War: रूस में अमेरिकी सांसद के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी, यूक्रेन जंग पर टिप्पणी करना पड़ा भारी

इसे जरूर पढ़ें।

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 के बाद से ही भीषण युद्ध जारी है। इस दौरान यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। लेकिन यूक्रेन भी रूस पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है। एक साल से भी अधिक समय से यूक्रेन रूस जैसे शक्तिशाली देश के सामने टीका है। इसकी सबसे बड़ी वजह यूक्रेन को अमेरिका से मिल रही मदद है।अमेरिका यूक्रेन की सैन्य और आर्थिक मदद कर रहा है। जिसकी वजह से पुतिन अमरिका पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं। इसी बीच रूस ने अमेरिकी सांसद लिंड्ज़ी ग्रैहम के ख़िलाफ़ अरेस्ट वॉरंट जारी कर दिया। रूस का आरोप है कि लिंड्ज़ी ग्रैहम ने यूक्रेन की जंग में मारे गए रूसी सैनिकों की मौत का मज़ाक़ उड़ाया।

हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले थे अमेरिकी सीनेटर
हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति से मिले थे अमेरिकी सीनेटर

अमेरिकी सांसद लिंड्ज़ी ग्रैहम ने ख़ुशी जताते हुए ये कह दिया कि अमेरिका के पैसे का जंग में सही इस्तेमाल हुआ। अमेरिकी सांसद लिंड्ज़ी ग्रैहम ने 26 मई को ज़ेलेंस्की से मुलाक़ात की थी। इसी दौरान उन्होंने रूसी सैनिकों की मौत पर ये बयान दिया। जिसके बाद रूस बुरी तरह भड़क गया। उसने अमेरिकी सांसद के बयान को शर्मिंदगी भरा करार दिया और उनके ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वॉरंट जारी कर दिया।

रूस के इस अरेस्ट वॉरंट पर लिंड्ज़ी ग्रैहम ने भी जवाब दिया। उन्होंने चुनौती दी कि वो इंटरनैशनल क्रिमिनल कोर्ट में जाएंगे और पुतिन को उनसे वहीं आकर मिलना चाहिए। पुतिन को ये चुनौती देकर लिंड्ज़ी ग्रैहम ने रूस के जले पर नमक छिड़कने का काम किया। क्योंकि इसी कोर्ट ने युद्ध अपराध के आरोप में कुछ महीने पहले पुतिन के ख़िलाफ़ वॉरंट जारी किया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article