Seema Haider Case: सीमा हैदर पर UP ATS का पर्दाफ़ाश, 10 प्वाइंट में समझिए पूरा खेल, सीमा को घुसपैठ की सज़ा मिलेगी!

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से यूपी एटीएस ने कई घंटों तक पूछताछ की। सीमा हैदर और सचिन से UP ATS ने अलग अलग और फिर साथ में बैठाकर भी पूछताछ की। यूपी एटीएस ने सीमा हैदर को एक पाकिस्तानी जासूस मानकर ही पेंचीदे और घुमा फिराकर सवाल किए। यूपी एटीएस ने एक ही सवाल को कई तरीके से पूछा लेकिन सीमा हैदर का जवाब एक ही था।

इसे जरूर पढ़ें।

Seema Haider Case: सीमा हैदर से कड़ी पूछताछ के बाद UP ATS एक्शन में है। सीमा के ख़िलाफ़ भारत में अवैध तरीक़े से घुसने के लिए क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस बीच UP ATS ने एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें सीमा हैदर से पूछताछ के बाद उनके बारे में पूरी जानकारी साझा की गई है।

Seema Haider Case: सीमा हैदर से UP ATS की पूछताछ

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से यूपी एटीएस (Seema Haider Case) ने कई घंटों तक पूछताछ की। सीमा हैदर और सचिन से UP ATS ने अलग अलग और फिर साथ में बैठाकर भी पूछताछ की। हालांकि अभी तक ATS के हाथ ऐसी कोई जानकारी नहीं लगी है, जिससे सीमा पर जासूस होने का शक गहराए। सूत्रों के मुताबिक यूपी एटीएस ने सीमा हैदर को एक पाकिस्तानी जासूस मानकर ही पेंचीदे और घुमा फिराकर सवाल किए। यूपी एटीएस ने एक ही सवाल को कई तरीके से पूछा लेकिन सीमा हैदर का जवाब एक ही था।

उसके भारत आने के मक़सद के बारे में यूपी एटीएस जितने तरीक़े से भी सवाल पूछा, सीमा हैदर उसका एक ही जवाब दिया कि वो सचिन के प्यार में भारत आई है। वो सचिन मीणा के साथ अपनी जिंदगी बिताना चाहती है और वो पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी ISI की जासूस नहीं है।

Seema Haider Case: UP ATS ने जारी किया प्रेस नोट

सीमा हैदर ने जो जवाब यूपी एटीएस को दिया है, वही जवाब नोएडा पुलिस को दिया था। और वही जवाब सीमा हैदर ने तमाम न्यूज़ चैनलों पर इंटरव्यू के दौरान दिया। यानी की सीमा हैदर के बयान में कहीं भी कोई भी तब्दीली नहीं है। हर बार ऐसा सधा हुआ और एक जैसा जवाब कोई तभी देता है, जब या तो उसे झूठ बोलने की बेहतरीन ट्रेनिंग मिली हो या फिर वो सच बोल रहा हो। क्योंकि सच में छिपाने के लिए, झूठी कहानी बनाने के लिए कुछ नहीं होता। कई इंटरव्यू में सीमा ने कहा था कि उसे नोएडा पुलिस ने कहा था कि अबर वो झूठ बोलेगी और पकड़ी जाएगी तो उसकी परेशानी बढ़ जाएगी। इसीलिए सीमा (Seema Haider Case) ने पुलिस को सब कुछ सच सच बताने का दावा किया।

Chandrayaan-3 Launch: जानिए चंद्रमा में कैसे दाखिल होगा चंद्रयान 3, एक एक स्टेप से जानिए कैसे जुटाएगा डेटा?

MISSION CHANDRAYAN-3: भारत का मिशन चंद्रयान-3, दोपहर 2.35 बजे लॉन्चिंग, जानिए सभी चरण के बारे में कैसे पहुंचेगा चंद्रमा पर

दस प्वाइंट में समझिए पूरा खेल

सीमा हैदर (Seema Haider Case) से पूछताछ के बाद यूपी एटीएस ने एक प्रेस नोट जारी किया है। जिसमें 10 प्वाइंट में सीमा हैदर के बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

