Wagner Group: अपनी ही आर्मी ने खाई पुतिन और रूस को बर्बाद करने की कसम, प्राइवेट आर्मी कही जाती है वैगनर ग्रुप

इसे जरूर पढ़ें।

Wagner Group:रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ़ येवगीनी प्रीगोज़न की एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। रूस के मीडिया ने दावा किया कि हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोगों की जान चली गई। मारे गए 10 लोगों में वैगनर ग्रुप के चीफ़ येवगिनी प्रीगोज़न, डिप्टी चीफ़ दिमित्री उत्कीन, और वैगनर ग्रुप के पांच टॉप कमांडो समेत 3 क्रू मेंबर शामिल हैं। ये हादसा तब हुआ जब वैगनर चीफ़ प्रीगोज़न विमान से मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहे थे।

Wagner Group: मारा गया वैगनर प्रमुख!

नंबर 1. येवगिनी प्रीगोज़न
नंबर 2. दिमित्री उत्कीन
नंबर 3. पांच टॉप कमांडो

ये उन लोगों के नाम हैं, जो कभी पुतिन के खासम खास हुआ करते थे। यूक्रेन के सैनिकों से रूस की सेना से आगे बढ़कर लोहा लिया करते थे। लेकिन पुतिन से बगावत अब पूरे वैगनर ग्रुप को भारी पड़ गई। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करने वाले वैगनर (Wagner Group) प्रमुख येवगिनी प्रीगोज़न की एक विमान हादसे में मौत हो गई। इस निजी विमान में 3 क्रू मेंबर और 7 कमांडो समेत कुल 10 लोग सवार थे। रूसी मीडिया और अधिकारियों की माने तो वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगिनी प्रीगोज़न भी यात्रियों की लिस्ट में शामिल थे. वहीं अमेरिका की खुफ़िया एजेंसी ने प्रीगोज़न की हत्या की आशंका जताई है।

हादसे में किस किस की हुई मौत?

बताया जा रहा है कि वैगनर प्रमुख येवगीनी प्रीगोज़न हाल ही में अफ़्रीका से लौटे थे। जिसके बाद वो मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग एक विमान से जा रहे थे। लेकिन मॉस्को के पास ही विमान में आग लग गई। जिसमें विमान में सवार 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की लिस्ट में वैगनर प्रमुख प्रीगोज़न और वैगनर ग्रुप (Wagner Group) के डिप्टी प्रमुख दिमित्री उत्कीन का भी नाम शामिल है। इसके साथ ही वैगनर के ही पांच टॉप कमांडो की भी हादसे में मौत हो गई। वहीं विमान के तीन क्रू मेम्बर की हादसे में मौत हो गई।

बागी बनना पड़ा महंगा!

प्रीगोज़न की मौत के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रीगोज़न की मौत के पीछे पुतिन का हाथ भी बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वैगनर ग्रुप (Wagner Group) के प्रमुख येवगिनी प्रीगोज़न की इस तरह से मौत पुतिन के लिए उन लोगों के लिए चेतावनी है जो उन्हें धोखा देने की सोच रहे थे। दरअसल, प्रीगोज़न ने जून में रूसी रक्षा मंत्री और सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए विद्रोह किया था। और अपने लड़ाकों के साथ मॉस्को की तरफ चढ़ाई कर दी थी। इसके साथ ही रूस की से ना के मुखयालय पर भी कुछ देर के लिए कब्जा कर लिया था।

हालांकि बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंके की मध्यस्था करने के बाद वह पीछे हट गए थे। प्रीगोज़न के आदेश पर वैगनपर ग्रुप के लड़ाके मॉस्को से वापस लौट गए थे। हालांकि, उसके बाद से ही वैगनर ग्रुप खासकर येवगीनी प्रीगोज़न को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। क्योंकि पूरी दुनिया को पता है कि खुद के खिलाफ बगावत करने वाले को पुतिन कभी माफ नहीं करते हैं।

येवगिनी प्रीगोज़न की बगावत के बाद ही पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया था। उन्होंने वैगनर ग्रुप की इस करतूत कोदेशद्रोह बताया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि प्रीगोज़न को रूस कभी माफ़ नहीं करेगा।

