Sanjeev Jeeva Murder: एक साधारण परिवार के बेटे ने गैंगस्टर की हत्या की, मुंबई में साधारण नौकरी करता था, 6 लाख के पिस्टल से क्यों की हत्या?

संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या की हत्या मामले में बड़ा पर्दाफ़ाश हुआ है। जीवा को हत्या के लिए आरोपी ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया था वो बरामद कर ली गई है। ये एक विदेशी हथियार है। जो भारत में प्रतिबंधित तो नहीं है लेकिन इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आरोपी जिस बैकग्राउंड से आता है वो इसे खरीदने की हैसियत नहीं रखता। आरोपी एक गरीब किसान परिवार से आता है जो कुछ महीने पहले 10 से 12 हज़ार रुपए की नौकरी करता था। ऐसे में सवाल है कि आरोपी को 5 से 6 लाख रुपए महंगी विदेशी रिवॉल्वर किसने दी और इस हत्याकांड के पीछे कौन है?

इसे जरूर पढ़ें।

अतीक हत्याकांड की तर्ज पर यूपी में एक और माफिया को सरेआम मार दिया गया। नाम था संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा….. मेरठ का वो कुख्यात गैंगस्टर संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा, जिसके नाम से खाकी भी खौफ खाती थी। उसे एक मामलू लड़के ने ठीक वैसे ही मार दिया, जैसे अतीक और उसके भाई अशरफ को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया गया था। मारनेवाले हमलावरों का कोई खास क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं था। जीवा हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी कौन है उसका बैकग्राउंड क्या है। उसका आपराधिक इतिहास क्या है। ये सब कुछ जानेंगे को आप भी चौक जाएंगे। लेकिन उससे पहले जीवा की हत्या में जो चौकाने वाला पर्दाफ़ाश हुआ है उसे जान लीजिए।

अमेरिकीन हथियार से जीवा की हत्या
जीवा की हत्या में इस्तेमाल हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। ये एक सेमी ऑटोमैटिक रिवॉल्वर है। इसी रिवॉल्वर से बुधवार को आरोपी विजय पर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को गोलियों से छलनी करने का आरोप है। रिवॉल्वर के साथ पुलिस ने 6 गोलियों के खोखे भी बरामद किए हैं । इन 6 गोलियों में से चार गोलियां जीवा को लगीं थी। जबकि एक गोली दीवार से टकराकर सिपाही के पैर को चीरती हुई निकल गई। और एक गोली फर्श से टकराकर एक बच्ची को जा लगी। जिस रिवॉल्वर से जीवा की हत्या की गई, वो एक सेमी ऑटोमैटिक रिवॉल्वर है। ये एक अमेरिकन हथियार है। जिसकी कीमत 6 लाख रुपये से भी ज्यादा है। हालांकि, इस हथियार की खरीद फरोख्त भारत में बैन नहीं है।

जीवा और मुन्ना बजरंगी
जीवा और मुन्ना बजरंगी

हत्या के बाद जौनपुर में मचा हड़कम्प
जीवा की हत्या लखनऊ में हुई और हड़कंप जौनपुर में मच गया। बनारस और आजमगढ़ के बीच स्थित जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली में खलबली मच गई। क्योंकि जीवा की हत्या का आरोपी विजय यादव इसी कोतवाली इलाके का रहने वाला था। विजय के बारे में पता चलते ही जौनपुर हेडक्वार्टर से डीएसपी गौरव वर्मा केराकत कोतवाली पुलिस के साथ विजय यादव के घर पहुंची। जो कोतवाली से महज आठ 10 किलोमीटर दूर है। विजय केराकत के सर्की सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है। विजय के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए पुलिस उसके घर पहुंच गई। घरवालों से पूछताछ शुरू की। विजय के पिता किसान हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं था हल उठाने वाले हाथ कभी हथियार उठाएंगे। पिता ने बेटे के बारे में बताना शुरू किया तो पुलिस भी दंग रह गई।

गैंगस्टर सुनील राठी पर जीवा की हत्या करवाने का शक
गैंगस्टर सुनील राठी पर जीवा की हत्या करवाने का शक

आरोपी पर लड़की को भगाने का केस
आरोपी विजय पर कोविड 19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन का केस है। इसके साथ ही एक लड़की को घर से भगाने का भी केस दर्ज है। अब उसने एक कुख्यात गैंगस्टर को मौत की नींद सुला दिया। विजय के पिता ने बताया कि उनका बेटा मुंबई स्थित टाटा कंपनी में काम करता था। बीते कुछ महीनों से लखनऊ आ गया था। उसने घरवालों को जानकारी दी थी कि उसे लखनऊ में नौकरी मिल गई है। तो अब सवाल ये है कि जिस घर का लाल माया नगरी के टाटा कंपनी में नौकरी करता था। आखिर वो उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक कुख्यात गैंगस्टर का शूटर कैसे बन बैठा। यही सवाल विजय के घरवालों से लेकर पुलिस तक को परेशान कर रही है।

आरोपी विजय यादव और उसके पिता
आरोपी विजय यादव और उसके पिता

जीवा की बेटी ने कई गंभीर सवाल उठाए
विजय ने अपने पूरे परिवार को अंधेरे में रखा। लखनऊ में वो किन लोगों के संपर्क में था उसके घरवालों को पता नहीं था। वो यही समझ रहे थे कि बेटा नौकरी की तलाश कर रहा है। लेकिन बेटा शायद अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था। जीवा की हत्या के बाद उसकी बेटी अपने वकील के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। और कोर्ट परिसर में पिता की हत्या किए जाने पर सवाल उठाए। इस हत्याकांड में एक बच्ची और पुलिसकर्मी समेत 3 से 4 लोग घायल हो गए हैं। अब पुलिस विजय से हत्या करने की वजहों का पता लगाने में जुटी है। इस हत्याकांड में उसके साथ और कितने लोग शामिल थे। ये भी पुलिस जल्द से जल्द जानना चाहती है। उधर सीएम योगी ने भी इस मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित कर दी है। जो हफ्तेभर में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article