  1. सीमा हैदर पाकिस्तान में अपना घर बेचकर सचिन के पास नोएडा आई थी।
  2. 4 जुलाई 2023 को नोएडा पुलिस ने सीमा हैदर को 14 विदेशी अधिनियम और अपराधिक साजिश के तहत गिरफ्तार किया था।
  3. 2020 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए से सीमा, सचिन मीणा के संपर्क में आई थी। दोस्ती बढ़ने पर दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे।
  4. इनकी बातचीत जब प्यार में बदल गई तब दोनों ने नेपाल में मिलने का फैसला किया। 10 मार्च 2023 को सीमा हैदर पहली बार कराची से नेपाल आई थी। इधर सचिन मीणा भी 10 मार्च को नेपाल पहुंच गया। जहां दोनों 10 मार्च से 17 मार्च काठमांडू के न्यू विनायक होटल में कमरा लेकर साथ रहे। 17 मार्च को सीमा पाकिस्तान चली गई और सचिन भारत लौट आया।
  5. इसके बाद सीमा ने हमेशा के लिए भारत आने का फ़ैसला किया। इसके बाद वह अपने 4 बच्चों के साथ 11 मई को पाकिस्तान के कराची से दुबई होते हुए 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर नेपाल पहुंची। जहां से वो बस के जरिए 13 मई को भारत के ग्रेटर नोएडा आ गई।
  6. उसके बाद सचिन और सीमा ने एक वकील से संपर्क किया। हालांकि बाद में वकील ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी। जानकारी मिलने पर रबूपुरा पुलिस ने सचिन मीणा ,सीमा हैदर ,सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। हालांकि तीनों आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
  7. सीमा हैदर का पति 2019 से सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। सीमा का पति घर खर्च के लिए हर महीने 70- 80 हज़ार रुपए सऊदी से भेजता था। घर खर्च के बाद हर महीने 20 से 25 हज़ार रुपए सीमा बचाती थी।
  8. सीमा ने अपने गांव में 10 हज़ार रुपए की 20 महीने के लिए दो कमेटी भी डाली थी। दोनों कमेटी खुलने पर उसके पास दो लाख रुपए जमा हो गए थे। कमेटी और बचत के पैसे से सीमा हैदर ने 12 लाख रुपए में एक मकान अक्टूबर 2022 में खरीदा था। तीन महीने बाद ही जनवरी 2023 में सीमा ने 12 लाख रुपए में ही वो मकान बेच दिया था।
  9. सीमा हैदर के पास से दो वीडियो कैसेट, 4 मोबाइल फोन ,5 पाकिस्तानी पासपोर्ट और एक अधूरे नाम पते का पासपोर्ट बरामद हुआ है।
  10. सीमा हैदर ने भारत में ग़लत तरीक़े से आने का अपराध किया। जिसके लिए सीमा हैदर, उसके चार बच्चों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पाकिस्तान फौज में सीमा का भाई

सूत्रों के मुताबिक सीमा हैदर का भाई और चाचा पाकिस्तान की फ़ौज में हैं। लिहाज़ा उसे पाकिस्तानी जासूस की नज़र से देखा जा रहा है। शायद इसीलिए यूपी एटीएस ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर सीमा हैदर (Seema Haider Case) से कड़ाई से पूछताछ की, ताकि उसका असल मकसद पता लगाया जा सके। सुरक्षा ऐजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तानी नागरिक होने के नाते सीमा हैदर पर हमला हो सकता है, इसलिए पूछताछ के बाद भी पुलिस उसे लगातार सुरक्षा दे रही है।

इसे भी पढ़ें

ISRO’s Chandrayaan-3: चंद्रमा पर पहुँचने वाला चौथा देश होगा भारत, मिशन आदित्य और मिशन गगनयान के लिए खुलेगा रास्ता

Chandrayaan-3 Mission: मिशन चंद्रयान 2 से कितना अलग है मिशन चंद्रयान 3, पहले की असफलता के बाद ISRO ने क्या क्या सीखा?

Seema Haider Case: नेपाल to नोएडा

  • सीमा 11 मई को दुबई से काठमांडू पहुँची
  • वह 11 मई को काठमांडू से पोखरा पहुँची
  • 11 मई को वह पोखरा में एक होटल में रुकी
  • 12 मई की सुबह 6:45 पर पोखरा बस स्टैंड पहुँची
  • सीमा ने अपना नाम सीमा ठाकुर बताया
  • बच्चों का नाम प्रियंका,मुन्नी,राजा और परी बताया
  • चार सीट 18 हज़ार नेपाली करंसी में तय हुई
  • सीमा ने 12 हज़ार नेपाली करंसी पोखरा में दिए
  • बाक़ी रुपए सीमा के किसी दोस्त ने ऑनलाइन भेजे
  • 13 मई को सुबह क़रीब 10 बजे नौएडा पहुँची

सीमा के पास कहाँ से आए लाखों रुपए?

