Mann Ki Baat: हिमालय की स्वच्छता के लिए अभियान की शुरूआत, अब रोजाना पांच टन कचरा साफ करते हैं

मन की बात के 100वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने हिमालय पर स्वच्छाता अभियान चलाने वाले प्रदीप सांगवान से बात की। उन्होंने प्रदीप सांगवान के हीलिंग हिमालयाज़ अभियान की तारीफ़ की।

इसे जरूर पढ़ें।

हिमालय के पहाड़ों से कचरा हटाने के लिए प्रदीप सांगवान ने पांच साल पहले इस मिशन को शुरू किया था। जिसे हीलिंग हिमालयाज़ का नाम दिया गया। उन्होंने दावा किया कि 2020 से पहले उनके अभियान से बहुत कम लोग जुड़े थे। मन की बात कार्यक्रम में जब इस अभियान का ज़िक्र हुआ तो तस्वीरें बदल गई और बड़े पैमाने पर लोग इस मुहिम से जुड़े।

प्रदीप सांगवान
प्रदीप सांगवान

प्रदीप सांगवान ने कहा कि “मैं आपका शुक्रगुज़ार हूं कि पता नहीं कैसे हमारे जैसे लोगों को आप ढूंढ लेते हैं। इतने दूर दराज़ इलाक़े में काम करते हैं। हिमालय के क्षेत्र में जाकर हम काम करते हैं।”

मन की बात का 100वां एपिसोड
मन की बात का 100वां एपिसोड

मन की बात क्रायक्रम में प्रदीप सांगवान ने बताया कि 2020 से पहले वो हर दिन अभियान से बहुत कम लोगों को जोड़ पाते थे। लेकिन अब वो हर दिन हिमालय के पहाड़ों से पांच टन कचरा इकट्ठा करते है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदीप सांगवान के अभियान की तारीफ़ की।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article