नागालैंड में खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस, बिहार की पार्टियों का कमाल

नार्थ इस्ट के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। नागालैंड में एक बार फिर से बीजेपी गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। वर्तमान सीएम नेफ्यू रियो फिर से राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, बिहार की दो पार्टियों ने विधानसभा चुनाव में परचम लहरा दिया है।

इसे जरूर पढ़ें।

नागालैंड में भाजपा गठबंधन को एक बार फिर से बहुमत मिला है। इसके साथ ही वर्तमान सीएम नेफ्यू रियो का फिर से सीएम बनना तय है। भाजपा और एनडीपीपी गठबंधन को 37 सीटों पर जीत मिली, जो पिछले विधानसभा से 7 सीट ज्यादा है। जिसमें से BJP ने 12 और NDPP ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने 12 सीट पर ही जीत दर्ज की थी, वहीं NDPP ने पिछली बार 17 सीटों पर जीत दर्ज की।

कांग्रेस का नहीं खुला खाता
वहीं, नागालैंड में कांग्रेस के हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। वहां कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई। पार्टी के एक से बढ़कर एक कद्दावर नेता चुनाव हार गए। दूसरी ओर आमतौर पर बिहार की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दो और जेडीयू ने एक सीट पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही केंद्र में बीजेपी की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी RPI ने भी एक सीट जीत ली।

नागालैंड में क्या है स्थिति?
भाजपा (BJP)- 12
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP)- 25
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJPR)- 2
जनता दल यूनाइटेड (JDU)- 1
नागा पिपुल्स फ्रंट (NPF)- 2
नेशनल पिपुल्स पार्टी (NPP)- 5
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP)- 7
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) (RPI)- 2

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article