यूक्रेन के खेरसान को पुतिन ने किया बर्बाद, फिर भी क्यों नहीं हुआ कब्जा?

यूक्रेन युद्ध के एक साल बाद भी तबाही जारी है। यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए पुतिन की सेना ने एक बार फिर हमला तेज़ कर दिया है। पूर्वी यूक्रेन के खेरसान इलाके पर रूस लगातार हमले कर रहा है। खेरसान में हुए ताजा हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए।

इसे जरूर पढ़ें।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने मिशन यूक्रेन के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। राष्ट्रपति पुतिन युद्ध को एक मिनट के लिए भी नहीं रोकना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि उनके दिमाग में 24 घंटे युद्ध ही चलते रहता है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पुतिन यूक्रेन को हर कीमत पर हासिल करना चाहते हैं। इसलिए पुतिन के सैनिकों ने यूक्रेन को हराने के लिए एक बार फिर कहर मचाना शुरू कर दिया है।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के आदेश पर सैनिकों ने यूक्रेन के ख़ेरसॉन में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। रूस के हमले में जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो हैरान करने वाली हैं। ताबड़तोड़ हमले के बाद खेरसान में चारों तरफ हमले के निशान देखे गए। बताया जा रहा है कि रूस के हमले में कई इमारतें तबाह हो गईं। जिनके मलबे चारों तरफ बिखरे हुए देखे गए। रूस की सेना ने खेरसान पर सिलसिलेवार कई हमले में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए

खेरसान में हुए रूस के हमले से यूक्रेन के लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि हमले के बाद कई लोग उस पलों को याद कर कांपने लगते हैं।अभी भी लोगों को हर पल मौत का डर सताने लगा है। बताया जा रहा है कि खेरसान में कब्जा करने के लिए रूस की सेना एड़ी चोटी लगाए हुए है। हालांकि, यूक्रेन की सेना के पलटवार की वजह से रूस की सेना को पीछे हटना पड़ रहा है।

रूस ने खेरसान पर कब्जे की पूरी कोशिश की, लेकिन अभी तक इस शहर को यूक्रेन के सैनिकों ने बचा कर रखा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पुतिन की जिद के आगे ज़ेलेंस्की भी हार मानने को तैयार नहीं हैं। जिसकी वजह से यूक्रेन युद्ध लंबा खिंचता जा रहा है और तबाही की डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article