Pakistan: इमरान खान ने जनता से मांगी मदद, जनता से संविधान बचाओ आंदोलन की अपील

इसे जरूर पढ़ें।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही है। एक तरफ़ इमरान ख़ुद संकट में घिरे हैं, तो दूसरी तरफ़ उनकी पार्टी पर भी ख़तरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान में उनकी पार्टी PTI पर बैन लगाया जा सकता है। इन सबके बीच इमरान ने अब पाकिस्तान की जनता से एकजुट होकर प्रदर्शन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता संविधान बचाओ आंदोलन करें। पाकिस्तान की अवाम एक घंटे के लिए संविधान बचाओ के बोर्ड लेकर घर के बाहर खड़े हों।

इमरान ख़ान को भले ही कोर्ट से राहत मिल चुकी है। वो जेल से बाहर भी हैं, लेकिन मुसीबतें उनका पीछा छोड़ती नहीं दिख रही है। लिहाज़ा वो ख़ुद को और अपनी पार्टी को बचाने के लिए नई नई प्लानिंग कर रहे हैं। इस दौरान शहबाज़ सरकार को भी कोसने से पीछे नहीं हटते दिख रहे हैं। इमरान ख़ान ने शहबाज़ शरीफ़ पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगया है। पाकिस्तान में मचे हाहाकार के लिए भी शहबाज़ सरकार को जिम्मेदार बताया। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों पर भी मारपीट का आरोप लगाया।

पाकिस्तान में अभी जो हालात बने हुए हैं, उससे तो यही लगता है कि इमरान ख़ान को फिर से किसी ना किसी बहाने गिरफ़्तार किया जा सकता है। उनकी हर गतिविधि पर सरकार की पैनी नज़र है। इमरान के समर्थक और कार्यकर्ता भी हर हालात से निपटने के लिए तैयार बठै हैं। पाकिस्तान की सरकार ही नहीं पाकिस्तान की सेना भी इमरान ख़ान के निशाने पर हैं। इमरान ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान में तानाशाही के हालात हैं। एक बार फिर से 1971 जैसे हालात बनते दिख रहे हैं।

इमरान ख़ान पाकिस्तान के लोगों से हकीकी आज़ादी और पाकिस्तान को बचाने के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं। वहीं, शहबाज़ सरकार भी इमरान ख़ान के समर्थकों के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए तैयार है। ये साफ़ है कि पाकिस्तान में इमरान ख़ान और शहबाज़ शरीफ़ के बीच जारी तकरार जल्द ख़त्म होती नहीं दिख रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article