Congress Party: कांग्रेस में भयंकर भगदड़, पूर्व अध्यक्ष ने राहुल, सोनिया गांधी की खोली पोल, राष्ट्रीय प्रवक्ता हुए भगवामय

इसे जरूर पढ़ें।

Congress Party: लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हर एक दिन बड़े बड़े झटके लग रहे हैं। महाराष्ट्र में निष्कासन से नाराज संजय निरुपम ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। सनातन पर कांग्रेस के स्टैंड से नाराज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी कांग्रेस को गुड बॉय बोल दिया है।

निरुपम ने छोड़ी कांग्रेस, गौरव का छलका दर्द

लोक सभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। बीजेपी पूरी ताक़त के साथ चुनावी मैदान में है। दूसरी तरफ कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। मुम्बई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने निष्कासन के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी दिशाहीन बताकर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया है और बीजेपी में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़े: Bengal Lok Sabha: पहले प्यार अब ‘वॉर’, पति-पत्नी के बीच दिलचस्प मुकाबला, BJP से पति सांसद

संजय निरुपम के इस्तीफे की वजह मुम्बई नॉर्थ वेस्ट सीट से टिकट कटना है। महाविकास आघाडी की सीट शेयरिंग में ये सीट उद्धव गुट के ख़ाते में गई है। कांग्रेस के इस फ़ैसले से संजय निरुपम बेहद नाराज़ थे। इसलिए उन्होंने पार्टी के विरोध में आवाज उठाई थी।

कांग्रेस आलाकमान पर गंभीर आरोप

पिछले दिनों संजय निरूपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुलकर बग़ावती तेवर भी दिखाए। उन्होंने अपनी पार्टी को अल्टिमेटम भी दिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हे 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फ़ैसला लिया और इसके बाद संजय निरुपम ने ख़ुद कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। संजय निरुपम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। वो मुम्बई कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

संजय निरूपम ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी से लेकर पूरे आलाकमान पर आरोपों की झड़ी लगा दी। यहां तक कहा डाला कि कांग्रेस में लाबी काम कर रही है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की अलग अलग लाबी है। इसके साथ ही अध्यक्ष खरगे और महासचिव केसी वेणुगोपाल की लाबी भी अलग अलग है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर लेफ्ट विचारधारा हावी हो गई है। जिससे उनका निकलना असंभव है।

Congress Party: नेताओं का इस्तीफ़ा, टेंशन में कांग्रेस पार्टी

उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गौरव वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे लेटर में पार्टी की मौजूदा स्थिती को लेकर अपनी नाराज़गी व्यक्त की है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए।

गौरव वल्लभ का बड़ा आरोप
कांग्रेस दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है
कांग्रेस पार्टी में मैं ख़ुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा हूं
मैं ना तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं
ना ही सुबह-शाम देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकता

Congress Party: इस्तीफ़े से टेंशन में कांग्रेस

गौरव वल्लभ के इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी का स्टैंड बताया जा रहा है। जिसके बाद मुखरता से कांग्रेस का पक्ष रखने वाले वाले गौरव वल्लभ ने दिशाहीन बताकर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। इसके बाद गौरव वल्लभ ने BJP की सदस्यता ले ली। गौरव वल्लभ के इस फैसले के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा कि एक सच्चा “सनातनी” कांग्रेस में नहीं रह सकता। हालांकि कांग्रेस अब इस मुद्दे पर डैमेज कंट्रोल में लगी हुई है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article