Yevgeny Prigozhin Properties: बेशुमार दौलत का मालिक था प्रीगोज़न, जानिए अथाह संपत्ति और आर्मी बनाने की कहानी

रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ़ येवगीनी प्रीगोज़न की एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। रूस के मीडिया ने दावा किया कि हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोगों की जान चली गई। मारे गए 10 लोगों में वैगनर ग्रुप के चीफ़ येवगिनी प्रीगोज़न, डिप्टी चीफ़ दिमित्री उत्कीन, और वैगनर ग्रुप के पांच टॉप कमांडो समेत 3 क्रू मेंबर शामिल हैं। ये हादसा तब हुआ जब वैगनर चीफ़ प्रीगोज़न विमान से मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहे थे।

इसे जरूर पढ़ें।

Yevgeny Prigozhin Properties: वैगनर प्रमुख येवगिनी प्रगोजिन की मौत के बाद की सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन सवाल है कि प्रीगोज़न ने कैसे छोटे से कारोबार से इतनी बड़ी आर्मी खड़ी की। रूसी राष्ट्रपति के खिलाफ बगावत की बिगुल फूंकने वाले प्रिगोझिन कैसे अरबों की दौलत का मालिक बना। इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।

वैगनर प्रमुख येवगिनी प्रीगोज़न लाखों, करोड़ों नहीं अरबों की बेशुमार दौलत के मालिक थे। येवगेनी ने कारोबार में शून्य से शिखर तक का सफर तय किया, और रूस के बिजनेस टायकून बन गए। ये सब कुछ रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मेहरबानी से हुआ।

बताया जाता है कि येवगिनी प्रीगोजिन के जेल से बाहर आने के बाद उसने एक छोटा सा कारोबार शुरू किया और एक हॉट डॉग का स्टॉल लगाया। इसके बाद प्रीगोज़न ने अमीरों के लिए एक रेस्ट्ऱॉन्ट खोला। अपनी सजावट और अनोखेपन की वजह से जल्द ही प्रीगोज़न का रेस्ट्ऱॉन्ट काफी मशहूर हो गया। रेस्ट्ऱॉन्ट की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि पुतिन खुद वर्ल्ड लीडर्स के साथ इस रेस्तरां में गए।

कैसे अमीर बने प्रीगोज़न?

जेल से आने के बाद छोटा कारोबार शुरू किया
स्टॉल के बाद एक रेस्ट्ऱॉन्ट खोला
प्रीगोज़न का रेस्ट्रान्ट काफी मशहूर हुआ
रेस्तरां में पुतिन खाना खाने पहुंचे

पुतिन के संपर्क में आने के बाद येवगेनी ने कॉनकॉर्ड कैटरिंग की शुरुआत की। इसके बाद येवगेनी को रूस के स्कूलों और सेना को खिलाने के लिए बड़े गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिलने लगे। उन्हें राष्ट्रपति के भोज की मेजबानी करने का अवसर भी मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्लू ब्रूश से लेकर फ्रांस के राषट्रपति तक उसके रेस्ट्ऱॉन्ट पर आए। करप्शन फाउंडेशन के मुताबिक, पिछले 5 सालों में येवगेनी को 3.1 अरब डॉलर यानी 26 हजार करोड़ रुपए के गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिले।

इतना ही नहीं, प्रीगोज़न पर 2016 के अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगा था। अमेरिकी अभियोजकों के मुताबिक, येवगेनी रूस की ट्रोल फैक्ट्री को फंडिंग देने वाली कंपनी इंटरनेट रिसर्च एजेंसी के मालिक थे। इसका काम सोशल मीडिया पर काल्पनिक नाम से अमेरिका के खिलाफ झूठ फैलाना था।

