MP ELECTION RESULT 2023: मध्य प्रदेश में BJP की जीत के पाँच मुख्य फ़ैक्टर क्या रहें? शिवराज की योजनाएं या मोदी का चेहरा पड़ा भारी

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सुनामी दिखी। मध्य प्रदेश की 230 सीटों में 163 सीट जीतकर बीजेपी फिर से सरकार बनाने जा रही है। इस बार चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री मोदी का जादू चला। मध्य प्रदेश में बीजेपी की इस प्रचंड जीत में और क्या-क्या फ़ैक्टर रहे इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

इसे जरूर पढ़ें।

MP ELECTION RESULT 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ता खुशी में झूम रहे हैं… कोई पटाखे फोड़ रहा है… कोई मिठाइयां बांट रहा है…हर चेहरे खुशी से सराबोर है…क्योंकि विधानसभा चुनाव में सारे कयासों को ध्वस्त करते हुए बीजेपी ने जिस तरह से अपनी विजय पताका लहराई है वो काबिलेतारीफ़ है। क्योंकि चुनाव परिणाम से पहले चुनावी विशेषज्ञों ने अनुमान जताया था कि बीजेपी को बहुमत नहीं मिलेगा। लेकिन जब परिणाम सामने आए तो सारे समीकरण, सारे कयास फेल हो गए और एमपी में मामा की सरकार फिर से विजयी हो गई।

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के शुरुआत से ही बीजेपी ने बढ़त बनाए रखी और परिणाम आते आते बीजपेी ने वो जादुई आंकड़ा पार कर लिया जिसकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर शीर्ष नेतृत्व को उम्मीद थी। और जैसे जैसे ही बीजेपी को जीत मिलती गई कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता चला गया।

मध्य प्रदेश 230/230

BJP-  163

कांग्रेस-  66

अन्य- 1

MP ELECTION RESULT 2023: MP में फिर BJP सरकार

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव (MP ELECTION RESULT 2023) को लेकर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व शुरू से ही गंभीर रहा, क्योंकि मध्य प्रदेश में 18 साल से शिवराज सिंह की सरकार होने की वजह से प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर थी। इसीलिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने कमर कस ली और चुनावी मैदान में मज़बूती से उतर गई। और सबसे पहले केंद्रीय नेतृत्व और संगठन ने हारी हुई सीटों पर आचार संहिता के काफी पहले प्रत्याशी घोषित कर दिए थे। उसके बाद एक एक सीट पर काफी मंथन करके उम्मीदवारों को उतारने की प्लैनिंग की गई।

PM मोदी की ताबड़तोड़ रैली

मध्य प्रदेश में BJP की जीत के कई फ़ैक्टर हैं जिसमें पीएम मोदी फ़ैक्टर का भी अहम रोल रहा। एमपी चुनाव में बीजेपी पीएम मोदी का नाम और काम को लेकर उतरी थी। पीएम मोदी चुनावी मैदान में उतरकर सियासी फ़िजा को बदलने की ताक़त रखते हैं। बीजेपी सत्ता विरोधी लहर से जूझ रही थी, लेकिन पीएम मोदी ने ताबड़तोड़ 14 रैलियां और एक रोडशो करके माहौल को बीजेपी के पक्ष में कर लिया था। पीएम मोदी ने एमपी के हर इलाक़े में जनसभाएं कीं और सभी से ये कहते थे ‘मोदी की गारंटी’ है।

शिवराज सिंह चौहान की मेहनत

मध्य प्रदेश (MP ELECTION RESULT 2023) में शिवराज सिंह चौहान बीते 18 सालों से मुख्यमंत्री पद पर हैं। और इस दौरान उनकी लोकप्रियता मध्य प्रदेश में मामा के तौर पर हो गई। शिवराज सिंह चौहान जिस भी रैली में जाते जो भी जनसभाएं करते उनमें मामा…मामा की गूंज ज़रूर सुनाई देती थी।

Israel Hamas War: क्या अमेरिका ने बीच युद्ध में इजरायल को धोखा दे दिया? हमास से जंग के दौरान इजरायल के गोदाम से हथियार…

MP ELECTION RESULT 2023: दिग्गजों पर दांव

इस बार चुनाव में बीजेपी कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। इसलिए शीर्ष नेतृत्व ने तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों और एक राष्ट्रीय महासचिव को विधानसभा का टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा। बीजेपी ने इन्हें अलग-अलग क्षेत्रों से उतारा, जिसका सियासी फ़ायदा भी मिला।

दिग्गज जो हारे

नरोत्तम मिश्रा (BJP)गृह मंत्री-  दतिया
फग्गन सिंह कुलस्ते (BJP) केंद्रीय ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री- निवास, मण्डला
कमल पटेल (BJP) राज्य के कृषि मंत्री- हरदा
गणेश सिंह (BJP)लोकसभा सांसद- सतना
जीतू पटवारी (कांग्रेस) पूर्व मंत्री- राऊ, इंदौर
इमरती देवी (BJP) पूर्व मंत्री- डबरा, ग्वालियर

