Russia: पहले भी 6 बार हो चुका है पुतिन को मारने का प्रयास, एक बार मौत को भी हरा चुके हैं पुतिन

पुतिन के ऑफिस क्रेमलिन पर दो ड्रोन से हमला किया गया। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब पुतिन पर हमले की कोशिश की गई हो। इससे पहले भी 6 बार उनपर हमले का प्रयास किया जा चुका है।

इसे जरूर पढ़ें।

क्रेमलिन पर हुए हमले में रूसी राष्ट्रपति पुतिन बाल-बाल बच गए। हालांकि रूस के राष्ट्रपति पुतिन को मारने की साज़िश पहले भी कई बार रची जा चुकी है। जिस तरह से क्रेमलिन पर हमला किा गया, ऐसा लगा की पुतिन को मारने का पूरा प्लान तैयार था। इससे पहले भी पतिन को मारने की अब तक छह बार साज़िश रची जा चुकी है । ये दावा रूस ने खुद किया कि पुतिन की हत्या के लिए छह बार प्रयास किए गए। दावा किया गया की पिछले साल मई में भी पुतिन को मारने का प्लान था। यूक्रेन के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस किरिलो बुडानोव ने इसका पर्दाफ़ाश किया

पुतिन के ऑफिस क्रेमलिन पर हमला
पुतिन के ऑफिस क्रेमलिन पर हमला

हालांकि, तब पुतिन की हत्या का प्रयास सफल नहीं हुआ और वो बाल बाल बच गए थे। उन्होंने बताया कि साल 2012 में चेचन लड़ाकों ने पुतिन को मारने की कोशिश की थी। उनका टारगेट मॉस्को में पुतिन की हत्या करना था। राष्ट्रपति चुनाव के बाद वो इस घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इससे पहले साल 2002 में पुतिन को अजरबैजान दौरे के दौरान मारने की कोशिश की गई । वहां इराक़ के एक शख्स ने पुतिन पर जानलेवा हमला किया। लेकिन पुतिन उस दौरान बाल बाल बच गए। बाद में उस हमलावर को 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

दो ड्रोन से हमला हुआ
दो ड्रोन से हमला हुआ

इसी साल नवंबर 2002 में पुतिन को मारने की एक और कोशिश की गई। इस बार उनकी कार को निशाना बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोगों ने मिलकर सड़क पर बम रख दिया था। ताकि वहां से गुजरते समय पुतिन की कार ब्लास्ट हो जाए। 2003 में पुतिन को मारने का एक और प्रयास किया गया। लेकिन ब्रिटिश पुलिस के एक एंटी टेरर स्क्वॉड ने पुतिन को मारने की साजिश नाकाम कर दी। और दो संदिग्ध हत्यारों पकड़ लिया गया

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article