Love Jihad: शहर शहर ‘लव जिहाद’ की साजिश, मोहब्बत की आड़ में धर्म का ‘धोखा’!

इसे जरूर पढ़ें।

दिल्ली में देश की बेटी की निर्मम हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली में लड़की की हत्या के बाद लव-जिहाद का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर निकल आया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान से लेकर छतीसगढ़ और झारखंड तक देश के किसी न किसी कोने से हर रोज मोहब्बत की आड़ में लव जिहाद की खबरें सामने आ रही हैं। शहर शहर मोहब्बत के नाम पर मजहबी साजिश और प्यार के नाम पर अवैध धर्मांतरण की साजिशों के आरोप लग रहे हैं।

पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा कि दिल्ली मर्डर केस के पीछे लव जिहाद का कितना एंगल था। लेकिन देश की राजधानी में देश की बेटी की हत्या के साथ ही देश के दूसरे हिस्सों से भी लव जिहाद के मामलों की चर्चा और खबरें आनी शुरू हो गई हैं। जहां मुस्लिम लड़कों पर हिंदू बनकर लड़कियों के साथ मोहब्बत की आड़ में जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए जा रहे हैं।

मॉडल के साथ लव जिहाद

रांची में मॉडलिंग करने वाली भागलपुर की बेटी ने अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई तो रांची से लेकर मुंबई तक पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सालों तक यश बनकर उसके भरोसे के साथ खेलने वाला आरोपी तनवीर खान निकला। पीड़ित लड़की मानवी राज का आरोप है कि तनवीर ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। जब तनवीर ने पीड़ित लड़की पर धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव बनाने लगा तब पीड़ित लड़की उससे पीछा छुड़ाने के लिए मुंबई चली गई। लेकिन तनवीर ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और मुंबई पहुंचकर उसे परेशान करने लगा।

मानवी राज ने तनवीर खान पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं

कानपुर, बरेली से भी आए मामले

उधर उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक और लव जिहाद का मामला सामने आया। जहां एक हिन्दू महिला ने एक शख़्स पर शादी का झांसा देने और अपनी पहचान छिपाकर उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। बरेली में भी एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला ने भी लव जिहाद का मामला दर्ज कराते हुए एक शख़्स पर पहचान छिपाने और प्यार के जाल में फंसा कर हैवानियत की सभी हदें पार करने का आरोप लगाया है। जिसमें पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उदयपुर में छात्रा पर निकाह के लिए दबाव

राजस्थान के उदयपुर में एक 22 साल की लड़की के साथ दिल्ली जैसी ही दरिंदगी हो जाती अगर वक्त रहते पीड़ित लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत न की होती। पीड़ित लड़की का आरोप है कि वो करीब डेढ़ साल पहले उदयपुर के एक निजी कॉलेज में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थी। जहां उसकी मुलाकात आशु नाम के एक लड़के से हुई थी। जो असल में आशु नहीं, मोहम्मद आसिफ भुट्टो था। आरोप है कि आशु नाम का नकाब ओढ़े आसिफ ने लड़की से दोस्ती बढ़ाई और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। लड़की ने मना किया तो उसे धमकी भी देने लगा। हद तो तब हो गई जब दिल्ली में साहिल की दरिंदगी के बाद आसिफ ने लड़की को उसी तरह का अंजाम भुगतने की धमकी दी। जिससे डरी सहमी लड़की ने फौरन पुलिस में शिकायत की। आरोप ये भी है कि पहले भी आरोपी ने पीड़ित के साथ मारपीट की थी। और लव जिहाद की इस साजिश में उसकी पूरी फ़ैमिली शामिल थी।

देश के कई राज्यों से लव जिहाद की ख़बर

देश भर में शहर शहर लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में देश की बेटी के साथ हुई की दरिंदगी देखने के बाद बेटियों के मां बाप डरे सहमे हुए हैं। उन्हें डर है कि कहीं कोई साहिल उनकी बेटी की भी ऐसी ही दरिंदगी से हत्या न कर दे। उदयपुर, शाहजहांपुर और जबलपुर, बरेली, कानपुर में जिन मां बाप की बेटियां कथित लव जिहाद के चंगुल में फंस चुकी हैं। उनकी आंखों की नींद गायब हो चुकी है। उनको अपनी बेटी की फिक्र है और ये फिक्र तब तक रहेगी जब तक धर्म की आड़ में लव जिहाद की साजिश रच रहे आरोपियों को सख्त से सख्त सजा नहीं मिल जाती है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article