France: फ्रांस में अबतक की सबसे बड़ी हिंसा, एक लड़के की मौत के बाद कई शहरों में उपद्रव, तीन हजार गिरफ्तार

France: 100 घंटे से ज़्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन फ्रांस में जारी फसाद का अंत अब तक नहीं दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों के आगे पुलिस कमज़ोर दिख रही है। फ़्रांस के मीडिया का दावा है कि इन झड़पों में क़रीब 500 पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इसे जरूर पढ़ें।

France: फ्रांस में नाबालिग़ की हत्या के बाद भड़की हिंसा की आग बढ़ती जा रही है। प्रदर्शनकारी फ्रांस के सरकार दफ्तरों में घुस गए हैं। स्टोर पर लूट पाट कर रहे हैं। इमारतों को नुकसान पहुंचा रहा हैं। आलम ये कि फ्रांस के गृहमंत्रालय ने अलग अलग शहरों में 45 हज़ार पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया है। वहीं हिंसा मामले में अब तक तीन हज़ार से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किए गए हैं।

France: फ़्रांस में नहीं थम रहा उपद्रव

फ्रांस में भड़की आग हर घंटे विकराल हो रही है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। विद्रोह जारी है… और 17 बरस के लड़के की हत्या के बाद से फ्ऱांस सुलग रहा है। प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस की सड़कों पर जमकर उत्पात मचाया। कई बसों को आग के हवाले कर दिया। दुकानों को तोड़ दिया और स्टोर में लूटपाट मचा दी। इसके साथ ही कई सरकारी संपत्ति को खाक में मिला दिया।

फ्रांस (France) के मार्सिले में विद्रोह की चौथी रात भी आसमान धुएं के गुबार से ढका रहा और आग की लपटों से पूरा इलाका तपता रहा। जगह जगह प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों ने इस प्रदर्शन की कड़ी निंदा की है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कानून हाथ में नहीं लेने की चेतावनी दी है

इसे भी पढ़ें Lawrence Bishnoi: काले जुर्म में लॉरेंस बिश्नोई के भाई की एंट्री, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, 8 गैंगस्टरों पर लाखों का इनाम घोषित

France: मुस्लिम लड़के की हत्या के बाद हिंसा

फ्रांस (France) में अफ्रीका के रहने वाले 17 साल के लड़के की हत्या के बाद से माहौल गर्माया हुआ है।. पुलिसकर्मी पर लड़के की हत्या का आरोप है। जिसके खिलाफ प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं। विद्रोह कितना ज़बर है, इसका अंदाज़ा आप इस बात से ही लगाइए कि फ्रांस के राष्ट्रपति इन चार दिनों में दो बार इमरजेंसी बैठक बुला चुके हैं। वो पल पल की खुद जानकारी ले रहे हैं।

फ्रांस (France) के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन के मुताबिक फ्रांस में हालात पर काबू पाने के लिए 50 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें पुलिस और अर्धसैनिक बल दोनों की इकाइयां शामिल हैं। गेराल्ड के मुताबिक अगले कुछ घंटे काफी निर्णायक होंगे। हिंसा मामले में अब तक तीन हज़ार से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 500 से ज़्यादा पुलिस और दमकल कर्मियों के ज़ख्मी होने की खबर है।

France: 14 से 18 साल के बच्चे कर रहे लीड

प्रदर्शन की आड़ में फ्रांस (France) के बड़े बड़े स्टोर्स में लूटपाट की गई। ल्योन में प्रदर्शनकारियों को ना ही पुलिस का और ना ही लॉ एंड ऑर्डर वाले सिस्टम का कोई डर सता रहा है। सबसे ज़्यादा चौंकाने वाला दावा ये है कि फ्रांस की सड़कों पर 14 से 18 साल के युवा इन वारदातों को लीड कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने 2024 ओलंपिक के लिए बन रहे निर्माणाधीन स्विमिंग पूल तक को फूंक दिया है और पेरिस के 13वें अधिवेशन के पास आग लगा दी।

फ़्रांस में कहां कहां ‘आग’?

पेरिस
रेन्नेस
लिली
एमिन्स
नैनटेरे
नैनटेस
विरी चैटिलॉन
डिजॉन
ल्योन
सेंट इटियेन
टूलूज़

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article