Guddu Muslim: रंगीन मिजाज निकला गुड्डू मुस्लिम! कई महिलाओं से गुड्डू को मोहब्बत

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम के बारे में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब पता चला है कि वो एक दिल फेंक आदमी है।

इसे जरूर पढ़ें।

उमेश पाल केस में फरार चल रहे गुड्डू मुस्लिम की हर दिन कोई न कोई चौंकाने वाली कहानी सामने आ रही है। इसी कड़ी में उसकी एक और कहानी सुर्खियों में है। उसकी आशिकी और उसके रंगीन मिजाज होने की चर्चा जोरों पर है। गुड्डू मुस्लिम को परिवार ने पहले ही बेदखल कर दिया था। लेकिन जब वो अपराध की दुनिया में आगे बढ़ा तो उसका रंगीन मिजाज वाला चरित्र भी सामने आ गया।  

अतीक, अशरफ और गुड्डू मुस्लिम
अतीक, अशरफ और गुड्डू मुस्लिम

गुड्डू मुस्लिम के अपराध के चर्चे तो सबने सुने लेकिन उसका एक शौक ऐसा है जो अब सामने आया। उसके क्राइम कुंडली की तरह उसका ये शौक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। गुड्डू सिर्फ़ किसी को शिकार बनाने के लिए ही नहीं बल्कि निजी ज़िंदगी में अपनी रंगीन मिजाजी के लिए भी जाना जाता है। मतलब जितना बड़ा अपराधी उतना ही बड़ा आशिक। जैसे उसके जुर्म की लंबी फेहरिस्त है वैसे ही उसकी प्रेमिकाओं की लंबी लिस्ट है। 

गुड्डू मुस्लिम की हरकतों से परेशान परिवार ने जब उसे घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया तो कुछ साल बाद वो प्रयागराज के चकिया में जाकर रहने लगा। यहीं से उसके रंगीन मिजाज होने की कहानी और अपना असली चरित्र दिखाना शुरू कर दिया। पुलिस के दस्तावेज़ों के मुताबिक़ माफ़िया सरगना अतीक़ अहमद के संपर्क में आने के बाद चकिया में ही वो अब्दुल रहमान उर्फ़ बबलू नाम के आदमी की पत्नी चांदनी उर्फ़ चांद बीबी के साथ रहने लगा।

अब्दुल की पत्नी चांदनी से गुड्डू की आशिकी ऐसी परवान चढ़ी कि उसने उसके दोनों बेटों आबिद और कोहिनूर की चिकन और मीट की दुकान भी खुलवा दी थी। लेकिन गुड्डू मुस्लिम की रंगीन कहानी में सिर्फ़ एक चांदनी नहीं थी। उसके ऊपर जैसे अपराध का भूत सवार था वैसे ही उसकी प्रेमिकाओं की लिस्ट में भी कई चांदनी थीं। सूत्रों के मुताबिक़ उसकी पहली प्रेमिका सबीना बनी। जो चांदनी उर्फ़ चांद बीबी की बहन बताई गई। जबकि दूसरी का नाम सीमा सिद्दीकी बताया जा रहा है। यानी अपराध की दुनिया में शूटर गुड्डू मुस्लिम जितना खूंखार था, निजी ज़िंदगी में अपनी रंगीन मिजाजी के लिए उतना ही बदनाम।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article