Putin & Yevgeny Prigozhin: पुतिन और प्रीगोजिन कैसे आए साथ? मुलाकात से लेकर खासमखास बनने की फिल्मी कहानी

रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ़ येवगीनी प्रीगोज़न की एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई। रूस के मीडिया ने दावा किया कि हादसे में विमान में सवार सभी 10 लोगों की जान चली गई। मारे गए 10 लोगों में वैगनर ग्रुप के चीफ़ येवगिनी प्रीगोज़न, डिप्टी चीफ़ दिमित्री उत्कीन, और वैगनर ग्रुप के पांच टॉप कमांडो समेत 3 क्रू मेंबर शामिल हैं। ये हादसा तब हुआ जब वैगनर चीफ़ प्रीगोज़न विमान से मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहे थे।

इसे जरूर पढ़ें।

Putin & Yevgeny Prigozhin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन और वैगनर ग्रुप के चीफ़ प्रीगोज़न की नज़दीकियों के किस्से भी बहुत चर्चा में रहे हैं। इस रिपोर्ट में बताते हैं कि पुतिन से प्रीगोज़न की मुलाक़ात कैसे हुई और फिर पुतिन के खासमखास कैसे बन गए प्रीगोज़न।

जिस पुतिन की नज़र में आने से येवगिनी प्रीगोज़न एक आम कारोबारी से रूस के बिजनेस टायकून बन गए। उसी पुतिन के नज़रें फेर लेने से प्रीगोज़न की सांसें थम गईं। दरअसल, प्रीगोज़न और पुतिन की दोस्ती उन दिनों की है, जब पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग के डिप्टी मेयर हुआ करते थे। उन दिनों शहर में प्रीगोज़न के रेस्ट्रॉन्ट की खूब चर्चा थी। इसीलिए शायद पुतिन भी खुद को इस रेस्ट्रॉन्ट में जाने से नहीं रोक पाए।

एक बार तो वो वर्ल्ड लीडर्स के साथ इस रेस्ट्रॉट में गए। पुतिन ने 2001 में फ्रांस के राष्ट्रपति जैक शिराक और उनकी पत्नी और 2002 में अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मेजबानी की। 2003 में पुतिन ने अपना बर्थडे भी इसी रेस्ट्रॉन्ट में मनाया। रेस्ट्रॉन्ट में जब भी इस तरह का बड़ा आयोजन होता, येवगिनी बड़े मेहमानों के आस-पास ही रहते। कई बार तो वह खाली प्लेटों को भी साफ करते थे। पुतिन ने भी इसे नोटिस किया था।

इसी दौरान पुतिन और प्रीगोज़न की नज़दीकी और धीरे धीरे ये नज़दीकी एक भरोसे के रिश्ते में तब्दील हो गई। पुतिन के क़रीब आ जाने से प्रीगोज़न को बहुत फायदा हुआ। रूस में पुतिन के मजबूत होने के साथ प्रीगोज़न का जलवा भी बढ़ा। पुतिन के संपर्क में आने के बाद येवगेनी प्रीगोज़न ने कॉनकॉर्ड कैटरिंग की शुरुआत की। इसके बाद येवगेनी को रूस के स्कूलों और सेना को खिलाने के लिए बड़े गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्ट मिलने लगे। फिर रूस ने 2014 जब क्रायमिया पर कब्जा किया, उन्हीं दिनों प्रीगोज़न ने भाड़े के लड़ाकों को जुटाना शुरू कर दिया और वैगनर ग्रुप नाम की कंपनी बनाई।

Mission Chandrayaan-3: क्या होता है लास्ट मिनट्स ऑफ टेरर? रूस के मिशन फेल होने के बाद क्यों ISRO की अटकी है सांसे?

Yevgeny Prigozhin: कौन था येवगिनी प्रीगोज़न?

  • प्रीगोज़न का जन्म 1 जून 1961 में हुआ था
  • रूस के लेलिनग्राद (सेंट पीटर्सबर्ग) में जन्मे थे प्रीगोज़न
  • प्रीगोज़ीन ने प्राइमरी एजुकेशन के बाद खेल अकादमी जॉयन की
  • 20 साल की उम्र में वॉन्टेड क्रिमिनल बन गए प्रीगोज़न
  • प्रीगोज़न को कोर्ट ने 13 साल की सज़ा सुनाई
  • बाद में रूस के बड़े बिजनेसमैन के रूप में पहचान बनाई
  • पुतिन से नज़दीकी बढ़ने के बाद प्रीगोज़न ताक़तवर बन गए
  • 8 ख़रब से ज़्यादा की संपत्ति के मालिक थे प्रीगोज़न
  • साल 2014 में प्रीगोज़न ने वैगनर ग्रुप की स्थापना की

Yevgeny Prigozhin: प्रीगोज़न का उत्तराधिकारी कौन?

  • नया वैगनर चीफ़ नियुक्त करेंगे पुतिन
  • आंद्रेई ट्रोशेव हो सकते हैं नए वैगनर चीफ़
  • आंद्रेई ट्रोशेव पुतिन के बहुत क़रीबी हैं
  • वैगनर ग्रुप पर आंद्रेई ट्रोशेव की अच्छी पकड़
  • वैगनर ग्रुप में अभी 25 हज़ार लड़ाके
  • आंद्रेई ट्रोशेव के नाम पर मुहर अभी बाक़ी
  • रूस को वैगनर जैसे ट्रेंड लड़ाकों की ज़रूरत
  • वैगनर ग्रुप ने ही पुतिन के लिए बख़मूत जीता

Wagner Group: अगला नंबर किसका?

  • प्रीगोज़न की मौत से वैगनर ग्रुप में हड़कम्प
  • येवगीनी प्रीगोज़न के साथी डरे हुए हैं
  • जो बग़ावत में साथ थे उन्हें ख़तरा है
  • पूर्व जनरल सर्गेई सुरेविकिन को डर
  • रूस के एयरोस्पेस चीफ़ थे सुरेविकिन
  • प्रीगोज़न का साथ देने का आरोप
  • सर्गेई सुरेविकिन की कोई ख़बर नहीं

पुतिन के कितने ख़ास थे प्रीगोज़न ?

  • पुतिन के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक थे प्रीगोज़न
  • पुतिन से प्रीगोज़न की अच्छी दोस्ती थी
  • प्रीगोज़न को पुतिन अपना ख़ास दोस्त मानते थे
  • यूक्रेन युद्ध में पुतिन ने बड़ी ज़िम्मेदारियां दी थीं
  • सीरिया मोर्चे पर भी प्रीगोज़न को भेजा गया था
  • क्रायमिया पर क़ब्ज़ा करने के दौरान दी थी बड़ी ज़िम्मेदारी
  • 2014 में रूस की ओर से पूर्वी डोनबास में भेजा गया था

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article