RAJASTHAN ELECTION RESULT 2023: ब्रांडी मोदी चला या गहलोत की जादूगरी फेल हुई? लाल डायरी और पायलट का बगावत पड़ा भारी?

राजस्थान में ब्रांड मोदी फैक्टर ने अपना कमाल दिखा दिया है। नतीजों ने साफ कर दिया है कि मोदी हैं तो सब मुमकिन है। राजस्थान का चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने एड़ी चोटी को जोर लगा दिया था, लेकिन चुनाव में बीजेपी बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे के उतरी। प्रधानमंत्री मोदी सबसे बड़े स्टार प्रचारक थे और जब चुनाव के नतीजे आए तो कांग्रेस की सारी रणनीति फेल साबित हुई।

इसे जरूर पढ़ें।

RAJASTHAN ELECTION RESULT 2023: जो हमेशा एक बड़ी लकीर खींचना जानता है। हिंदुस्तान में जिस चेहरे का दूसरा नाम ही विश्वास है। और जो कहीं भी खड़ा हो जाए हारी हुई बाज़ी को पलट सकता है। उस चेहरे का नाम है नरेंद्र दामोदर दास मोदी। राजस्थान चुनाव के नतीजों ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि मोदी का जलवा बरक़रार है और आगे भी रहेगा। राजस्थान के चुनाव में बीजेपी का ना तो कोई मुख्यमंत्री चेहरा था और ना ही किसी नेता को कैंपेन लीडर के रूप में दिखाया गया। राजस्थान के चुनावी रण में प्रधानमंत्री मोदी सबसे बड़े स्टार प्रचारक थे।

राजस्थान में चल गया मोदी का मैजिक

इस विधान सभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर और बीकानेर में सबसे ज़्यादा रैलियां की। राजस्थान में 14 रैलियों और 2 रोडशो के ज़रिए 200 में सीटों में से 102 सीटों को कवर किया।
बीजेपी ने राजस्थान के चुनाव (RAJASTHAN ELECTION RESULT 2023) में ब्रांड मोदी का भरपूर इस्तेमाल किया। राजस्थान में BJP की वापसी कराने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर तुरुप का इक्का साबित हुए। राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान आखिरी दिनों में उनकी ताबड़तोड़ रैलियों ने राजस्थान की जनता के बीच एक अलग छाप छोड़ी और यही वजह है कि राजस्थान की पूरी बाज़ी पलट गई। राजस्थान चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ यूं समा बांधा कि राहुल गांधी राजस्थान के रण में खुद को आखिर तक आजमाने से बचते दिखे। पूरा चुनावी कैंपने मोदी बनाम मुख्यमंत्री गहलोत के बीच सिमटता दिखा।

राजस्थान 199/199

BJP- 115

कांग्रेस+ – 70

अन्य- 14

RAJASTHAN ELECTION RESULT 2023: रिवाज बरक़रार, बदल गई सरकार

राजस्थान (RAJASTHAN ELECTION RESULT 2023) में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। जयपुर की एक रैली में उन्होंने कन्हैया लाल हत्याकांड का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस सरकार पर आतंकियों का साथ देने का आरोप लगाया। अपनी रैलियों के ज़रिए प्रधानमंत्री मोदी ने गहलोत सरकार को तुष्टिकरण, पेपरलीक, भ्रष्टाचार, लाल डायरी और महिलाओं के ख़िलाफ़ राजस्थान में बढ़ते अपराध पर घेरा।

राजस्थान में चुनावी रैलियों के दौरान पीएम मोदी ने गहलोत सरकार में दंगे और हंदू त्योहारों पर सख्ती का भी मुद्दा उठाया, जिससे चुनाव में धार्मिक धुर्वीकरण भी बना। जबकि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला करने से बचते दिखे और मोदी को केंद्र का बताकर अपनी जीत का दावा करते रहे, लेकिन मोदी मैजिक के आगे कांग्रेस की सारी रणनीति धवस्त हो गई।

PM मोदी की गारंटी से मिली जीत!

