पंजाब पुलिस ने जलालाबाद से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गोल्डी कंबोज के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर ब्लैकमेलिंग और डरा-धमकाकर वसूली का आरोप लगा है। इसकी शिकायत सुनील कुमार नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने की थी। जलालाबाद पुलिस (JALALABAD POLICE) ने विधायक के पिता पर 384, 389 व 34 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।
प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार की शिकायत है कि 20 अप्रैल को एक महिला का फोन आया। उसने कहा कि मैंने अपना पुराना मकान बेच दिया है और अब नया खरीदना है। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर ने बाइक से ले जाकर उस महिला को एक मकान दिखा दिया। आरोप है कि उसी शाम को महिला का फोन आया कि उसका बेटा उसे पीट रहा है और प्रॉपर्टी डीलर पर मकान दिखाने के बहाने रेप का आरोप लगाए जा रहा है। इसके बाद उसके पास विधायक के पिता सुरिंदर कंबोज (surinder kamboj) का फोन आया। उसने कहा कि उसके पास महिला ने रेप की शिकायत की है, अगर उसे इन आरोपों से बचना है तो उसके पास आ जाए और समझौता करवा देगा।
जिसके बाद प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। उसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच की। और बाद में आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कंबोज (MLA Jagdeep Kamboj Goldy) के पिता जगदीप कंबोज को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। जलालाबाद पुलिस ने विधायक के पिता पर 384, 389 व 34 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।
वहीं इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कंबोज ने कहा कि पहले शिकायत मेरे पास आई थी, जिसके बाद मैंने उन्हें पुलिस में शिकायत करवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में करप्शन के प्रति जीरो टॉलरेंस है, चाहे आरोपी मेरे घर का हो या बाहर का हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक गोल्डी कंबोज ने विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को हराया था। AAP नेता गोल्डी कंबोज सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) को 30 हजार से ज्यादा वोट से हराकर विधायक बने थे। जलालाबाद विधानसभा सीट से 2012 और 2017 में इस सीट पर सुखबीर सिंह बादल विधायक बने थे।