Ukraine War: यूक्रेन में बच गई चीनी अफ़सरों की जान, रूस ने जमकर बरसाई मिसाइलें

इसे जरूर पढ़ें।

रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से अधिक समय से युद्ध जारी है। रूसी हमले के बाद यूक्रेन बर्बाद हो चुका है। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की अभी भी युद्ध विराम पर सहमत नहीं हैं। ज़ेलेंस्की अभी भी पूरी दुनिया से हथियारों की मदद मांग रहे हैं। इसी बीच चीन युद्ध विराम को लेकर सामने आया है। लेकिन इस दौरान भी कीव में हड़कम्प मच गया। जब रूस ने कीव पर हमला बोल दिया।

कीव में मिसाइलों की बरसात

पश्चिमी मीडिया ने दावा किया कि चीन के अधिकारियों के कीव पहुँचने वाले थे। उससे पहले वहां एक बड़ी आफ़त को टालने में कामयाबी मिली। यूक्रेन की जंग के दौरान शांति वार्ता के लिए चीन के अधिकारी कीव पहुँचने वाले थे। जब रूस ने कीव पर मिसाइलों और रॉकेटों की बरसात कर दी। लेकिन यूक्रेन ने रूस के मिसाइल अटैक को नाकाम कर दिया। यूक्रेन के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने रूस की एक भी मिसाइल को कीव पर गिरने नहीं दिया।

चीन कर मध्यस्थता की कोशिश में जुटा

पश्चिमी मीडिया के मुताबिक़ बहुत जल्द यूक्रेन और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है। लेकिन उससे पहले बैठक के लिए चीन से अफ़सरों की टीम कीव पहुँची। लेकिन यूक्रेन की राजधानी कीव में होने वाली इस बैठक से पहले रूस ने मिसाइल हमले किए। जिसे यूक्रेन की सेना ने नाकाम करने का दावा किया। असल में रूस और यूक्रेन के बीच चीन शांति बहाल करने का प्रयास कर रहा है। इसी के तहत वो अपने मंत्रियों और अधिकारियों को यूक्रेन भेज रहा है

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article