लेकिन इतनी कामयाबी से भी प्रीगोज़न का मन नहीं भरा। प्रीगोज़न को कहीं न कहीं ताक़त की कमी खल रही थी। इसीलिए उन्होंने 2014 में एक प्राइवेट आर्मी बनाई, जिसका नाम वैगनर ग्रुप रखा। रूस की सरकार के इशारे पर प्रीगोज़न अपनी इस प्राइवेट आर्मी से छिपे तौर पर सरकार की मदद करते रहे। लेकिन सालों तक वैगनर ग्रुप का नाम खुद से नहीं जोड़ा। यूक्रेन युद्ध से पहले प्रीगोज़न ने दुनिया को बताया कि वैगनर ग्रुप के मालिक वही हैं।

Mission Chandrayaan-3: क्या होता है लास्ट मिनट्स ऑफ टेरर? रूस के मिशन फेल होने के बाद क्यों ISRO की अटकी है सांसे?

Yevgeny Prigozhin: कौन था येवगिनी प्रीगोज़न?

  • प्रीगोज़न का जन्म 1 जून 1961 में हुआ था
  • रूस के लेलिनग्राद (सेंट पीटर्सबर्ग) में जन्मे थे प्रीगोज़न
  • प्रीगोज़ीन ने प्राइमरी एजुकेशन के बाद खेल अकादमी जॉयन की
  • 20 साल की उम्र में वॉन्टेड क्रिमिनल बन गए प्रीगोज़न
  • प्रीगोज़न को कोर्ट ने 13 साल की सज़ा सुनाई
  • बाद में रूस के बड़े बिजनेसमैन के रूप में पहचान बनाई
  • पुतिन से नज़दीकी बढ़ने के बाद प्रीगोज़न ताक़तवर बन गए
  • 8 ख़रब से ज़्यादा की संपत्ति के मालिक थे प्रीगोज़न
  • साल 2014 में प्रीगोज़न ने वैगनर ग्रुप की स्थापना की

Yevgeny Prigozhin: प्रीगोज़न का उत्तराधिकारी कौन?

  • नया वैगनर चीफ़ नियुक्त करेंगे पुतिन
  • आंद्रेई ट्रोशेव हो सकते हैं नए वैगनर चीफ़
  • आंद्रेई ट्रोशेव पुतिन के बहुत क़रीबी हैं
  • वैगनर ग्रुप पर आंद्रेई ट्रोशेव की अच्छी पकड़
  • वैगनर ग्रुप में अभी 25 हज़ार लड़ाके
  • आंद्रेई ट्रोशेव के नाम पर मुहर अभी बाक़ी
  • रूस को वैगनर जैसे ट्रेंड लड़ाकों की ज़रूरत
  • वैगनर ग्रुप ने ही पुतिन के लिए बख़मूत जीता

Wagner Group: अगला नंबर किसका?

  • प्रीगोज़न की मौत से वैगनर ग्रुप में हड़कम्प
  • येवगीनी प्रीगोज़न के साथी डरे हुए हैं
  • जो बग़ावत में साथ थे उन्हें ख़तरा है
  • पूर्व जनरल सर्गेई सुरेविकिन को डर
  • रूस के एयरोस्पेस चीफ़ थे सुरेविकिन
  • प्रीगोज़न का साथ देने का आरोप
  • सर्गेई सुरेविकिन की कोई ख़बर नहीं

पुतिन के कितने ख़ास थे प्रीगोज़न ?

  • पुतिन के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक थे प्रीगोज़न
  • पुतिन से प्रीगोज़न की अच्छी दोस्ती थी
  • प्रीगोज़न को पुतिन अपना ख़ास दोस्त मानते थे
  • यूक्रेन युद्ध में पुतिन ने बड़ी ज़िम्मेदारियां दी थीं
  • सीरिया मोर्चे पर भी प्रीगोज़न को भेजा गया था
  • क्रायमिया पर क़ब्ज़ा करने के दौरान दी थी बड़ी ज़िम्मेदारी
  • 2014 में रूस की ओर से पूर्वी डोनबास में भेजा गया था

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article