Putin Address Nation: पुतिन ने दिया राइट हैंड प्रीगोजन को मारने का आदेश, कहा- देशद्रोह के लिए सज़ा सिर्फ और सिर्फ मौत है

पुतिन येवगीनी की इस हिमाकत से तिलमिलाए हुए हैं। पुतिन ने ऐलान कर दिया (Putin Address Nation) है कि येवेगीनी का हश्र बहुत बुरा होने वाला है। येवेगनी ने रूस की जनता की पीठ में छुरा घोंपा है। पुतिन ने साफ कर दिया है जो येवगीनि ने किया है वो देशद्रोह है जिसकी सज़ा अब सिर्फ और सिर्फ मौत है।

इसे जरूर पढ़ें।

Putin Address Nation: वैगनर ग्रुप के विद्रोह के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वैगनर ने रूस की सेना को चुनौती दी है। वैगनर ग्रुप के प्रमुख प्रीगोज़न ने पीछ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि वैगनर ग्रुप ने जानबूझकर ऐसा किया है और उन्हें इसकी सज़ा जरूर मिलेगी।

Putin Address Nation: वैगनर प्रमुख पर पीठ पर छुरा घोंपने का आरोप

वैगनर ग्रुप के बागी होने के बाद पुतिन की मुसीबत बढ़ गई है। अब पुतिन के एक नहीं बल्कि दो दुश्मन हैं। एक वो जिसे गद्दी की चाह है यानी वैगनर चीफ येवगीनी प्रिगोज़न और दूसरे ज़ेलेंस्की जो अपनी ज़मीन बचाने के लिए रूस की सेना का सामना कर रहे हैं। वैगनर ग्रुप का हर योद्धा क्रेमलिन पर क़ब्ज़ा करने का इरादा लिए आगे बढ़ रहा है। और रूस के सैनिकों की लाशों का पुल बनाता जा रहा है। वैगनर चीफ़ येवगीनी प्रिगोज़न ने यहां तक कह दिया है कि रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू को फांसी पर लटकाकर ही वो दम लेंगे।

Russia Wagner Rebel
वैगनर ग्रुप का प्रमुख प्रिगोजीन कभी राष्ट्रपति पुतिन का खाना बनाने वाला हुआ करता था।

तो उधर पुतिन येवगीनी की इस हिमाकत से तिलमिलाए हुए हैं। पुतिन ने ऐलान कर दिया (Putin Address Nation) है कि येवेगीनी का हश्र बहुत बुरा होने वाला है। येवेगनी ने रूस की जनता की पीठ में छुरा घोंपा है। पुतिन ने साफ कर दिया है जो येवगीनि ने किया है वो देशद्रोह है जिसकी सज़ा अब सिर्फ और सिर्फ मौत है। वैगनर ग्रुप के लड़ाके राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए रूसी सेना तैनात की गई है। इन लड़ाकों को रोकने के लिए रूसी सेना ने सड़कों पर टैंक उतार दिए हैं। प्रिगोज़न की धमकी के बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने प्रिगोज़न के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

Putin Address Nation: 2 हजार लड़ाके विद्रोही हुए

वैगनर चीफ येवगीनी प्रिगोज़न ने दावा किया है कि “उनकी सेना ने तीन रूसी सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। एक हेलीकॉप्टर ने वैगनर की एक नागरिक टुकड़ी पर गोलीबारी की है। वैगनर की सेना, जिन्होंने रूस के अधिकांश आक्रमणों का नेतृत्व किया है। वे लोग दक्षिणी रूसी क्षेत्र रोस्तोव में प्रवेश कर गई हैं। उनके पास 25 हजार संख्या की एक मजबूत सेना है। जो मरने के लिए तैयार है।”

Wagner Group Mutiny
वैगनर प्रमुख येवगीनी प्रीगोजीन और राष्ट्रपति पुतिन

सबसे पहले क्रेमलिन की तरफ से बयान जारी किया गया था कि पूरे संकट पर पुतिन नज़र बनाए हुए हैं और जल्द एक बड़ा फैसला ले सकते हैं। येवगीनी की हर हरकत की पुतिन को जानकारी दी रही थी। बताया जा रहा है कि रूसी स्पेशल फोर्सेज ने मॉस्को के चारों ओर नाकेबंदी कर दी है। रूसी सैन्य अधिकारी क्रेमलिन और रूस की संसद ड्यूमा को भी सुरक्षित करने की कोशिश में लगे हैं। वैगनर लड़ाके नोवोचेर्कस्क के रास्ते में पहली चौकी पार कर चुके हैं। नोवोचेर्कस्क में ही रूसी सेना का मुख्यालय है और ये ही पुतिन के लिए बड़ा झटका है।

Putin Address Nation: विद्रोह का अंजाम बुरा होगा

क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन को रक्षा मंत्रालय, आंतरिक मामलों के मंत्रालय और नेशनल गार्ड से लगातार इस मामले पर जानकारी मिल रही है। येवगनी ने जो किया है उसका अंजाम बुरा होना तय है। लेकिन येवेगनी रूस के इलाकों पर चढ़ाई करने से पीछे नहीं हट रहा है। जिसके बाद पुतिन के माथे पर शिकन आना स्वभाविक है।

इसे भी पढ़ें

(दुनिया ने पीएम मोदी को माना बॉस, विश्व के हर एक मंच पर PM मोदी का बढ़ा क्रेज, बाइडेन भी मोदी के हुए फैन)

https://www.jaijanta.com/pm-modi-in-america-the-world-considered-pm-modi-as-the-boss-biden-also-became-a-fan-of-modi/

अब बताते हैं कि पुतिन के खिलाफ किसने बगावत की है?

पुतिन की ‘प्राइवेट ब्रिगेड’

  • वैगनर ग्रुप की स्थापना दिमित्री यूटकिन ने की थी
  • हिटलर के संगीतकार रिचर्ड वैगनर के नाम पर ग्रुप
  • अभी येवगीनी प्रीगोज़न वैगनर ग्रुप के प्रमुख हैं
  • ग्रुप पर हर महीने 8 अरब 28 करोड़ से ज़्यादा ख़र्च
  • वैगनर ग्रुप में 90% लड़ाके पूर्व कै़दी
  • वैगनर ग्रुप में हत्यारे, बलात्कारी, ड्रग्स माफ़िया शामिल
  • यूक्रेन में 50 हज़ार से ज़्यादा लड़ाके शामिल हुए
  • सीरिया युद्ध में भी शामिल रहा वैगनर ग्रुप​

आखिर येवगनी ने ये बगावत क्यों की इसके पीछे की वजह बताते हैं।

बग़ावत की वजह

  • वैगनर ग्रुप के कैम्प पर हमला हुआ
  • वैगनर ग्रुप को रूसी सेना में मिलाने का दबाव
  • प्राइवेट आर्मी को ख़त्म करने की कोशिश
  • रूसी सेना और वैगनर ग्रुप में अनबन
  • सर्गेई शोइगू और येवगीनी प्रीगोज़न में तकरार
  • वैगनर ग्रुप को हथियारों की कम सप्लाई
  • यूक्रेनी इलाक़ों पर जीत का रूसी सेना ने लिया श्रेय

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article