मेघालय में किसी पार्टी को बहुमत नहीं, जानिए कौन बना रहा है सरकार?

नार्थ इस्ट के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। मेघालय में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। हालांकि NPP और BJP ने एक बार फिर से गठबंधवन करने का ऐलान किया है।

इसे जरूर पढ़ें।

मेघालय में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट एक बार फिर से चौंकाने वाले आए हैं। विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। मेघालय में पिछले सरकार में NPP और BJP साथ थी, लेकिन चुनाव से ऐन पहले दोनों पार्टी ने गठबंधन तोड़ लिया। इस बार विधानसभी चुनाव के रिजल्ट में NPP सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। NPP ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं भाजपा दो सीट पर विजयी रही। 2018 के विधानसभा चुनाव में NPP 19 और BJP ने दो सीट पर जीत दर्ज की थी।

फिर साथ आए संगमा और बीजेपी
हालांकि, चुनावी रिजल्ट के बाद बीजेपी ने तुरंत सरकार बनाने की पहल शुरू कर दी थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने ट्वीटकर बताया कि कॉनार्ड संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर सहयोग मांगा और साथ मिलकर सरकार बनाने की पहल की। बाद में बीजेपी की ओर से NPP के साथ गठबंधन करने की हरी झंडी दे दी गई। इस तरह से NPP और BJP एक बार फिर से गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। जिसमें हिल स्टेट पिपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और पिपुल्स डेमोक्रिटिक फ्रंट भी पहले की तरह शामिल रहेगी। वर्तमान सीएम कॉनार्ड संगमा एक बार फिर से मेघालय के सीएम बनने जा रहे हैं।

मेघालय में कांग्रेस का पंच
उधर, मेघालय में भी कांग्रेस के लिए कुछ खास उत्साहजनक नहीं रहा। कांग्रेस को पांच सीटों पर जीत मिली है। हालांकि 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 59 में 21 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन पार्टी के ज़्यादातर नेता TMC में शामिल हो गए, जिसके बाद राज्य में कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक हो गई थी। इन सबके बाद भी पार्टी ने पांच सीट पर जीत दर्ज की है। कभी राज्य में कई सालों तक राज करने वाली कांग्रेस पांच सीट जीतना भी बड़ी उपलब्धी मानी जा रही रही है। हालांकि, अपने विधायकों को पार्टी में बचाकर रख पाना कांग्रेस आलाकमान के लिए काफी मुश्किल होगा।

मेघालय में सीट की गणित- कुल सीट (59)

तृणमूल कांग्रेस (TMC)- 5
भाजपा (BJP)- 2
हिल स्टेट पिपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी- 2
कांग्रेस- 5
नेशनल पिपुल्स पार्टी (NPP)- 26
पिपुल्स डेमोक्रिटिक फ्रंट- 2
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी- 11
वॉइस ऑफ द पिपुल्स पार्टी- 4
निर्दलीय- 2

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article