लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान, सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी

इसे जरूर पढ़ें।

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर हलचले तेज हो गई हैं। बीजेपी ने कई राज्यों में अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद एक्टिव हो गई है। इसी बीच मध्य प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने लोसकभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

दिग्विजय सिंग कांग्रेस और सिंधिया बीजेपी से राज्यसभा सांसद हैं।

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ऐलान कर दिया कि वो आने वाले लोकसभा चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को टक्कर दे सकते हैं। फिलहाल दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया दोनों ही मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं।लेकिन दिग्विजय के इस बयान के बाद ये चर्चा तेज़ हो गई कि आने वाले लोकसभा चुनाव में दोनों के बीच टक्कर हो सकती है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वो सिंधिया के ख़िलाफ़ चुनाव ज़रूर लड़ेंगे।

ऐसा इसलिए क्योंकि 2018 में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का चुनाव जीतकर वहां सरकार बनाई थी, पर सिंधिया के BJP में चले जाने से कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। हालांकि उससे पहले सिंधिया खुद ही गुना लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article