सोशल मीडिया पर मोदी की धूम (Pm Modi US Visit)
Pm Modi US Visit: पीएम मोदी अमेरिका के तीन दिन की यात्रा पर हैं। लेकिन अमेरिका में कई हफ्ते पहले से मोदी मोदी की गूंज सुनाई देने लगी थी। अमेरिका में रह रहे भारतीय हों या वहां के राजनेता, गवर्नर हों या डिप्लोमेट, हर कोई बाहें खोलकर, पूरे दिल से पीएम मोदी का वेलकम कर रहा है। पीएम मोदी के दौरे से पहले ही सोशल मीडिया पर ऐसे विडियो और ट्वीट की बाढ़ आ गई थी, जिसमें अमेरिकी दिग्गज पीएम मोदी के सम्मान और स्वागत में 2 शब्द कह रहे था। और उनकी आगवानी के लिए तैयार दिख रहे थे।
कई राज्यों से पीएम मोदी को न्यौता (Pm Modi US Visit)
यूएस सेनेटर बॉब मेनेन्डेज़ ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी का वाशिंगटन आने पर स्वागत किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि वाशिंगटन, डीसी में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत है। PM मोदी की राजकीय यात्रा (Pm Modi US Visit) अमेरिका-भारत संबंधों में एक महत्वपूर्ण क्षण है। मुझे उम्मीद है कि PM मोदी को अपनी यात्रा के दौरान संयुक्त राज्य की सभी समृद्धि का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। वहीं एक और विडियो में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य ग्रेगरी मीक्स ने पीएम मोदी के लिए स्वागत संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत करता हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए उत्सुक हूं। कांग्रेस की हमारी संयुक्त बैठक के दौरान भारत के लिए उनका नज़रिया, अमेरिका के साथ संबंध और शांति,समृद्धि, लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर चर्चा होगी।
पीएम मोदी के स्वागत में वीडियो संदेश
वहीं कांग्रेसमैन ग्रेग लैंड्समैन ने कहा कि भारत, लोकतंत्र को मजबूत करने के अभियान में अमेरिका का अहम साझेदार है। इसके साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत और सम्मान के लिए बहुत उत्सुक हूं। अमेरिका और दुनिया भर में लोकतंत्र को मजबूत करने के हमारे प्रयासों में भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार है। अमेरिकी राज्य डेलावेयर के गवर्नर जॉन कॉर्नी ने भी पीएम मोदी के लिए स्वागत संदेश जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि इस बार पीएम मोदी अमेरिकी यात्रा (Pm Modi US Visit) को बहुत एन्जॉय करेंगे ऐसी उन्हें उम्मीद है। उम्मीद है कि यहां वाशिंगटन डीसी में उनका वक़्त अच्छा गुजरेगा। ये दौरा हमारे आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करने के तरीके के रूप में काम करेगा।
अमेरिकी समुदाय भी दौरे को लेकर उत्सुक
अमेरिका के टेक्सास शहर से भारतीय मूल के उरमीत जुनेजा ने नॉर्थ टैक्सस के इंडियन ऐसोसिएशन की तरफ से पीएम मोदी के लिए विडियो संदेश जारी किया। जिसमें कहा कि उनके दौरे से भारत और अमेरिका के बीच संबंध और बेहतर होंगे। पीएम मोदी के स्वागत के लिए सिर्फ़ अमेरिकी भारतीय समुदाय और अमेरिकी राजनेता ही नहीं बल्कि कई दूसरे समुदाय भी बेहद उत्सुक हैं। अमेरिका के बफैलो ऐंड नियाग्रा इंडियन कम्यूनिटी ने भी पीएम मोदी के स्वागत में एक संदेश जारी किया है। जिसमें कहा कि हम बफैलो ऐंड नियाग्रा इंडियन कम्यूनिटी के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र जी की अमेरिका की आगामी राजकीय यात्रा (Pm Modi US Visit) का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।
8वीं बार अमेरिकी दौरे पर पीएम मोदी
अपने 9 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी का ये 8वां अमेरिकी दौरा है। जो कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। भारत से लेकर अमेरिका तक हर किसी को इंतजार उस पल का था, जब पीएम मोदी अमेरिका की धरती पर कदम रखेंगे। हालांकि न्यूयार्क में दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता नरेंद्र मोदी का स्वागत (Pm Modi US Visit) को देखकर दुनियाभर के लोग दंग हैं।
अब आपको बताते हैं कि पीएम मोदी की यात्रा में ख़ास क्या है
PM मोदी की US यात्रा
- 20 जून को सुबह में दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना हुए।
- 20 जून को ही शाम में अमेरिका के न्यूयार्क में विमान की लैंडिंग हुई।
21 जून का कार्यक्रम
- न्यू यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
- -दुनिया के अलग अलग देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।
22 जून का कार्यक्रम
- व्हाइट हाउस में PM का सेरिमोनियल स्वागत होगा
- बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे
- अमेरिका के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे
- अमेरिकी संसद के संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे
- राजकीय रात्रिभोज में हिस्सा लेंगे PM मोदी
- जो बाइडन और जिल बाइडन की तरफ़ से राजकीय रात्रिभोज
23 जून का कार्यक्रम
- PM मोदी के सम्मान में लंच का आयोजन
- अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस होंगी मेज़बान
- विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन भी मेज़बान
- व्यापार जगत से जुड़े लोगों से मिलेंगे PM मोदी
- भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे PM मोदी
इसके बाद PM मिस्र की यात्रा के लिए निकल जाएंगे
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योगा दिवस
वहीं, अमेरिकी यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान न्यूयॉर्क स्थित कार्यालय में पीएम मोदी के साथ कई नामचीन हस्तियों ने भी योगा किया। जिसमें कई राजनेता, लेखक और ऐक्टर भी शामिल थे। हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे, UNGA के अधिकारी, अमेरिकी भारतीय लेखक के साथ ही न्यूयॉर्क के मेयर ने भी योगा किया।
UN कार्यालय में योग उत्सव में कौन कौन शामिल हुआ?
कसाबा कोरोसी
प्रेसिडेंट, UNGA
अमीना जे. मोहम्मद
डिप्टी सेक्रेटरी, UNGA
रिचर्ड गेरे
ऐक्टर, अमेरिका
वाला अफ़शार
अमेरिकी लेखक
जय शेट्टी
ब्रिटिश लेखक
माइक हायस
लेखक
विकास खन्ना
भारतीय शेफ़
कॉलीन सेडमैन यी
योगा इंस्ट्रक्टर
रॉडनी यी
अमेरिकी योगा इंस्ट्रक्टर
रिकी केज
ग्रैमी अवॉर्ड विनर
मेरी मिलबेन
सिंगर
एरिक एडम्स
मेयर, न्यू यॉर्क