अमेरिकी का विध्वंसक F16 लड़ाकू विमान तबाह, किम जोंग उन पर मार गिराने का आरोप

इसे जरूर पढ़ें।

दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में अमेरिका के सबसे घातक फ़ाइटर जेट F-16 हादसे का शिकार हो गया। पश्चिमी मीडिया ने दावा किया कि इस हादसे के पीछे उत्तर कोरिया के शासक किम जॉन्ग उन का हाथ है। जो दक्षिण कोरिया पर कई बार हमले की धमकी दे चुके हैं। हालांकि अमेरिकी सेना के मुताबिक़, दक्षिण कोरिया के साथ चल रहे सैन्य अभ्यास के दौरान सही से लैंडिंग ना कर पाने की वजह से उसका लड़ाकू विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में पायलट घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

F 16 लड़ाकू विमान में धमाके के बाद आग लग गया

वहीं पश्चिमी मीडिया के मुताबिक़, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुई परमाणु पनडुब्बी डील से किम जॉन्ग उन तिलमिलाए हुए हैं। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने अमेरिका के सबसे ताक़तवर लड़ाकू विमान F16 पर हमला करवाकर उसे तबाह कर दिया। अमेरिका दक्षिण कोरिया का अहम सहयोगी है। उसने उत्तर कोरिया से होने वाले हमलों से बचाने के लिए दक्षिण कोरिया में लगभग 29 हज़ार सैनिक तैनात कर रखे हैं। दावा किया गया कि उसी का बदला लेने के लिए किम जॉन्ग उन ने हमला करवा कर अमेरिका को सीधी चेतावनी दे दी।

वहीं, अमेरिका के लड़ाकू विमान F-16 के बार बार हादसे के शिकार होने पर उसकी ताक़त पर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि इसकी गिनती दुनिया के सबसे भरोसेमंद लड़ाकू विमानों में होती है। F 16 फाइटर जेट ना सिर्फ़ मिसाइल हमले कर सकता है, बल्कि दुश्मन के हमले से ख़ुद को बचाने में भी सक्षम है। ये लड़ाकू विमान 1,500 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से उड़ान भर सकता है। ऐसे में इसमें आ रही ख़राबी ने दक्षिण कोरिया की टेंशन बढ़ा दी है। क्योंकि उत्तर कोरिया कई बार उसपर परमाणु हमले की भी चेतावनी दे चुका है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article