जबरदस्त चुनावी प्रबंधन

यही नहीं गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रणनीति की कमान संभाल रखी थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को राज्य का प्रभारी बनाया। इसके बाद शाह के मार्गदर्शन में यादव की टीम काम करती रही। इस टीम ने कांग्रेस की मजबूत मानी जाने वाली सीटों पर माइक्रो लेवल पर बूथ प्रबंधन किया। इतना ही नहीं कमज़ोर सीटों पर डेढ़ महीने पहले कैंडिडेट्स को टिकट देकर उतारा, जिससे प्रत्याशियों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिला। इसके अलावा टिकट ना मिलने से नाराज़ नेताओं को भी बीजेपी काफी हद तक मनाने में कामयाब रही। इसका फ़ायदा चुनाव में मिला। इस तरह से केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति बीजेपी की जीत की अहम वजह मानी जा रही है।

सोशल इंजीनियरिंग का फ़ायदा

मध्यप्रदेश (MP ELECTION RESULT 2023) में BJP की सोशल इंजीनियरिंग चुनाव में जीत का अहम कारण मानी जा रही है। प्रदेश में दलित, आदिवासी, ओबीसी, सामान्य और अन्य जातियों के ज़्यादातर वोट बीजेपी को मिले। इसके साथ ही सीधी कांड में फ़ौरन ऐक्शन लेना भी शिवराज सिंह चौहान के लिए फ़ायदेमंद रहा। सीधी कांड में सरकार ने आरोपी पर NSA लगाया था और आरोपी के घर को बुलडोज़र से ज़मींदोज भी किया था। इसी का नतीज़ा रहा कि आदिवासियों का ज़्यादा से ज़्यादा वोट बीजेपी को मिला।

शिवराज सरकार की योजनाएं

मध्य प्रदेश में बीजेपी की जीत की वजहें शिवराज सरकार की कई योजनाएं रहीं। उनमें लाडली योजना का अहम रोल रहा क्योंकि चुनाव के कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना का ऐलान किया था। इस योजना से मध्य प्रदेश की सवा करोड़ महिलाएं सीधी लाभान्वित हुईं। और माना जा रहा है कि ये योजना चुनाव के दौरान गेमचेंजर भी साबित हुई।

इसके साथ ही किसानों के लिए किए गए वादे भी शामिल रहे, जिसमें बीजेपी (MP ELECTION RESULT 2023) ने अपने घोषणापत्र में धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल करने का वादा किया है। यही नहीं मध्य प्रदेश में BJP की तरफ़ से सिर्फ़ बड़े चेहरे ही दिखते रहे। जबकि कांग्रेस की तरफ़ से कमल नाथ अकेले मोर्चा संभालते दिखे। जिसका असर हुआ, तमाम कयासों के इतर मध्य प्रदेश में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से विजय हासिल की।

MP ELECTION RESULT 2023: दिग्गज जो जीते

  1. बुधनी, सीहोर (मध्य प्रदेश)
    शिवराज सिंह चौहान (BJP)
    मुख्यमंत्री
  2. छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश)
    कमलनाथ (कांग्रेस)
    पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष
  3. इंदौर- 1 (मध्य प्रदेश)
    कैलाश विजयवर्गीय (BJP)
    पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव
  4. दिमनी, मुरैना (मध्य प्रदेश)
    नरेंद्र सिंह तोमर (BJP)
    केंद्रीय कृषि मंत्री
  5. नरसिंहपुर(मध्य प्रदेश)
    प्रहलाद पटेल (BJP)
    केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्यमंत्री
  6. नरेला, भोपाल (मध्य प्रदेश)
    विश्वास सारंग (BJP)
    चिकित्सा शिक्षा मंत्री
  7. जबलपुर पश्चिम (मध्य प्रदेश)
    राकेश सिंह (BJP)
    सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
  8. चाचौड़ा, गुना (मध्य प्रदेश)
    लक्ष्मण सिंह (कांग्रेस)
    दिग्विजय सिंह के भाई
  9. सीधी (मध्य प्रदेश)
    रीति पाठक (BJP)
    लोकसभा सांसद
  10. चुरहट, सीधी (मध्य प्रदेश)
    अजय सिंह (कांग्रेस)
    अर्जुन सिंह के बेटे
  11. सांवेर, इंदौर(मध्य प्रदेश)
    तुलसीराम सिलावट(BJP)
    जल संसाधन मंत्री

राजस्थान 199/199

BJP- 115

कांग्रेस+ – 70

अन्य- 14

छत्तीसगढ़ 90/90

BJP- 54

कांग्रेस-  35

अन्य 1

तेलंगाना 119/119

कांग्रेस+ – 65

BRS- 39

BJP+ – 8 
AIMIM- 7

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article