Russia: यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका का बड़ा दावा, रूस को बता दिया युद्ध का विजेता

क़रीब 15 महीने से जारी युद्ध का नतीजा नहीं दिख रहा है। यूक्रेन तो पूरी तरह से तबाह हो चुका है, अब रूस में कई जगहों पर हमले हो रहे हैं। इसी बीच अमेरिका के एक जनरल ने दावा किया कि रूस जीतने की कगार पर है।

इसे जरूर पढ़ें।

रूस यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका ने बड़ा ऐलान किया है। अमेरिकी के जनरल कैवोली ने दावा किया की रूस यूक्रेन से जंग जीत रहा है।उन्होंने कहा कि रूस की सेना यूक्रेन की सेना से बहुत ताकतवर है। नब्बे के दशक तक रूस का हिस्सा रह चुका यूक्रेन हर मामले में रूस से पीछे हो गया है। यूक्रेन के पास ना तो वो रूस की तरह अर्थव्यवस्था है। और ना ही रूस जैसी बड़ी सैन्य ताक़त है।

PUTIN & ZELENSKY
PUTIN & ZELENSKY

दोनों देशों के बीच जंग को 14 महीने से भी ज़्यादा हो चुके हैं।लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग कब तक यूं ही जारी रहेगी। दोनों देशों में से कोई भी देश पीछे हटने को तैयार नहीं है। अब तक दोनों ही देश सीधे सीधे बातचीत की टेबल पर आने से बचते रहे। लेकिन भारत, चीन समेत अन्य देशों के माध्यम से दोनों देशों के राष्ट्रपति ने बातचीत करने की बात कही थी । उधर अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने युद्ध से बाहर रहते हुए भी यूक्रेन को मदद दे रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों का कोई सटीक आंकड़ा नहीं है। लेकिन दावा किया गया की एक साल में यूक्रेन के तीन लाख से सेना के जवान मारे गए हैं।

अमेरिका के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ्स के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन में अपने किसी भी उद्देश्य को हासिल करने में सफल नहीं रहा है। रूस के रणनीतिकार अपने बनाए प्लान में फेल हो गए। अभी नहीं तो आने वाले समय में वो अपनी इस हार को समझेंगे। इन सबके बीच रूस को शांतिवार्ता के लिए तैयार होना होगा। क्योंकि जब तक यूक्रेन के साथ अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस जैसे शक्तिशाली देश खड़े हैं। रूस इस युद्ध को जीतने वाला नहीं है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article