Ayodhya Ram Mandir: 62 करोड़ रामभक्तों को भेजा जा रहा रामलला का प्रसाद, भारत के हर घर राम मंदिर का आमंत्रण

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर को लेकर शुभ घड़ी नज़दीक आ गई है। 5 नवंबर को अयोध्या में अक्षत पूजन हुआ। अवध की परंपरा के अनुसार अक्षत दे कर ही किसी शुभ कार्य के लिए लोगों को निमंत्रण दिया जाता है। अयोध्या में अक्षत पूजा के बाद देश के पांच लाख गांवों में अक्षत के साथ राम मंदिर के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है। इस निमंत्रण के लिए दो करोड़ पर्चे छपवाए गए हैं।

इसे जरूर पढ़ें।

Ayodhya Ram Mandir: वो घड़ी करीब आ रही है, जब रामलला अयोध्या में भव्य और दिव्य राममंदिर में विराजेंगे। रामभक्तों का सालों पुराना सपना अब साकार होने के करीब है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के सबसे बड़े और सदी के सबसे ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन की शुरुआत अक्षत पूजन से हो चुकी है।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले अक्षत पूजन

अयोध्या में अक्षत पूजन का ऐसा भव्य कार्यक्रम हुआ, जिसमें देश के एक एक गांव और 45 प्रांत एक साथ जुड़े। और अब 62 करोड़ रामभक्तों तक रामलला का प्रसाद पहुंचाया जा रहा है।

सबसे पहले ये समझिए कि अक्षत पूजन में हुआ क्या?
100 क्विंटल अक्षत यानी कि चावल के साथ एक क्विंटल हल्दी मिलाई गई
फिर इसे पीतल के कलश में रखा गया
इसकी पूजा के साथ कलश को भगवान राम के दरबार में रखा गया
बाद में प्रसाद के तौर पर इसे 62 करोड़ भक्तों तक पहुंचाया जा रहा है
इसका वितरण विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता 45 प्रांतों में कर रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: 100 क्विंटल चावल से अक्षत पूजन

अक्षत के साथ ही एक क्विंटल पिसी हुई हल्दी और देसी घी भी मंगवाया गया था। इन्हें पूरे विधि-विधान से चावल में मिलाया गया। अक्षत को रंगने के बाद इसे पीतल के कलश में रखा गया और पूजा के दौरान भगवान राम के दरबार के सामने इसे स्थान दिया गया।

अयोध्या में अक्षत पूजन के लिए देश के सभी राज्यों से VHP प्रतिनिधियों अयोध्या पहुंचे थे। पूजन के बाद अक्षत को VHP कार्यकर्ताओं के ज़रिए ही वितरित किया जा रहा है। इसके लिए राज्यों की क्षेत्रीय भाषाओं में 2 करोड़ से अधिक पर्चे भी छपवाए गए थे। VHP कार्यकर्ता राम लला के अक्षत के साथ देश के हर घर में ये पर्चा भेज रहे हैं। अक्षत पूजन के बाद प्रसाद को लेकर VHP कार्यकर्ता पूरे देश में रवाना हो चुके हैं।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

इसे भी पढ़े Putin & Yevgeny Prigozhin: पुतिन और प्रीगोजिन कैसे आए साथ? मुलाकात से लेकर खासमखास बनने की फिल्मी कहानी

भव्य अयोध्या में इस बार दिव्य दीपावली

अयोध्या में अक्षत पूजन के बाद सबसे बड़ा कार्यक्रम दिवाली पर होने जा रहा है। इस बार राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिवाली को दिव्य और भव्य बनाने के लिए ऐतिहासिक तैयारियां हो रही है। इस बार की दिवाली ऐसी होगी, जो सालों साल तक रामभक्तों के जेहन में रच बस जाएगी।

इस बार दिवाली पर अयोध्या में दीपों का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। लाखों दीपों से श्रीराम की नगरी अयोध्या जगमगाएगी। इस बार 21 लाख से ज्यादा दीये अयोध्या में जलाने की तैयारी है जो अयोध्या में अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा।

अक्षत पूजन के बाद अयोध्या में दिवाली अब तक की सबसे खास होने वाली है। और दिवाली के बाद 22 जनवरी का दिन, जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होगी, वो दिन भी किसी त्योहार से कम नहीं होगा।

होगी ऐसी दिवाली, श्रीराम के आगमन वाली!

22 जनवरी को जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हो रही होगी, तब देश के अलग अलग मंदिरों में भी उसका सीधा प्रसारण होगा। एक साथ देश के मंदिरों में राम नाम का जाप होगा। ऐसा वातावरण होगा, जैसे पूरा देश अयोध्या से खुद को जुड़ा महसूस करेगा। और इसकी शुरुआत अक्षत पूजन से हो चुकी है। अक्षत पूजन के बाद देश भर में 62 करोड़ रामभक्तों के अयोध्या से प्रसाद भेजा जा रहा है। इसके अलावा इस बार की दिवाली ऐसी होगी, जैसी आज तक किसी ने नहीं देखी। अयोध्या में इस बार दिव्य और भव्य दिवाली के लिए बहुत ही खास तैयारी हो रही है। इस बार अयोध्या में दिव्य दीयों से रोशन करने का नया रिकॉर्ड बनने वाला है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article