  • सीमा का पति हर महीने 70-80 हज़ार भेजता था
  • हर महीने 25 हज़ार रुपए बचाती थी सीमा हैदर
  • अक्टूबर 2022 में 12 लाख रुपए में कराची में घर ख़रीदा
  • जनवरी 2023 में ही कराची वाले घर को बेच दिया
  • चारों बच्चों और अपना पासपोर्ट बनवाया
  • पहली बार सचिन से मिलने के लिए 3 लाख ख़र्च किए
  • भारत आने से पहले 70 हज़ार का फ़ोन उधार में ख़रीदा

Seema Haider Case: सीमा ने कब की सरहद पार?

10 मार्च 2023
सीमा हैदर अकेले नेपाल आईं

10 मार्च 2023
सीमा से मिलने सचिन नेपाल पहुंचा

10 मार्च 2023
काठमांडू के होटेल में दोनों रुके

17 मार्च 2023
सीमा हैदर पाकिस्तान चली गईं

10 मई 2023
सीमा बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई गईं

11 मई 2023
सीमा हैदर दुबई से नेपाल गईं

12 मई 2023
सीमा की भारत की सरहद में एंट्री

13 मई 2023
सीमा हैदर ग्रेटर नौएडा पहुंचीं

सीमा से क्या क्या बरामद हुआ?​

  • 3 आधार कार्ड
  • चार मोबाइल
  • एक टूटा फ़ोन
  • पाकिस्तान का सिम
  • 6 पासपोर्ट बरामद
  • 4 जन्म प्रमाण पत्र
  • 1 परिवार रेजिस्ट्रेशन सर्टिफ़िकेट
  • 1 मैरिज रेजिस्ट्रेशन सर्टिफ़िकेट
  • 5 वैक्सिनेशन कार्ड
  • 1 बस टिकट
  • दो VCR कैसेट

Seema Haider Case: पुलिस को सीमा पर शक क्यों?

  • ISI से कनेक्शन का शक
  • चाचा, भाई के पाक सेना में होने की ख़बर
  • लगातार बयान बदल रहीं
  • फर्राटेदार हिंदी बोल रहीं
  • अंग्रेजी भी बोल रहीं

Seema Haider Case: ATS के सीमा से सवाल

सवाल नंबर 1
सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल और नेपाल से भारत कैसे आईं?

सवाल नंबर 2
सीमा के पास मोबाइल और उसके नंबर के बारे में पूछा गया

सवाल नंबर 3
सीमा हैदर से उसके पति ग़ुलाम हैदर के बारे में पूछा गया

सवाल नंबर 4
सीमा हैदर के पासपोर्ट, उसके बच्चों के पासपोर्ट के बारे में पूछा गया

सवाल नंबर 5
सीमा हैदर और सचिन की पहली मुलाक़ात के बारे में जाना गया

सवाल नंबर 6
पबजी ग्रुप में सचिन के अलावा और कितने लड़कों से बात हुईं?

सवाल नंबर 7
सचिन और सीमा नेपाल में 7 दिन में कहाँ कहाँ गए और किस किस से मिलें?

सवाल नंबर 8
सीमा हैदर के पूरे परिवार में माँ, पिता, भाई, बहन के अलावा कौन कौन हैं?

सवाल नंबर 9
सीमा के भारत आने के पीछे मक़सद क्या सिर्फ़ सचिन से प्यार है?

सवाल नंबर 10
सीमा के भारत आने के पीछे दूसरी वजह क्या है?

सवाल नंबर 11
सीमा हैदर सिंध और कराची में कब से कब तक रहीं?

सवाल नंबर 12
सीमा हैदर ने पाकिस्तान में अपना घर किसके ज़रिए बेचा?

सवाल नंबर 13
सीमा को भारत तक आने के लिए रूट्स की सलाह किसने दी?

सवाल नंबर 14
सीमा हैदर को भारत की सरहद तक पहुंचाने में किसने मदद की?

सवाल नंबर 15
भारत की सरहद को पार करते वक़्त क्या सीमा की तलाशी भी ली गई?​

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article