Ayodhya Diwali 2003: अबकी बार अयोध्या में त्रेता युग वाली दिव्य और भव्य दिवाली, 21 लाख दियों से शुभ दीपावली

इसे जरूर पढ़ें।

Ayodhya Diwali 2003: इस बार अयोध्या में ऐसी दिवाली मनाने की तैयारी है, जैसी दिवाली त्रेता युग में श्रीराम के आगमन पर मनाई गई थी। दीयों का नया रिकार्ड तो बनेगा ही, अयोध्या में श्री राम के जीवन का संपूर्ण चित्रण भी दिखेगा। दिवाली के मौके पर अयोध्या में भगवान राम के जीव को चित्रित करने के लिए झांकी निकालने की तैयारी हो रही है। सरयू के तटों पर अभी से ही दिवाली भी दिव्य तैयारी हो रही है।

Ayodhya Diwali 2003

Ayodhya Diwali 2003: अयोध्या में आ गई वो शुभ घड़ी

मौका दिवाली का भी है…और मौका उस शुभ संयोग का भी है, जो रामलला के लिए अयोध्या में इस बार बन रहा है। 22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा होगी। उससे पहले की दिवाली को अयोध्या में अद्वितीय और अभूतपूर्व बनाने की तैयारी है। इस बार की दिवाली अयोध्या में ऐसी होगी, जैसी सालों साल किसी ने देखी नहीं है। अयोध्या में दिवाली की भव्य और दिव्य तैयारी से पहले 22 जनवरी को आने वाले शुभ मुहूर्त के बारे में जान लीजिए।

  • 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी
  • हालांकि उससे पहले प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 17 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा
  • और पूरे 5 दिन तक प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान चलेगा
  • प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मृगशिरा नक्षत्र होगा

ग्रहों की ये स्थिति त्रेता में रामजन्म के योग से मेल खाती है। और इसी शुभ योग में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का पूजा संपन्न होगी।

सदियों बाद साकार होने वाला है सपना

  • 22 जनवरी देश भर के कई मंदिरों में भी आर्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम होगा
  • सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 तक देश के मठ मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होगा
  • अलग अलग मंदिरों में टेलीविजन एलईडी के जरिए लोग अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पूजा देखेंगे
  • इसके अलावा मंदिरों में आरती पूजन के साथ साथ भंडारे का भी कार्यक्रम होगा
  • देश के मंदिरों में राम नाम का सामूहिक जाप भी होगा
  • उसी दिन शाम में सूर्यास्त के बाद लोग अपने अपने घरों के सामने दीए जलाएंगे
  • इसके बाद रामलला के नवनिर्मित मंदिर के दर्शन के लिए लोगों को आमंत्रित किया जाएगा

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले इस बार की दिवाली को भी त्रेता युग की दिवाली की तरह रौनक बनाने की तैयारी है। ये ठीक वैसी दिवाली होगी, जैसे त्रेता युग में अयोध्यावासियों ने श्रीराम के 14 साल के वनवास से लौटने के बाद मनाई थी।

Ayodhya Diwali 2003

इसे भी पढ़े Putin & Yevgeny Prigozhin: पुतिन और प्रीगोजिन कैसे आए साथ? मुलाकात से लेकर खासमखास बनने की फिल्मी कहानी

रोशनी ने नहाएगी, अयोध्या दीयों से जगमगाएगी

  • इस बार अयोध्या में दिवाली पर 21 लाख दीये जालाए जाएंगे
  • रामनगरी के 51 घाटों को इस बार 21 लाख दीयों से रोशन किया जाएगा
  • इसके अलावा भगवान राम के जीवन पर आधारित प्रसंग की झांकियों की शोभायात्रा निकाली जाएगी
  • इनमें 11 झांकिया रामलला के जीवन पर आधारित होंगी

अयोध्या में इस बार दिवाली के मौके पर पिछले कई साल जलाए गए दीयों का भी रिकॉर्ड टूटने वाला है। इस बार दिवाली पर इतने दीये जलेंगे, जिनके आज तक कभी नहीं जले।

AYODHYA RAM MANDIR
AYODHYA RAM MANDIR

Ayodhya Diwali 2003: होगी ऐसी दिवाली, श्रीराम के आगमन वाली!

  • पूरे 21 लाख दीयों से इस बार अयोध्यावासी श्री राम का स्वागत करेंगे
  • इससे पहले साल 2020 में 5 लाख 51 हज़ार दीयों से साथ रिकॉर्ड बना था
  • इसके अगले साल यानी 2021 में साढ़े सात लाख दीयों में नया रिकॉर्ड बना
  • और पिछले साल यानी 2022 में 15 लाख 76 हजार दीये जलाकर अयोध्या ने नया रिकॉर्ड बनाया था
  • जो इस बार 21 लाख दीयों के नए रिकॉर्ड से टूटने वाला है

दिवाली से पहले अयोध्या की गलियों में अभी से ही रामभक्त अपनी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। अयोध्या में इस बार की दिवाली को विशेष बनाने के लिए घर घर में आयोजनों का सिलसिला शुरू हो चुका है। ताकि इस बार रामलला के आगमन से पहले अयोध्या में दिवाली का उत्सव सबसे दिव्य और और सबसे भव्य हो।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article