Love Jihad: बिहार की मॉडल के साथ लव जिहाद! रांची में फुसलाया, मुंबई में धमकाया

Love Jihad: रांची में मॉडलिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले तनवीर खान की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ रांची और मुंबई दोनों जगहों की पुलिस कार्रवाई कर सकती है। रांची पुलिस ने मुंबई पहुंचकर पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। उधर, मुंबई पुलिस ने भी पीड़ित लड़की की शिकायत पर उसके साथ जाकर उस जगह का मुआयना किया। जहां तनवीर ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए धमकाया था। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस जल्द ही तनवीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर सकती है।

इसे जरूर पढ़ें।

मॉडलिंग, लव अफेयर और लव जिहाद… रांची में मॉडलिंग करने वाली भागलपुर की बेटी ने अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। तो रांची से लेकर मुंबई तक पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सालों तक यश बनकर उसके भरोसे के साथ खेलने वाला आरोपी तनवीर खान निकला। जिसने रांची से लेकर मुंबई तक पीड़ित मॉडल का पीछा नहीं छोड़ा। उसे परेशान करने मुंबई भी जा पहुंचा जहां उसने पीड़ित को डराया धमकाया। तनवीर की इस हरकत ने पीड़ित लड़की को कानून की दहलीज पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। 1 मई को मुंबई पुलिस की एक टीम पीड़ित मॉडल को लेकर उस जगह पर पहुंची जहां पर लड़की ने आरोप लगाया था। और कहा था कि तनवीर खान की ओर से उसे धमकाने, मारपीट करने और पिस्टल निकालकर जान से मारने की कोशिश की गई थी। स्पॉट का मुआयना करने के बाद मुंबई पुलिस की टीम वापस अंबोली पुलिस स्टेशन लौट आई। अब ये माना जा रहा है कि तनवीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की जा सकती है।

मॉडल मानवी राज

इस बीच रांची पुलिस भी मॉडल की शिकायत पर मुंबई जा पहुंची। जहां रांची पुलिस के सब इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने पीड़ित मॉडल से मुलाक़ात कर उसका बयान लिया। हालांकि पीड़ित लड़की का कहना है कि पुलिस ने बयान लेने के बाद भी अभी तक आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की है और ना ही तनवीर को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी पर अभी भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप

इस बीच तनवीर के चेहरे के शराफत का मुखौटा तब हट गया, जब पीड़ित लड़की की मां ने भी आरोप लगाए कि पुलिस में शिकायत के बाद भी तनवीर की धमकियों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। वो लगातार WHATSAPP के जरिए परिवार के संपर्क में है और देर रात फोन और चैट के जरिए परेशान करता है, गाली गलौज करता है। सोशल मीडिया पर तनवीर खान का एक विडियो सामने आया। जिसमें तनवीर खान पीड़ित मॉडल से माफी मांगता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वो ये भी कह रहा है कि वो निकल गया है और अपनी सभी गलतियों के लिए माफी मांग रहा है। जिंदा रहा तो फिर उन गलतियों को फिर नहीं दोहराएगा और अगर मर गया तो उसे माफ कर दिया जाए।

हालांकि, इस विडियो को आरोपी तनवीर ख़ान ने 3 महीने पुराना बताया। हालांकि उसने ये नहीं बताया कि वो अपनी किन गलतियों के लिए पीड़ित लड़की से माफी मांग रहा है। इससे पहले तनवीर ने एक एफिडेविट भी साइन किया था जिसमें उसने पीड़ित लड़की और उसके परिवार वालों को परेशान न करने का आश्वासन दे रहा है।

आरोपी की मुसीबत बढ़ सकती है

मतलब साफ है कि तनवीर दूध का धुला नहीं है क्योंकि वो अपनी गलतियों के लिए माफी मांग रहा है। वो ये भी मान रहा है कि वो पीड़ित लड़की के घरवालों को परेशान करता था। जैसा कि पीड़ित लड़की की मां ने भी बताया और सबूत के तौर पर वो चैट दिखाए। जिसमें तनवीर ने भद्दे कमेंट किए थे। ऐसे में इस बात की उम्मीद बढ़ जाती है कि रांची पुलिस उसके खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई कर सकती है। इधर, अगर मुंबई पुलिस ने तनवीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया तो उसकी दोहरी मुसीबत शुरू हो जाएगी। शायद तनवीर भी ये जानता है इसीलिए उसने पीड़ित लड़की पर शिकायत वापस लेने का दवाब बनाना शुरू कर दिया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article