफ़ से राजकीय रात्रिभोज

23 जून का कार्यक्रम

  • PM मोदी के सम्मान में लंच का आयोजन
  • अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस होंगी मेज़बान
  • विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भी मेज़बान
  • व्यापार जगत से जुड़े लोगों से मिलेंगे PM मोदी
  • भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे PM मोदी​

इसके बाद PM मिस्र की यात्रा के लिए निकल जाएंगे

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article