अरिजीत सिंह जन्मदिन: इस खूबसूरत सिंगर से टूटी थी पहली शादी, पिता पंजाबी तो मां बंगाली हैं

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह 36 साल के हो गए हैं। दुनियाभर के करोड़ों लोग अरिजीत सिंह की आवाज के फैन हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया था, जब पहली शादी टूटने के बाद अरिजीत सिंह पूरी तरह से टूट गए थे। आज आपको अरिजीत सिंह से जुड़ी कई जानकारी बताने जा रहे हैं।

इसे जरूर पढ़ें।

बॉलीवुड के सबसे महंगे और फेमस सिंगर अरिजीत सिंह (ARIJIT SINGH) ने 25 अप्रैल को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। अरिजीत सिंह 2012 से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री (BOLLYWOOD) पर राज कर रहे हैं। 2012 में रिलीज हुई ‘आशिकी 2’ फिल्म की ‘तुम ही हो’ गाने ने उन्हें पूरे देश में रातोंरात फेमस कर दिया। उसके बाद से ही अरिजीत सिंह के लगभग सभी गाने लोगों की जुबान पर रहने लगे। पिछले 13 सालों से अरिजीत सिंह फिल्मों में गानों की जान बने हुए हैं।

आशिकी 2 फिल्म के तुम ही गाने ने अरिजीत को स्टार बना दिया

मां बंगाली और पिता पंजाबी

हमेशा अपनी जिंदगी को कैमरे से दूर रखने वाले अरिजीत सिंह का जन्म संगीत में पारंगत परिवार में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली परिवार से थी। मां एक ऐसे परिवार से थी, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत में प्रशिक्षित थे।

रियलिटी शो से हुए थे बाहर

साल 2005 में अरिजीत सिंह रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में दिखे थे। इसी शो से अरिजीत सिंह को प्रसिद्धि मिलनी शुरू हो गई थी। हालांकि, अरिजीत सिंह शो तो नहीं जीत पाए थे, लेकिन उनके सिंगिर टैलेंड से लोग परिचित हो गए थे। हालांकि, उसके बाद अरिजित सिंह ने कई शो जीते थे।

पहली शादी एक साल में टूटी

अरिजीत सिंह की पहली शादी टूट गई थी
अरिजीत सिंह की पहली शादी टूट गई थी

अरिजित सिंह की पहली शादी के बारे में लोगों को नहीं के बराबर जानकारी है। इसकी सबसे बड़ी वजह पहली शादी का एक साल भी नहीं चल पाना था। अरिजित सिंह को रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में कंटेस्टेंट रही रूपरेखा बनर्जी से प्यार हो गया था, जिसके बाद दोनों ने 2013 में एक दूसरे से शादी कर ली। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और एक साल के अंदर 2013 में ही टूट गई। अरिजित सिंह अपनी लाइफ को प्राइवेट रखते हैं, इस वजह से पहली पत्नी के साथ उनकी एक भी फोटो सामने नहीं आई। कहा जाता है कि अरिजीत ने पहली शादी जल्दबाजी में की थी। जिसके बाद दोनों को इस बात का एहसास हुआ और उन्होंने तलाक ले लिया।

बचपन की दोस्त से दूसरी शादी

बचपन की दोस्त कोयल रॉय से 20 जनवरी 2014 को दूसरी शादी की

पहली शादी टूटने के बाद अरिजीत ने 20 फरवरी 2014 में अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से दूसरी शादी की। ये दोनों की दूसरी शादी थी, जो बंगाली रीति रिवाज से पश्चिम बंगाल के तारपीठ मंदिर में शादी हुई। इस शादी में दोनों ओर से केवल परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए।

पत्नी कोयल और बेटे के साथ अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह और कोयल को एक बेटी सहित कुल तीन बच्चे हैं। पत्नी कोयल रॉय की पहली शादी से उन्हें एक बेटी है। वहीं अरिजीत सिंह से उनके दो बेटे हैं। अरिजीत सिंह इस समय बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर हैं। वो एक गाने के लिए 8 से 10 लाख रुपये लेते हैं।

पत्नी कोयल रॉय के साथ अरिजीत सिंह

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article