बिहार, झारखंड और UP के 150 लोग नाइजीरिया में बंधक, वीडियो में रोते बिलखते भारत वापसी की लगाई गुहार

बिहार, झारखंड और यूपी के 150 लोग नाइजीरिया में बंधक बना लिए गए हैं। जिसके बाद इन लोगों ने वीडियो जारी कर सरकार से स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है।

इसे जरूर पढ़ें।

बिहार, यूपी और झारखंड के 150 लोग विदेश में फंसे हुए हैं। ये सभी लोग नाइजीरिया के लागोश में फंसे हुए हैं। इन लोगों को नाइजीरिया की डैगोट रिफाइनरी केमी टेक कंपनी में बंधक बनाकर रखा गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इनके पासपोर्ट को ले लिया है। यहां तक की इन मजदूरों को पिछले 9 महिनों से सैलरी भी नहीं दी गई है।

नाइजीरिया में फंसे भारतीय

बिहार के गोपालगंज, सीवना, बेगूसराय, मधुबनी, मोतिहारी के लोगों को वहां बंधक बनाकर रखा गया है। वहीं झारखंड के पलामू, गढ़वा के लोग वहां फंसे हुए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, प्रतापगढ़, बलिया, बस्ती, गाजीपुर और आंध्र प्रदेश के भी कुछ मजदूर नाइजीरिया की कंपनी में फंसे हैं। अब इन लोगों ने एक वीडियो जारी करके वहां से वतन वापसी की गुहार लगाई है।

नाइजीरिया में फंसे लोगों ने वीडियो जारी कर स्वदेश वापसी की गुहार लगाई है

नाइजीरिया में फंसे हुए लोगों में गोपालगंज के 11 लोग शामिल हैं। गोपालगंज के जगीरी टोला निवासी भेष नारायण सिंह, संतोष कुमार, राम विलास साह, प्रेम पांडेय, इदरीश अंसारी, दीपक राय, उपेंद्र सिंह, कन्हैया शर्मा, गुप्ता कालीलाल, तारकेश्वर राय, छोटेलाल चौधरी, मजीद अली शामिल हैं। वहीं सीवान के ब्यास यादव और मुन्ना कुमार को बंधक बनाकर रखा गया है। इसके अलावा बिहार के बेगूसराय, मधुबनी, मोतीहारी जिले के लोग भी शामिल हैं। जिन्हें वहां से वापस भारत नहीं आने दिया जा रहा है।

गोपालगंज के सांसद आलोक कुमार सुमन

वहीं, नाइजीरिया में फंसे लोगों के परिजन का बुरा हाल है। परिवार वाले सरकार और प्रशासन से उन्हें भारत लाने की मांग कर रहे हैं। नाइजीरिया में फंसे भेष नारायण सिंह के परिवार वालों ने गोपालगंज के सांसद और डीएम से मिलकर फंसे हुए लोगों को नाइजीरिया से वतन बुलाने के लिए गुहार लगायी है। जिसके बाद सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर फंसे हुए मजदूरों को भारत लाने के लिए अपील की है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article