Love Jihad: बिहार की बेटी से लव जिहाद!, आरोपी तनवीर का धमकी देते एक और ऑडियो वायरल

रांची में मॉडल से लव जिहाद मामले में आरोपी तनवीर का एक और ऑडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी तनवीर मॉडल को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

इसे जरूर पढ़ें।

रांची में मॉडल के साथ लव जिहाद मामले में आरोपी तनवीर पर गिरफ़्तारी की तलवार लटकी हुई है। रांची पुलिस मामले की लव जिहाद के एंगल से जांच में जुट गई है। रांची पुलिस ने पीड़ित मॉडल का बयान दर्ज किया और साथ ही मॉडल ने रांची पुलिस को कई सबूत भी सौंपे हैं। रांची पुलिस ने मॉडल के बयान को अपनी FIR में शामिल कर लिया है। वहीं पीड़ित लड़की ने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

मानवी राज और आरोपी तनवीर खान

आरोपी का ऑडियो वायरल

इसी बीच चेहरे पर शराफत का मुखौटा पहने आरोपी तनवीर का एक और ऑडियो सामने आया है। जिसमें तनवीर पीड़ित लड़की को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित लड़की के जारी किए गए ऑडियो में आरोपी तनवीर खान लड़की के दोस्त से साफ साफ कह रहा है कि पीड़ित लड़की जहां भी दिखेगी वह उसे जान से मार देगा। इतना ही नहीं आरोपी तनवीर पुलिस को भी खुलेआम चुनौती दे रहा है।

शिकायत वापस लेने का दबाव

पीड़ित लड़की के आरोपों में कितनी सच्चाई है वो तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा। लेकिन लगातार आरोपी तनवीर के वायरल हो रहे बयानों से साफ है कि तनवीर दूध का धुला तो नहीं है। क्योंकि वो कभी अपनी गलतियों के लिए माफी मांगता है तो कभी लड़की को देखते ही जान से मारने की धमकी देता है। वहीं अगर लड़की के सभी आरोप पुलिस जांच में सच साबित होते हैं तो तनवीर दोहरी मुसीबत में फंस सकता है। शायद यही वजह है कि तनवीर लड़की को लगातार धमकाकर उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है।

बिहार के भागलपुर की रहने वाली है पीड़ित

रांची में मॉडलिंग करने वाली भागलपुर की बेटी ने अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। तो रांची से लेकर मुंबई तक पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सालों तक यश बनकर उसके भरोसे के साथ खेलने वाला आरोपी तनवीर खान निकला। जिसने रांची से लेकर मुंबई तक पीड़ित मॉडल का पीछा नहीं छोड़ा। उसे परेशान करने मुंबई भी जा पहुंचा जहां उसने पीड़ित को डराया धमकाया। तनवीर की इस हरकत ने पीड़ित लड़की को कानून की दहलीज पर जाने के लिए मजबूर कर दिया। शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। 1 मई को मुंबई पुलिस की एक टीम पीड़ित मॉडल को लेकर उस जगह पर पहुंची जहां पर लड़की ने आरोप लगाया था। और कहा था कि तनवीर खान की ओर से उसे धमकाने, मारपीट करने और पिस्टल निकालकर जान से मारने की कोशिश की गई थी। स्पॉट का मुआयना करने के बाद मुंबई पुलिस की टीम वापस अंबोली पुलिस स्टेशन लौट आई। अब ये माना जा रहा है कि तनवीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अंबोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की जा सकती है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article