दिल्ली में दरिंदगी का ‘लव जिहाद’ कनेक्शन!, प्रेम ‘जाल’ में फंसा कर हैवानियत की फिर हत्या की, BJP नेता मौलानाओं पर बरसे

इसे जरूर पढ़ें।

दिल्ली में नाबालिग की हत्या के बाद सनकी साहिल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। उससे दिल्ली पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। लेकिन वो किसी भी सवाल का जवाब सही से नहीं दे रहा है। लेकिन बुलंदशहर में गिरफ़्तारी के दौरान जो तस्वीरें आई उसने कई सवाल खड़े कर दिए। आम दिखने वाले साहिल ने दाहिनी हाथ में कलावा पहन रखा था। लेकिन ख़दु को हिंदू लड़के की तरह पेश करना का ये इकलौता सबूत नहीं है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से उसकी एक तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में उसने गले में रुद्राक्ष की माला पहन रखी थी। बताया गया कि साहिल की ये तस्वीर 10 महीने पुरानी थी। मतलब 10 महीने पहले भी वो लड़की के संपर्क में था। क्योंकि पुलिस की जांच में जो बातें सामने आई, उसमें दावा किया गया कि साहिल लड़की को काफ़ी पहले से जानता था।

कलावा का छलावा और ‘लव जिहाद’ की साज़िश?
अब सवाल है कि मुस्लिम होते हुए भी साहिल कलावा क्यों पहनता था। रुद्राक्ष की माला पहनी फ़ोटो साहिल इंस्टाग्राम पर क्यों डालता था। दुनिया के सामने साहिल ख़ुद को हिंदू लड़के की तरह क्यों पेश करता था? क्या इसके पीछे उसका कोई मक़सद छिपा था? सूत्रों के मुताबिक पुलिस कई ऐंगल से दिल्ली में नाबालिग की हत्या की जांच कर रही है। इसमें लव जिहाद का भी ऐंगल शामिल है। मतलब पुलिस भी ये मान रही है कि इसमें लव जिहाद का ऐंगल छिपा हो सकता है। क्योंकि दिल्ली में नाबालिग की हत्या के बाद लड़की के एक दोस्त ने इसे लेकर बड़ा शक जाहिर किया था। दावा किया गया कि साहिल ने लड़की से दोस्ती के दौरान अपनी पहचान छिपाई।

पहचान छिपाकर हिंदू लड़की से दोस्ती?
दावा है कि साहिल ने अपनी पहचान छिपाकर लड़की से दोस्ती की और बाद में उसकी हत्या कर दी। लेकिन उसके इंस्टाग्राम से आए एक विडियो ने उसकी मंशा पर दूसरा सवाल खड़ा कर दिया। उसने एक विडियो पोस्ट किया जिसमे वो ये कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि ये दुनिया शांति से जीने नहीं देती, आतंक उठाना ज़रूरी है। इंस्टाग्राम पर साहिल नें पोस्ट शेयर की थी जिसमें उसने कहा दुनिया शांति से जीने नही देती आतंक उठाना जरूरी है। मतलब उसके जहन में आतंक की कोई साजि़श चल रही थी। और 28 मई को दुनिया ने उसके खौफनाक इरादों की बानगी भी देखी। जब उसने दिल्ली में सरेआम एक नाबालिग लड़की को चाकू से गोदकर मार डाला।

बीजेपी नेताओं ने मौलानाओं पर साधा निशाना
उधर, BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि “Love जिहाद की बीमारिया बढ़ती जा रही है। सरे आम क़त्ले आम हो रहे हैं। अब तक लड़के के परिवार ने अफ़सोस ज़ाहिर नहीं किया। किसी मौलाना का कोई बयान नहीं आया किसी ने condemn नहीं किया। ये दुखदाई है, इससे धर्मों के बीच अंतर बढ़ता है, बैर बढ़ता है”। वहीं, सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि “बहुत ही दुखद घटना है। यह दिल्ली पुलिस इस मामले में अपनी जांच कर रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। लेकिन इस तरीके से इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया है। यह एक गहरी साजिश की ओर इशारा करता है। पहचान बदलकर दोस्ती की गई और हत्या किया। वैसे दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है उसको कड़ी सजा मिलनी चाहिए”।

आरोपी की कई लड़कियों से थी दोस्ती
लड़की की हत्या के बाद साहिल के सोशल मीडिया के कई चैट सामने आए। जिसे लेकर दावा किया गया कि साहिल की कई लड़कियों से दोस्ती थी। ये बात उसकी नाबालिग दोस्त को पता चल गया था। जिसके बाद से वो साहिल से पीछा छुड़ाना चाहती थी। लेकिन जब साहिल ने देखा कि उसकी नाबालिग दोस्त उससे अलग हो रही है तो उसने उसकी हत्या कर दी। दिल्ली में नाबालिग से दरिंदगी और उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार साहिल बुरी तरह फंस गया है। जिस हैवानियत से उसने लड़की की हत्या की उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या उसके आंदर इंसानियत नाम की चीज है भी या नहीं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article