… तो अबतक युद्ध ख़त्म हो गया होता! ट्रंप का यूक्रेन युद्ध पर चौंकाने वाला दावा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है। जो विश्व के किसी भी दूसरे देश के राजनेता आजतक नहीं बोल पाए हैं।

इसे जरूर पढ़ें।

यूक्रेन में छिड़ी जंग के क़रीब 1 साल बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप के बयान के बाद विश्व की राजनीति में हड़कम्प मच गया है। ट्र्ंप के इस बयान की चर्चा अमेरिका से लेकर रूस तक हो रही है। ट्रंप ने युद्ध को लेकर जो बयान दिया है, वो अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धक्का पहुंचा सकता है, या ये भी कह सकते रहैं कि युद्ध अब निर्णायक स्थिति में पहुंच सकता है

आपको क्या लगता है कि अगर डॉनल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हारते तो यूक्रेन युद्ध का शिकार नहीं होता, अर्थात डॉनल्ड ट्रम्प अगर बाइडन की जगह अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन युद्ध की आग में नहीं जलता। या डॉनल्ड ट्रम्प अगर अमेरिका के सुप्रीम होते तो पुतिन यूक्रेन पर हमला करने की जुर्रत नहीं करते…. ये दावा खुद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने किया है। ट्रम्प ने दावा किया है कि अगर वो अभी भी अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन पर रूस का आक्रमण कभी नहीं होता। न्यू हैम्पशायर के सलेम में एक भाषण के दौरान उन्होंने ये दावा किया और ये भी कहा कि अगर वो राष्ट्रपति के पद पर होते तो 24 घंटे के भीतर यूक्रेन में चल रहे संघर्ष का हल निकाल लेते। उन्होंने कहा कि मेरे व्यक्तित्व ने अमेरिका को युद्ध से दूर रखा। मैंने आपको पहले कहा था कि जो रूस के साथ कभी नहीं हुआ वो आगे भी कभी नहीं होगा और पुतिन कभी भी अंदर नहीं गए होंगे और अभी भी मैं इस युद्ध को 24 घंटों में हल कर सकता हूं।

ट्रंप ने दावा किया कि यूक्रेन में आम लोगों के मरने की तादाद लाखों में हैं। रूस झूठ बोल रहा है कि उसके हमलों में यूक्रेन के आम लोगों की मौत नहीं हो रही। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि “यूक्रेन के शहर जो खंडहर बन गए, ये बहुत डरावना है। मैं शर्त लगा सकता हूँ कि लाखों लोग मरे हैं। आप ये कैसे कर सकते हैं? आप जानते हैं, वो एक शहर को बम से उड़ा देते हैं। ये बड़ी इमारतें ढह जाती हैं। वो कहते हैं कि दो लोग घायल हुए थे, जबकि सिर्फ़ दो लोग नहीं हो सकते, वो झूठ बोलते हैं। “ट्रंप ने दावा किया कि अगर वो अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यूक्रेन में युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने कहा कि “अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो यूक्रेन युद्ध शुरू होने का चांस ज़ीरो होता। अभी भी यूक्रेन में जितनी तबाही मची है वो कभी नहीं होनी चाहिए थी। अब यूक्रेन कैसे उन शानदार इमारतों का पुनर्निर्माण , 1 हज़ार साल पुरानी थीं, जिन पर सोने के गुंबद चमक रहे थे, ये देखकर बहुत दुख होता है।”

इसी के साथ ट्रंप ने ये भी दावा किया कि अगर वो अमेरिका में आगामी राष्ट्रपति चुनाव जीत जाते हैं तो वो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बहुत जल्दी एक समझौता कर सकते हैं

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article