23.1 C
Delhi
Monday, December 11, 2023

Mumbai Murder: मुंबई के पास श्रद्धा से भी निर्मम हत्या, लिव इन पार्टनर ने शव को कटर से काटकर कुकर में उबाला, कुत्तों को शव के टुकड़े खिलाए

मुंबई के पास लिव इन पार्टनर ने अपने प्रमिका की निर्मम हत्या की। पेड़ के कटर से शव को कई टुकड़ों में काटा। उसके बाद शव को कुकर में उबालने का आरोप भी है। पुलिस ने आरोपी पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे जरूर पढ़ें।

महाराष्ट्र में श्रद्धा जैसा हत्याकांड सामने आया है। श्रद्धा वॉल्कर की तरह मुंबई के पास मीरा रोड में एक महिला की बेरहमी से हत्या की गई। इस महिला के शव के कई टुकड़े किए गए हैं। ये टुकड़े कटर मशीन से इसलिए किए गए, जिससे शव को ठिकाने लगाया जा सके। शुरुआती जानकारी ये मिली है कि ये हत्या तीन से चार दिन पहले की गई है। फ़्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस से शिकायत की। ये हत्या महिला के लिव इन पार्टनर मनोज साने ने की। शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में पकाने का भी दावा किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पार्टनर मनोज साने को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

श्रद्धा जैसा एक और मर्डर
दिल्ली का श्रद्धा हत्याकांड तो आपके ज़हन में अब भी ज़िंदा होगा। चाकू से जिस्म के 35 टुकड़े कर हर टुकड़े को अलग-अलग इलाकों में फेंक दिया गया था। दिल झिकझोर कर रख देने वाली ये ख़बर कोई कैसे भूल सकता है। एक साल के अंदर दूसरी बार वैसा ही मामला एक बार भी सामने है। ये मामला मुंबई के पास ठाणे स्थित मीरा रोड का है। जहां लिव इन में रहने वाले एक शख्स ने अपने पार्टनर की हत्या कर उसके वुड कटर से कई टुकड़े कर दिए। आकाशदीप सोसाइटी के एक फ्लैट से महिला का करीब 12 से 13 टुकड़ों में शव मिला है।

शव के टुकड़े को कुकर में उबाल कुत्तों को खिलाया
दावा है कि पहले मनोज साने नाम के शख्स ने सरस्वती की गला रेतकर हत्या की। फिर उसके शव के टुकड़ों को ठिकाने के लिए उसे कई हिस्सों काट दिया। आरोपी के फ्लैट के सामने रहने वाले विवेक श्रीवास्तव को सबसे पहले फ्लैट से बदबू आने का अहसास हुआ था। लेकिन उन्होंने इसे दरकिनार कर दिया। दो दिन बीत जाने के बाद भी जब बदबू आनी कम नहीं हुई तो उन्होंने इसकी सूचना फ्लैट के केयर टेकर को दी। दावा है कि आरोपी मनोज साने ने सरस्वती के शरीर के हिस्से को खाना बनाने के कुकर मे उबाल कर रखा था। और बहुत से हिस्सों को उबाल कर प्लास्टिक के बैग में भी भर रखा था। जिस वक्त पुलिस आरोपी के घर में दाखिल हुई तो उसे बाल्टियो में भी शरीर के कई हिस्से मिले। इसके साथ ही शव के कई टुकड़ों को कुत्तों को भी आरोपी ने खिलाया।

9 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या 3 से 4 दिन पहले की गई थी। उसके बाद आरोपी मनोज साने ने पेड काटने का कटर खरीदा। जिससे वो रात में सरस्वती के टुकड़े करता था। पुलिस ने मौके से शरीर के 12 से 13 टुकड़े बरामद किए हैं। पड़ोसियों के मुताबिक महिला की उम्र करीब 32 साल थी। और आरोपी मनोज की उम्र 56 साल के करीब थी। दोनों 6 साल से इसी फ्लैट में रहे थे। सोसाइटी के बाकी लोगों से भी उनका कुछ खास मिलना जुलना नहीं थी। दावा है कि दोनों 2014 से ही लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। दोनों की मुलाकात एक राशन के दुकान पर हुई थी। जहां आरोपी मनोज साने काम करता था।

श्रद्धा केस से प्रभावित था आरोपी
बताया गया कि आरोपी मनोज साने श्रद्धा-आफताब केस से प्रभावित था। उसे श्रद्धा हत्याकांड से ही हत्या का आईडिया मिला था। जिसके बाद उसने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपी को मौके से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान घटनास्थल से कई सामान भी बरामद हुए हैं।

फ्लैट से पुलिस को क्या मिला?

  • पुलिस को पेड़ काटने वाला औज़ार मिला।
  • इसके अलावा बेड पर फैला काला प्लास्टिक मिला।
  • बेडरूम में बिखरे लंबे बाल मिले, आशंका जताई जा रही है कि ये महिला के बाल हो सकते हैं.
  • इसके अलावा किचन में तीन बाल्टियाँ मिलीं। बाल्टियोँ में शव के टुकड़े और खून मिले।
  • घर में रखे कई सारे एयर फ़्रेशनर मिले हैं, दावा किया जा रहा है कि आरोपी मनोज साने बदबू को छुपाने के लिए एयर फ़्रेशनर का इस्तेमाल कर रहा था।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article