Wagner Group: वैगनर ग्रुप ने पुतिन को दी धमकी

वैगनर चीफ़ प्रीगोज़न की मौत के बाद वैगनर ग्रुप रूस पर भड़क गया है। वैगनर ग्रुप ने एक लेटर जारी किया है और बहुत बड़ी धमकी दी है। जारी लेटर में रूस को आगे बड़ी जंग के लिए तैयार रहने और पुतिन को इसका अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। वहीं वैगनर ग्रुप में अब भी कम से कम 25 हज़ार लड़ाके मौजूद हैं, जो हथियार चलाने में माहिर हैं। इसका मतलब चीफ़ प्रीगोज़न की मौत के बाद भी वैगनर ग्रुप रूस के लिए आने वाले समय में बड़ी मुसीबत बन सकता है।

Mission Chandrayaan-3: क्या होता है लास्ट मिनट्स ऑफ टेरर? रूस के मिशन फेल होने के बाद क्यों ISRO की अटकी है सांसे?

  • कौन था येवगिनी प्रीगोज़न?
  • प्रीगोज़न का जन्म 1 जून 1961 में हुआ था
  • रूस के लेलिनग्राद (सेंट पीटर्सबर्ग) में जन्मे थे प्रीगोज़न
  • प्रीगोज़ीन ने प्राइमरी एजुकेशन के बाद खेल अकादमी जॉयन की
  • 20 साल की उम्र में वॉन्टेड क्रिमिनल बन गए प्रीगोज़न
  • प्रीगोज़न को कोर्ट ने 13 साल की सज़ा सुनाई
  • बाद में रूस के बड़े बिजनेसमैन के रूप में पहचान बनाई
  • पुतिन से नज़दीकी बढ़ने के बाद प्रीगोज़न ताक़तवर बन गए
  • 8 ख़रब से ज़्यादा की संपत्ति के मालिक थे प्रीगोज़न
  • साल 2014 में प्रीगोज़न ने वैगनर ग्रुप की स्थापना की

प्रीगोज़न का उत्तराधिकारी कौन?

  • नया वैगनर चीफ़ नियुक्त करेंगे पुतिन
  • आंद्रेई ट्रोशेव हो सकते हैं नए वैगनर चीफ़
  • आंद्रेई ट्रोशेव पुतिन के बहुत क़रीबी हैं
  • वैगनर ग्रुप पर आंद्रेई ट्रोशेव की अच्छी पकड़
  • वैगनर ग्रुप में अभी 25 हज़ार लड़ाके
  • आंद्रेई ट्रोशेव के नाम पर मुहर अभी बाक़ी
  • रूस को वैगनर जैसे ट्रेंड लड़ाकों की ज़रूरत
  • वैगनर ग्रुप ने ही पुतिन के लिए बख़मूत जीता

Wagner Group: अगला नंबर किसका?

  • प्रीगोज़न की मौत से वैगनर ग्रुप में हड़कम्प
  • येवगीनी प्रीगोज़न के साथी डरे हुए हैं
  • जो बग़ावत में साथ थे उन्हें ख़तरा है
  • पूर्व जनरल सर्गेई सुरेविकिन को डर
  • रूस के एयरोस्पेस चीफ़ थे सुरेविकिन
  • प्रीगोज़न का साथ देने का आरोप
  • सर्गेई सुरेविकिन की कोई ख़बर नहीं

पुतिन के कितने ख़ास थे प्रीगोज़न ?

  • पुतिन के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक थे प्रीगोज़न
  • पुतिन से प्रीगोज़न की अच्छी दोस्ती थी
  • प्रीगोज़न को पुतिन अपना ख़ास दोस्त मानते थे
  • यूक्रेन युद्ध में पुतिन ने बड़ी ज़िम्मेदारियां दी थीं
  • सीरिया मोर्चे पर भी प्रीगोज़न को भेजा गया था
  • क्रायमिया पर क़ब्ज़ा करने के दौरान दी थी बड़ी ज़िम्मेदारी
  • 2014 में रूस की ओर से पूर्वी डोनबास में भेजा गया था

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article