मुख्तार अंसारी: गैंंगस्टर एक्ट में 10 साल की सजा, अब तक कुल 33 साल की सजा, सांसद भाई अफजाल को भी सजा

माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई गई। गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट में सजा सुनाई है। मुख्तार अंसारी पर बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप है। फिलहाल मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में बंद है। इस मामले में भी उसे वीडियो कॉन्फ्रेंंस के जरिए ही कोर्ट में पेश किया गया था।

इसे जरूर पढ़ें।

यूपी में माफिया और गैंगस्टर के बुरे दिनों की जैसे शुरूआत हो गई है। इस लिस्ट में अब गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का नंबर आ गया है। मुख्तार अंसारी को गाजीपुर MP-MLA की स्पेशल कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई। इसके साथ ही उसपर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं, उसके भाई अफजाल अंसारी को भी इसी मामले में 4 साल की सजा सुनाई गई। फिलहाल मुख्तार अंसारी यूपी की बांदा जेल में बंद है। इस मामले में भी उसे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ही कोर्ट में पेश किया गया था।

पत्नी के साथ मुख्तार
पत्नी के साथ मुख्तार

गैंगस्टर एक्ट में सजा

मुख्तार अंसारी 18 साल पुराने कृष्णानंद राय हत्या केस में बरी हो गया था, लेकिन अब इस केस से जुड़े गैंगस्टर ऐक्ट में उसपर अदालत ने अपना फैसला सुनाया। आपको बता दें कि मुख़्तार अंसारी पर 2 मामलों में गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। पहला गैंगस्टर एक्ट कृष्णानंद राय की हत्या (2005) मामले में और दूसरा ऐक्ट नंदकिशोर रुंगटा अपहरण केस में लगाया गया था।

अबतक 33 साल की सजा

2007 से ही यह मामला गाजीपुर की MP-MLA स्पेशल कोर्ट में था। 16 साल बाद अब मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा सुनाई गई। मुख्तार अंसारी को सिंतबर 2022 से अबतक 4 मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। सबसे पहले 22 सितंबर 2022 को उसे 7 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 23 सितंबर 2022 को उसे दूसरे मामले में 5 साल की सजा मिली। वहीं एक और मामले में उसे MP-MLA कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। अब उसे गैंगस्टर एक्ट में 10 साल की सजा और 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

भाई को हराने पर बीजेपी विधायक की हत्या की!

कृष्णानंद राय और अतीक अहमद
कृष्णानंद राय और मुख्तार अंसारी

2002 में कृष्णानंद राय मोहम्मदाबाद सीट से बीजेपी के विधायक थे। उस सीट पर मुख्तार अंसारी का भाई अफजाल अंसारी भी लड़ रहा था। इस सीट पर 1985 से मुख्तार अंसारी के परिवार का कब्जा रहा था, लेकिन उस विधानसभा चुनाव में बीजेपी विधायक कृष्णानंदराय ने अफजाल अंसारी को मात दे दी। दावा है कि भाई के चुनाव हारने पर मुख्तार अंसारी ने 29 अप्रैल 2005 को कृष्णानंद राय की हत्या करा दी। उस दौरान कृष्णानंद राय के काफिले पर एके 47 से 500 राउंड फायरिंग की गई थी। हमले के वक्त कृष्णानंद अपने काफिले के साथ एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कर गाज़ीपुर से लौट रहे थे। उस हमले में कृष्णानंद और उनके गार्ड सहित 7 लोगों की भी मौत हो गई थी

जेल में रहकर रची हत्या की साजिश!

इस हत्याकांड के वक्त मुख्तार अंसारी जेल में था। आरोप है कि जेल में होने के बावजूद मुख्तार अंसारी उस प्लैनिंग का हिस्सा था। जेल में बैठकर मुख्तार अंसारी ने ही कृष्णानंद राय की हत्या की स्क्रिप्ट लिखी थी। आरोप है कि मुख्तार अंसारी के कहने पर ही उसके शार्प शूटर मुन्ना बजरंगी और अतीक उर रहमान ने कृष्णानंद की हत्या करवाई थी। हालांकि मुख्तार और उसके भाई अफजाल दोनों ही बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय मर्डर केस में जुलाई 2019 में बरी हो चुके हैं। इसके साथ ही मुख्तार अंसारी नंदकिशोर रुंगटा अपहरण केस से भी बरी हो चुका है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article