अतीक के साम्राज्य को संभालने वाले के नाम का खुलासा, दुबई में बैठकर गैंग को ऑपरेट कर रहा

ATIQ AHMAD: अतीक़ अहमद के राइट हैंड और अशरफ़ अहमद के रिश्तेदार सद्दाम की अग्रिम ज़मानत की याचिका बरेली की एक अदालत ने खारिज कर दिया। सद्दाम पर बरेली के बारादरी, बिथरी चैनपुर में केस दर्ज है। उस पर एक लाख का इनाम रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक़ फ़िलहाल वो दुबई में है। उत्तर प्रदेश पुलिस इस जांच में लगी है कि कैसे और कब सद्दाम दुबई फ़रार हुआ।

इसे जरूर पढ़ें।

माफ़िया सरगना अतीक़ अहमद और उसका भाई मारा गया। लेकिन उसके साम्राज्य के कई ऐसे अय्यार हैं जो अभी भी आज़ाद घूम रहे हैं। कई तो देश छोड़कर फ़रार हो चुके हैं और विदेशी सरज़मीं से ही भारत में ऑपरेट कर रहे हैं। उन्हीं में से एक है अतीक़ का राइट हैंड और अतीक़ अहमद के भाई अशरफ़ का साला सद्दाम। जिस पर उत्तर प्रदेश में एक लाख का इनाम रखा गया है। उत्तर प्रदेश की पुलिस बहुत ही सरगर्मी से सद्दाम की तलाश कर रही थी। लेकिन ख़बर आई कि वो दुबई भाग गया। अब उत्तर प्रदेश पुलिस उसके दुबई भागने की जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है। इसी के मद्देनज़र दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी को चिट्ठी भेजी है। जिसमें सद्दाम के दुबाई जाने के बारे में सारी जानकारी मांगी गई है। जिसमें फ़रार होने की तारीख़, समय और जिस फ़्लाइट से दुबई गया, उसकी जानकारी मांगी गई है।

अशरफ का साला सद्दाम

अतीक़ के क्राइम नेटवर्क का ये सबसे अहम हिस्सा है। पुलिस को शक है कि सद्दाम अतीक़ के गैंग को चला रहा है। उसके गुर्गों को बचाने की कोशिश में जुटा है। पुलिस को ये भी शक है कि सद्दाम अकेले ही दुबई नहीं गया है। बल्कि उसके साथ गैंग के दूसरे सदस्य भी भारत छोड़कर दुबई पहुंच गए हैं। इसी शक की वजह से जांच में अहम जानकारी जुटाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी से सद्दाम के फ़रार होने की पूरी जानकारी मांगी गई है। उत्तर प्रदेश की पुलिस को शक है कि अतीक़ के कई गुर्गे दुबई भाग गए हैं। जिनके संपर्क में सद्दाम है। सद्दाम दुबई में बैठकर अतीक़ की सम्पत्ति और गैंग को चला रहा है। क्योंकि दुबई में भी अतीक़ का क्राइम नेटवर्क और संपत्ति है।

दुबई में अतीक की काफी संपत्ति बताई जा रही है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ अतीक़ अहमद और अशरफ़ पर शिकंजा कसा गया, उसके आपराधिक साम्राज्य पर स्ट्राइक की गई तो अशरफ़ का साला सद्दाम दुबई भाग गया। जब अशरफ़ बरेली जेल में बंद था तो सद्दाम उस तक सुविधाएं पहुंचाता था।। उसके काले कारोबार को भी संभालता था। सद्दाम का नाम उमेश पाल शूटआउट में शामिल शूटरों की मदद करने में भी सामने आया था। बरेली पुलिस ने फ़रार सद्दाम के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। उसपर एक लाख का इनाम भी रखा गया है। यूपी पुलिस सद्दाम को यहां तलाश रही थी और वो पुलिस की आंखों में धूल झोंकर दुबई फ़रार हो गया। इसका पता तब चला जब दुबई पहुँचने के बाद उसने अपने रिश्तेदारों और करीबियों को अपनी कुछ तस्वीरें भेजीं। जिनके सामने आने के बाद UP पुलिस में हड़कम्प मच गया। सद्दाम पर आरोप है कि उसने बरेली जेल में शूटरों की एंट्री कराई। बरेली जेल अशरफ़ से शूटरों को मिलवाया। उसके पास उमेश पाल हत्याकांड की जानकारी थी। शूटरों की मदद के साथ साज़िश में शामिल था।

सद्दाम को पकड़ने के लिए पुलिस राज्य के अलग अलग ज़िलों में छापेमारी कर रही थी। लेकिन एक लाख का इनामी और गैंगस्टर अशरफ़ अहमद का साला सद्दाम पुलिस को चकमा देकर दुबई भाग गया। जहाँ से उसने अपने क़रीबियों को कुछ तस्वीरें भेजीं। अब पुलिस इस बात की जाँच में जुटी है कि सद्दाम किसकी मदद से देश से फ़रार होने में कामयाब हुआ। और किस तरह से देश छोड़कर बाहर निकला। वहीं पुलिस सूत्रों का दावा है कि अशरफ़ का दूसरा साला जैद मास्टर भी दुबई में है। अशरफ़ अहमद के दोनों साले सद्दाम और जैद मास्टर का दुबई कनेक्शन काफ़ी पुराना बताया जाता है। दरअसल सद्दाम के ही कहने पर अतीक़ अहमद ने दुबई में इन्वेस्टमेंट किया था। एक बहुत ही महंगा फ़्लैट अतीक़ अहमद ने दुबई में खरीदा था। जानकारी के मुताबिक कई ऐसे कारोबार हैं जिनमें अतीक़ ने मोटा पैसा लगाया था।

शुरुआती दौर में उमेश पाल की हत्या के बाद जब शाइस्ता परवीन और अशरफ़ अहमद की पत्नी ज़ैनब की तलाश में प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ छापेमारी कर रही थी उसी दौरान जैद मास्टर दुबई फरार हो गया था। अशरफ़ अहमद के दोनों साले सद्दाम और जैद पर आरोप है कि बरेली जेल में जेल स्टाफ की सांठगांठ से अशरफ से अवैध तरीके से कई लोगों को मिलवाया था और उमेश पाल की हत्या से पहले सद्दाम और जैद मास्टर को उमेश पाल की हत्या की जानकारी थी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article