इस चुनाव (RAJASTHAN ELECTION RESULT 2023) में प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों और रोड शो के अलावा लाल डायरी ने भी कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया। ये लाल डायरी कांग्रेस से निकाले गए विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने विधान सभा में लहराई थी। उन्होंने इस डायरी के कुछ हिस्से भी सावर्जनिक किए थे जिसमें उन्होंने अपनी ही सरकार पर BJP विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया था। हालांकि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने पिछले कुछ महीनों में राज्य में योजनाओं का अंबार लगा दिया था। चुनाव से चंद रोज़ पहले सात गारंटियां लेकर आई। वो इन गारंटियों के सहारे चुनावी वैतरणी को पार करना चाहती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्मे के आगे कांग्रेस गारंटियों वाली नाव डूब गई। राजस्थान में बीजेपी की जीत के साथ ही राजस्थान में हार जीत का ट्र्रेंड भी बरक़रार रहा।

1993 के बाद से राजस्थान में सरकार बदलने का रिवाज़ रहा है। यानी राजस्थान के चुनाव में हर बार जनता विपक्ष को सत्ता में आने का मौक़ा देती है। और तबसे यहां कोई भी सरकार चुनाव में वापस नहीं लौट पाई है।

MP ELECTION RESULT 2023: मध्य प्रदेश में BJP की जीत के पाँच मुख्य फ़ैक्टर क्या रहें? शिवराज की योजनाएं या मोदी का चेहरा पड़ा भारी

RAJASTHAN ELECTION RESULT 2023: नहीं चली गहलोत की ‘जादूगरी’

राजस्थान के चुनाव में (RAJASTHAN ELECTION RESULT 2023) कांग्रेस की हार की वजह पार्टी के अंदर की खींचतान भी रही। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चली खींचतान ने कांग्रेस को बड़ा नुक़सान पहुंचाया। राजस्थान में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए गहलोत और पायलट में 2018 से ही खींचतान चल रही थी। जुलाई 2020 में पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ़ झंडा बुलंद कर दिया था। पार्टी के 19 विधायकों के दम पर पायलट ने गहलोत सरकार को गिराने के संकेत भी दे दिए थे।

आपसी अनबन ने भी गहलोत सरकार के जले में नमक छिड़कने का काम किया। इसके अलावा कांग्रेस की हर रणनीति ब्रांड मोदी के आगे फेल हो गई।

एंटी इनकंबेंसी
परमपरा नहीं टूटी
7 सांसदों को चुनाव में उतारा

RAJASTHAN ELECTION RESULT 2023: जो दिग्गज जीते

  1. झालरापाटन, झालावाड़ (राजस्थान)
    वसुंधरा राजे (BJP)
    पूर्व मुख्यमंत्री

2.सरदारपुरा, जोधपुर (राजस्थान)
अशोक गहलोत (कांग्रेस)
मुख्यमंत्री

3.टोंक (राजस्थान)
सचिन पायलट (कांग्रेस)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व डिप्टी CM

  1. खींवसर, नागौर (राजस्थान)
    हनुमान बेनीवाल (RLP)
    पार्टी अध्यक्ष
  2. सवाई माधोपुर (राजस्थान)
    किरोड़ी लाल मीणा (BJP)
    राज्य सभा सांसद
  3. झोटवाड़ा, जयपुर (राजस्थान)
    राज्यवर्धन राठौड़ (BJP)
    लोकसभा सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री
  4. विद्याधर नगर, जयपुर (राजस्थान)
    दिया कुमारी (BJP)
    लोकसभा सांसद
  5. तिजारा, अलवर (राजस्थान)
    महंत बालकनाथ (BJP)
    लोकसभा सांसद
  6. लक्ष्मणगढ़, सीकर (राजस्थान)
    गोविंद सिंह डोटासरा (कांग्रेस)
    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
  7. नदबई, भरतपुर (राजस्थान)
    जगत सिंह (BJP)
    पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के बेटे

RAJASTHAN ELECTION RESULT 2023: जो दिग्गज हारे

  1. तारानगर, चुरू (राजस्थान)
    राजेंद्र राठौड़ (BJP)
    नेता प्रतिपक्ष
  2. नाथद्वारा, राजसमंद (राजस्थान)
    सी.पी. जोशी (कांग्रेस)
    विधान सभा अध्यक्ष
  3. सिविल लाइंस, जयपुर (राजस्थान)
    प्रताप सिंह खाचरियावास (कांग्रेस)
    खाद्य मंत्री
  4. चित्तौड़़गढ़़, (राजस्थान)
    नरवत सिंह राजवी (BJP)
    पूर्व उप राष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के दामाद
  5. कोटा उत्तर, कोटा (राजस्थान)
    शांति धारीवाल (कांग्रेस)
    शहरी विकास एवं आवास मंत्री
  6. उदयपुर(राजस्थान)
    गौरव वल्लभ (कांग्रेस)
    पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता
  7. सिवाना, बाड़मेर (राजस्थान)
    मानवेंद्र सिंह (कांग्रेस)
    पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह के बेटे

मध्य प्रदेश 230/230

BJP-  163

कांग्रेस-  66

अन्य- 1

छत्तीसगढ़ 90/90

BJP- 54

कांग्रेस-  35

अन्य 1

तेलंगाना 119/119

कांग्रेस+ – 65

BRS- 39

BJP+ – 8 
AIMIM- 7

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article