विधानसभा चुनावों में फिर पिटी कांग्रेस, गठबंधन के बावजूद जमानत हुई जब्त

नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आ गए। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में कांग्रेस का प्रदर्शन एक बार फिर से खराब रहा। तीनों राज्यों में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। हालात ये है की त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में से किसी भी राज्य में पार्टी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई है। नागालैंड में तो हालात सबसे ज्यादा खराब रहा, क्योंकि वहां कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

इसे जरूर पढ़ें।

2022 की तरह ही 2023 की शुरूआत भी कांग्रेस के लिए बुरा ही हुआ है। पिछले साल कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हार का सामना करना पड़ा था। सबसे ऐतिहासिक हार कांग्रेस को गुजरात में देखने को मिला था। लेकिन अभी भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का फ्लॉप शो लगातार जारी है। अब कांग्रेस को पूर्वोत्तर के राज्यों में बड़ा झटका लगा है।

त्रिपुरा में कांग्रेस का खुला खाता
सबसे पहले बात त्रिपुरा की करें तो वहां पर बीजेपी को फिर से बहुमत मिला है। वहीं, लेफ्ट के साथ चुनावी मैदान में उतरी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी ने चुनाव से पहले गठबंधन किया था। लेकिन दोनों पार्टी मिलकर 14 सीट ही जीत पाई। इस बार राज्य में वाम मोर्चा 43 सीट पर चुनाव लड़कर 11 सीट पर विजय पाई। वहीं, कांग्रेस के 13 प्रत्याशी में से 3 ही जीत पाए। हालांकि, 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

त्रिपुरा में सीटों का गणित- कुल सीट (60)
भाजपा (BJP)- 32
IPFT- 1
CPI(M)- 11
कांग्रेस- 3
टिपरा मोथा पार्टी (TIPRA)- 13

मेघालय में कांग्रेस का पंच
उधर, मेघालय में भी कांग्रेस के लिए कुछ खास उत्साहजनक नहीं रहा। कांग्रेस को पांच सीटों पर जीत मिली है। हालांकि 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 59 में 21 सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन पार्टी के ज़्यादातर नेता TMC में शामिल हो गए, जिसके बाद राज्य में कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक हो गई थी। इन सबके बाद भी पार्टी ने पांच सीट पर जीत दर्ज की है। कभी राज्य में कई सालों तक राज करने वाली कांग्रेस पांच सीट जीतना भी बड़ी उपलब्धी मानी जा रही रही है। हालांकि, अपने विधायकों को पार्टी में बचाकर रख पाना कांग्रेस आलाकमान के लिए काफी मुश्किल होगा।

मेघालय में सीट की गणित- कुल सीट (59)
तृणमूल कांग्रेस (TMC)- 5
भाजपा (BJP)- 2
हिल स्टेट पिपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी- 2
कांग्रेस- 5
नेशनल पिपुल्स पार्टी (NPP)- 26
पिपुल्स डेमोक्रिटिक फ्रंट- 2
यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी- 11
वॉइस ऑफ द पिपुल्स पार्टी- 4
निर्दलीय- 2

नागालैंड में आजतक की सबसे बडी दुर्गती

नागालैंड में भाजपा गठबंधन को एक बार फिर से बहुमत मिला है। लेकिन कांग्रेस के लिए चुनावी रिजल्ट किसी बुरे सपने से कम नहीं होगा। चुनावी रिजल्ट में नागालैंड में कांग्रेस के हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। वहां कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

नागालैंड में में सीट की गणित- कुल सीट (59)
भाजपा (BJP)- 12
नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP)- 25
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (LJPR)- 2
जनता दल यूनाइटेड (JDU)- 1
नागा पिपुल्स फ्रंट (NPF)- 2
नेशनल पिपुल्स पार्टी (NPP)- 5
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP)- 7
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) (RPI)- 2

नॉर्थ इस्ट में तीन राज्यों के विधानसभा रिजल्ट के बाद कांग्रेस का कलई फिर से खुलकर सामने आ गई। पार्टी आलाकामना पर एक बार फिर से गंभीर सवाल उठने तय माने जा रहे हैं। हालात ये रहे कि पार्टी के सबसे बड़े चेहरे राहुल गांधी ने मेघालय में सिर्फ एक रैली की। जबकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लकार्जुन खरगे भी मात्र एक बार ही प्रचार करने गए थे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article